'वर्ल्ड क्लास डिजाइन, 180 किमी/घंटे की रफ्तार', पढ़ें Vande Bharat Sleeper Coach की खासियत - KRANTIKARI SAMVAD

Breaking

Post Top Ad

Monday, September 2, 2024

'वर्ल्ड क्लास डिजाइन, 180 किमी/घंटे की रफ्तार', पढ़ें Vande Bharat Sleeper Coach की खासियत

 'वर्ल्ड क्लास डिजाइन, 180 किमी/घंटे की रफ्तार', पढ़ें Vande Bharat Sleeper Coach की खासियत


Vande Bharat sleeper Coach रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव (Ashwini Vaishnaw) ने BEML के कारखाने में वंदे भारत एक्सप्रेस (Vande Bharat Express) के स्लीपर कोच के प्रतिकृति संस्करण का अनावरण किया। रेलमंत्री ने बताया कि वंदे भारत स्लीपर ट्रेन (Vande Bharat Sleeper Train) 160/kmph की रफ्तार से चलेगी जो कि 180/kmph की टॉप स्पीड तक जा सकती है। देखें इस ट्रेन के कोच की कुछ तस्वीरें।

Vande Bharat sleeper Coach: वंदे भारत एक्सप्रेस के स्लीपर कोच के प्रतिकृति संस्करण का अनावरण किया गया।(फोटो सोर्स: सोशल मीडिया)

अगले कुछ महीनों में वंदे भारत स्लीपर ट्रेन (Vande Bharat sleeper Coach) चलने वाली है। लंबी दूरी की यात्रा को सुविधाजनक बनाने के लिए इस ट्रेन को तैयार किया गया है।

रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव (Ashwini Vaishnaw) ने BEML के कारखाने में वंदे भारत एक्सप्रेस (Vande Bharat Express) के स्लीपर कोच के प्रतिकृति संस्करण का अनावरण किया।






वैष्णव ने बताया कि वंदे स्लीपर को चलाने के पहले 10 दिन तक उसका ट्रायल किया जाएगा। निरीक्षण के बाद वैष्णव ने कहा कि हमें तीन महीने बाद वंदे भारत स्लीपर कोच के यात्री परिचालन की उम्मीद है। इस ट्रेन में सभी कोच पूरी तरह से स्लीपर वाले होंगे।



कितनी स्पीड से चलेगी वंदे भारत स्लीपर ट्रेन?

रेलमंत्री ने बताया कि वंदे भारत स्लीपर ट्रेन (Vande Bharat Sleeper Train) 160/kmph की रफ्तार से चलेगी, जो कि 180/kmph की टॉप स्पीड तक जा सकती है। इस ट्रेन में कुल 16 कोच होंगे, जिसमें 11 3एसी, 4 2एसी और 1 फर्स्ट क्लास कोच होंगे।







रेल मंत्री ने कहा,"नई ट्रेन का डिजाइन बनाना जटिल काम है। वंदे भारत स्लीपर में कई नई विशेषताएं हैं। उन्होंने कहा कि वंदे भारत चेयर-कार, वंदे स्लीपर, वंदे मेट्रो और अमृत भारत लोगों के यात्रा करने के तरीके को बदल देंगे।"

No comments:

Post a Comment

Post Bottom Ad

Responsive Ads Here

Pages