कांगो में जेल तोड़कर भाग रहे थे कैदी, 129 की गई जान; कुछ बने गोली का शिकार - KRANTIKARI SAMVAD

Breaking

Post Top Ad

Wednesday, September 4, 2024

कांगो में जेल तोड़कर भाग रहे थे कैदी, 129 की गई जान; कुछ बने गोली का शिकार

 कांगो में जेल तोड़कर भाग रहे थे कैदी, 129 की गई जान; कुछ बने गोली का शिकार


कांगो की राजधानी में एक मुख्य जेल को तोड़कर भागने की कोशिश के दौरान 129 कैदियों की मौत हो गई। इनमें से ज्यादातर की जान भगदड़ में गई। इस जेल में क्षमता से अधिक कैदी थे। कैदियों को चेतावनी देने के लिए सुरक्षा बलों द्वारा चलाई गई गोली से 24 कैदियों की मौत हुई। इस घटना में 59 घायल भी हुए हैं। इनको अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

कांगो में जेल तोड़कर भाग रहे थे कैदी

कांगो की राजधानी में एक मुख्य जेल को तोड़कर भागने की कोशिश के दौरान 129 कैदियों की मौत हो गई। इनमें से ज्यादातर की जान भगदड़ में गई। इस जेल में क्षमता से अधिक कैदी थे। इस मध्य अफ्रीकी देश के गृह मंत्री जैकमिन शबानी ने एक्स पर पर बताया कि प्रारंभिक अनुमान के अनुसार, सोमवार सुबह राजधानी कशासा की मकाला जेल से भागने की कोशिश कर रहे कैदियों को चेतावनी देने के लिए सुरक्षा बलों द्वारा चलाई गई गोली से 24 कैदियों की मौत हुई।

इस घटना में 59 घायल भी हुए हैं। इनको अस्पताल में भर्ती कराया गया है। जेल तोड़कर भागने की कोशिश के दौरान आगजनी भी की गई। इसमें जेल का कुछ हिस्सा जल गया। अब स्थिति नियंत्रण में है। एमनेस्टी इंटरनेशनल की रिपोर्ट के अनुसार, मकाला जेल की क्षमता 1500 कैदियों की है। जबकि यहां 12 हजार से ज्यादा कैदी रखे गए हैं।

No comments:

Post a Comment

Post Bottom Ad

Responsive Ads Here

Pages