रूस का यूक्रेन पर बड़ा हमला, मिलिट्री सेंटर और अस्पताल पर दागी मिसाइल; 47 लोगों की मौत - KRANTIKARI SAMVAD

Breaking

Post Top Ad

Wednesday, September 4, 2024

रूस का यूक्रेन पर बड़ा हमला, मिलिट्री सेंटर और अस्पताल पर दागी मिसाइल; 47 लोगों की मौत

 रूस का यूक्रेन पर बड़ा हमला, मिलिट्री सेंटर और अस्पताल पर दागी मिसाइल; 47 लोगों की मौत


रूस लगातार यूक्रेन पर हमला कर रहा है। रूस ने यूक्रेन पर मिसाइल हमला किया है। यूक्रेन के पोल्टावा क्षेत्र को निशाना बनाया गया है। अस्पताल पर हमले में 47 लोगों की मौत हो गई है। इसके अलावा हमले में 206 लोग घायल हुए हैं। जिस इलाके में हमला हुआ है वो यूक्रेन की राजधानी कीव से करीब 350 किलोमीटर दूर है।

रूस का यूक्रेन पर बड़ा हमला (फाइल फोटो)

रूस ने यूक्रेन पर फिर मिसाइल हमला किया है। इस बार दो बैलिस्टिक मिसाइलों से यूक्रेन के मध्य-पूर्वी क्षेत्र पोल्टावा को निशाना बनाया गया। यहां एक सैन्य केंद्र और समीप के अस्पताल पर हमले में 47 लोगों की मौत हो गई और 206 लोग घायल हो गए। हाल के दिनों में रूस ने यूक्रेन पर ड्रोन और मिसाइलों से हमला तेज कर दिया है।
पोल्टावा पर हुआ हमला

यूक्रेनी अधिकारियों के अनुसार, यह हमला पोल्टावा की राजधानी पोल्टावा शहर में हुआ। यह रूस की सीमा से लगभग 110 किलोमीटर और यूक्रेन की राजधानी कीव से करीब 350 किलोमीटर दूर है। 24 फरवरी, 2022 से चल रहे युद्ध में यह हमला रूसी सेना के सबसे घातक हमलों में एक बताया जा रहा है।

क्या बोले यूक्रेन के राष्ट्रपति?

यूक्रेनी राष्ट्रपति वोलोदिमीर जेलेंस्की ने मंगलवार को अपने टेलीग्राम चैनल पर एक पोस्ट में कहा, 'सैन्य संचार संस्थान की एक इमारत आंशिक रूप से नष्ट हुई है। लोगों ने खुद को मलबे के नीचे पाया। कई लोगों को बचा लिया गया।'

उन्होंने बताया कि जो कुछ हुआ, उसकी पूर्ण और त्वरित जांच के आदेश दिए हैं, जबकि यूक्रेनी रक्षा मंत्रालय ने कहा कि हवाई हमले की चेतावनी जारी होने के तुरंत बाद मिसाइलों से हमला हुआ। लोग उस समय बंकरों की ओर जा रहे थे। मंत्रालय ने हमले को बर्बर करार दिया है। रक्षा मंत्रालय के बयान के अनुसार, बचाव दल और डाक्टरों ने 25 लोगों को बचाया। इनमें से 11 लोगों को मलबे से निकाला गया।

गिरफ्तारी वारंट के बावजूद मंगोलिया पहुंचे पुतिन

रूस के राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन ने मंगलवार को मंगोलिया का दौरा किया। अंतरराष्ट्रीय अपराध न्यायालय (आइसीसी) द्वारा करीब 18 महीने पहले गिरफ्तारी वारंट जारी किए जाने के बाद यह पुतिन की आईसीसी के किसी सदस्य देश की पहली यात्रा है। पुतिन पर युद्ध अपराध और यूक्रेनी बच्चों को अगवा करके रूस ले जाने के आरोप हैं। इस दौरे से पहले यूक्रेन ने मंगोलिया से पुतिन को हेग स्थित आइसीसी के हवाले करने की अपील की थी।

No comments:

Post a Comment

Post Bottom Ad

Responsive Ads Here

Pages