कार रिवर्स कर रहा था ड्राइवर, पीछे आ रहे तेज रफ्तार ट्रक ने रौंद डाला; 10 लोग घायल - KRANTIKARI SAMVAD

Breaking

Post Top Ad

Thursday, November 21, 2024

कार रिवर्स कर रहा था ड्राइवर, पीछे आ रहे तेज रफ्तार ट्रक ने रौंद डाला; 10 लोग घायल

कार रिवर्स कर रहा था ड्राइवर, पीछे आ रहे तेज रफ्तार ट्रक ने रौंद डाला; 10 लोग घायल

कर्नाटक में राष्ट्रीय राजमार्ग पर एक बड़ा हादसा हो गया। यहां ड्राइवर अपनी टोयोटा इनोवा को रिवर्स कर रहा था। अचानक एक तेज रफ्तार ट्रक ने कार में टक्कर मार दी। दुर्घटना में दस लोग घायल हो गए। कार में ड्राइवर समेत सात लोग सवार थे जो उडुपी के कोल्लूर देवी मंदिर के दर्शन के बाद वापस केरल जा रहे थे। ट्रक में सवार लोगों की पहचान अज्ञात है।

कार रिवर्स कर रहा था ड्राइवर, पीछे आ रहे तेज रफ्तार ट्रक ने रौंद डाला (फोटो- वीडियो स्क्रीनशॉट)
ऑनलाइन डेस्क, नई दिल्ली। कर्नाटक के कुंदापुर में राष्ट्रीय राजमार्ग पर एक बड़ा हादसा हो गया। यहां ड्राइवर अपनी टोयोटा इनोवा को रिवर्स कर रहा था। एक वीडियो में दिखाया गया कि रिवर्स पार्किंग लाइटें लगी हुई थीं और कार सड़क के बाएं हिस्से में एक दम कोने पर थी। अचानक एक तेज रफ्तार ट्रक ने कार में टक्कर मार दी। दुर्घटना में दस लोग घायल हो गए।

दुर्घटना में दस लोग घायल हो गए

कार में ड्राइवर समेत सात लोग सवार थे, जो उडुपी के कोल्लूर देवी मंदिर के दर्शन के बाद वापस केरल जा रहे थे। कुंदापुर में कुंभशी चंडिका दुर्गापरमेश्वरी मंदिर के सामने ड्राइवर ने कार रिवर्स कर दी। कार थोड़ी सी पीछे आई होगी तभी मछली ले जा रही एक तेज रफ्तार लॉरी ने एसयूवी को टक्कर मार दी।

कार पलटकर झाड़ियों में गिरी
ट्रक ने कार को एक बोर्ड के सामने रुकने से पहले तक कई मीटर तक घसीटा, जिससे कार पलटने से पहले झाड़ियों में जा गिरी। इस घटना में दस लोग घायल हो गए और दो को गंभीर चोटें आई हैं और उनकी हालत गंभीर बताई जा रही है। कार में सात लोग केरल के थे। ट्रक में सवार लोगों की पहचान अज्ञात है। पुलिस ने घटना का मामला दर्ज कर लिया है।

महाराष्ट्र में बस ट्रंक में आमने-सामने की हुई टक्कर

महाराष्ट्र के नासिक जिले में बुधवार सुबह महाराष्ट्र राज्य सड़क परिवहन निगम (एमएसआरटीसी) की बस और ट्रक की टक्कर में दो लोगों की मौत हो गई और 18 अन्य घायल हो गए। पुलिस ने बुधवार को इस मामले की जानकारी दी। पुलिस के अनुसार, एमएसआरटीसी बस मनमाड से अहिल्यानगर जिले के मंदिर शहर शिरडी जा रही थी, तभी अंकाई शिवार इलाके में ट्रक से उसकी आमने-सामने टक्कर हो गई।

ट्रक नासिक जिले के येओला से मनमाड जा रहा था। पुलिस ने कहा कि दुर्घटना में बस चालक भाऊसाहेब मोथाभाऊ गांगुर्डे और उनके ट्रक समकक्ष (नाम ज्ञात नहीं) की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि 18 अन्य, जिनमें से ज्यादातर बस यात्री थे, घायल हो गए।

अलीगढ़ में बस-ट्रक की भिड़ंत; पांच की मौत

उत्तर प्रदेश के अलीगढ़ में टप्पल क्षेत्र में यमुना एक्सप्रेसवे पर बुधवार देर रात बड़ा हादसा हो गया। यहां ट्रक और डबल डेकर बस में जबरदस्त भिड़ंत हो गई। हादसे में पांच लोगों की मृत्यु हो गई। मृतकों में तीन पुरुष, एक महिला व एक बच्चा है। इनकी पहचान नहीं हो सकी। 15 से अधिक लोग घायल हो गए। कुछ की हालत गंभीर है। इन्हें निजी अस्पतालों में भर्ती कराया गया है। घटना के चलते लंबा जाम लग गया। देर रात तक पुलिस जाम को खुलवाने में जुटी थी।

No comments:

Post a Comment

Post Bottom Ad

Responsive Ads Here

Pages