शिवराज सिंह ने बाढ़ प्रभावित इलाकों का किया दौरा, आंध्र प्रदेश-तेलंगाना को 3448 करोड़ की आर्थिक सहायता की घोषणा की - KRANTIKARI SAMVAD

Breaking

Post Top Ad

Saturday, September 7, 2024

शिवराज सिंह ने बाढ़ प्रभावित इलाकों का किया दौरा, आंध्र प्रदेश-तेलंगाना को 3448 करोड़ की आर्थिक सहायता की घोषणा की

 शिवराज सिंह ने बाढ़ प्रभावित इलाकों का किया दौरा, आंध्र प्रदेश-तेलंगाना को 3448 करोड़ की आर्थिक सहायता की घोषणा की


केंद्रीय कृषि मंत्री शिवराज सिंह चौहान ने बाढ़ प्रभावित आंध्र प्रदेश और तेलंगाना को 3448 करोड़ रुपये की तत्काल सहायता की शुक्रवार को घोषणा की। उन्होंने कहा राज्य आपदा राहत कोष (एसडीआरएफ) के तहत 3448 करोड़ रुपये की तत्काल सहायता उपलब्ध कराने की व्यवस्था की जा रही है जिसमें केंद्र सरकार का हिस्सा भी शामिल है। उन्होंने बाढ़ प्रभावित इलाकों का हवाई सर्वेक्षण किया।


 केंद्रीय कृषि मंत्री शिवराज सिंह चौहान ने बाढ़ प्रभावित आंध्र प्रदेश और तेलंगाना को 3,448 करोड़ रुपये की तत्काल सहायता की शुक्रवार को घोषणा की। आंध्र प्रदेश में बाढ़ की स्थिति की समीक्षा करने के बाद शिवराज तेलंगाना पहुंचे।

उन्होंने कहा, राज्य आपदा राहत कोष (एसडीआरएफ) के तहत 3,448 करोड़ रुपये की तत्काल सहायता उपलब्ध कराने की व्यवस्था की जा रही है, जिसमें केंद्र सरकार का हिस्सा भी शामिल है। सरकार अगली फसल के लिए किसानों को खाद और बीज उपलब्ध कराने के बारे में विचार करेगी।

उन्होंने किसानों को आश्वासन दिया कि केंद्र सरकार फसल क्षति का आकलन करने के बाद उचित मुआवजा देगी। कृषि मंत्री ने तेलंगाना के मीनावलु, पेद्दागोपावरम, मन्नूर और कट्टलेरू के बाढ़ प्रभावित इलाकों में फसल नुकसान का हवाई सर्वेक्षण किया। उन्होंने खम्मम में लोगों से मुलाकात की।
बाढ़ प्रभावित इलाकों में लोगों को राहत सामग्री बांटी

वहीं आंध्र प्रदेश सरकार ने कहा कि भारतीय सेना की इंजीनियरिंग टास्क फोर्स विजयवाड़ा में बुडामेरु नामक नदी के टूटे तटबंधों के दरारों को बंद करने के लिए युद्ध स्तर पर काम कर रही है। तटंबंधों के दरारों के कारण आई बाढ़ ने तबाही मचाई थी। आइएएनएस के अनुसार आंध्र प्रदेश के बाढ़ प्रभावित इलाकों में लोगों को राहत सामग्री बांटी गई।

No comments:

Post a Comment

Post Bottom Ad

Responsive Ads Here

Pages