पहाड़ों से मैदानी इलाकों तक बारिश का दौर जारी, दिल्ली सहित यूपी-बिहार में IMD का येलो अलर्ट, पढ़िए ताजा अपडेट - KRANTIKARI SAMVAD

Breaking

Post Top Ad

Saturday, September 7, 2024

पहाड़ों से मैदानी इलाकों तक बारिश का दौर जारी, दिल्ली सहित यूपी-बिहार में IMD का येलो अलर्ट, पढ़िए ताजा अपडेट

 पहाड़ों से मैदानी इलाकों तक बारिश का दौर जारी, दिल्ली सहित यूपी-बिहार में IMD का येलो अलर्ट, पढ़िए ताजा अपडेट


दिल्ली-एनसीआर समेत यूपी में जमकर बारिश हो रही है। मौसम विभाग के मुताबिक दिल्ली में शनिवार को दिन भर बादल छाए रहेंगे। हल्की से मध्यम स्तर की वर्षा हो सकती है। मौसम विभाग ने दिल्ली-एनसीआर में बारिश को लेकर येलो अलर्ट जारी किया है। राजस्थान यूपी मध्य प्रदेश में भी अलग-अलग इलाकों में बारिश का दौर जारी रहने के आसार हैं। तेलंगाना गुजरात पुडुचेरी में भी बारिश की संभावना है।

मैदान से लेकर पहाड़ों तक मानसूनी बारिश दौर रहेगा जारी


जैसा कि मौसम विभाग ने अनुमान लगाया था कि सितंबर में मानसून एक बार फिर सक्रिय होगा और ऐसा हो भी रहा है। दिल्ली-एनसीआर समेत यूपी में जमकर बारिश हो रही है। मौसम विभाग के मुताबिक दिल्ली में शनिवार को दिन भर बादल छाए रहेंगे। हल्की से मध्यम स्तर की वर्षा हो सकती है।

मौसम विभाग ने दिल्ली-एनसीआर में बारिश को लेकर येलो अलर्ट जारी किया है। राजस्थान, यूपी, मध्य प्रदेश में भी अलग-अलग इलाकों में बारिश का दौर जारी रहने के आसार हैं। तेलंगाना, गुजरात, पुडुचेरी में भी बारिश की संभावना है।

यूपी में शुक्रवार शाम से हो रही बारिश


उत्तराखंड के कई क्षेत्रों में शुक्रवार से मूसलधार वर्षा हो रही है। मौसम विज्ञान केंद्र के निदेशक बिक्रम सिंह ने बताया कि शनिवार को चमोली, पौड़ी व बागेश्वर जनपदों में कहीं-कहीं भारी वर्षा की संभावना है। उत्तर प्रदेश में शुक्रवार शाम से ही बारिश का दौर जारी है।
बिहार के पांच जिलों में भारी बारिश का अलर्ट

बिहार की राजधानी पटना सहित प्रदेश के अधिसंख्य भागों में गरज-तड़क के साथ वर्षा होने से तापमान में गिरावट आने के साथ मौसम सामान्य बना हुआ है। मौसम विज्ञान केंद्र ने पटना सहित 18 जिलों में मेघ गर्जन व छिटपुट वर्षा के आसार बताए हैं। जबकि, भभुआ, गया, रोहतास, बक्सर, पूर्णिया में भारी बारिश को लेकर येलो अलर्ट जारी किया है।


दिल्ली में होगी बारिश


मौसम विभाग का अनुमान है कि शनिवार को भी दिल्ली में हल्की से मध्यम वर्षा होने की संभावना बनी रहेगी। यहां भी येलो अलर्ट भी जारी किया गया है। शुक्रवार को सुबह के समय बादलों की आवाजाही देखी गई। लेकिन दिन चढ़ने के साथ-साथ बादल छंट गए और धूप निकल आई। शाम के समय फिर बादल छाए और कहीं कहीं बरसात होने लगी। अधिकतम तापमान सामान्य से एक डिग्री कम 32.6 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया।
पहाड़ों पर बरसेगा मानसून


राज्य के अन्य पांच जनपदों देहरादून, रुद्रप्रयाग, टिहरी, उत्तरकाशी, नैनीताल में कहीं-कहीं गर्जन और बिजली चमकने के साथ एक से दो दौर तेज वर्षा हो सकती है। 13 सितंबर को एक बार फिर मानसून के सक्रिय होने से पर्वतीय जनपदों में भारी से भारी वर्षा होने की संभावना है। शुक्रवार को देहरादून के आशारोड़ी में 36.3 मिमी, झाझरा में 33.6 मिमी, विकासनगर में 31.5 मिली वर्षा रिकार्ड की गई।

No comments:

Post a Comment

Post Bottom Ad

Responsive Ads Here

Pages