घर में बुजुर्ग दंपती को बंधक बनाकर उड़ाए लाखों के नगदी और जेवरात, मारपीट कर फरार हुए बदमाश - KRANTIKARI SAMVAD

Breaking

Post Top Ad

Thursday, November 21, 2024

घर में बुजुर्ग दंपती को बंधक बनाकर उड़ाए लाखों के नगदी और जेवरात, मारपीट कर फरार हुए बदमाश

 घर में बुजुर्ग दंपती को बंधक बनाकर उड़ाए लाखों के नगदी और जेवरात, मारपीट कर फरार हुए बदमाश


राजस्थान के अलवर में 5 नकाबपोश बदमाशों ने बुजुर्ग दंपती को उनके ही घर में बंधक बनाकर लूट की घटना को अंजाम दिया है। इस घटना को उस वक्त अंजाम दिया जब घर पर अकेले ये बुजुर्ग दंपती सो रहे थे। घर में लगे सीसीटीवी कैमरे में पूरी वारदात रिकॉर्ड हो गई है। पुलिस पूरे मामले की जांच कर रही है। पूरी घटना आर्य नगर इलाके की है।


Rajasthan: बुजुर्ग दंपती को बंधक बनाकर उड़ाए लाखों के नगदी और जेवरात (फोटो- सोशल मीडिया)

 राजस्थान के अलवर से लूट की एक बड़ी घटना की खबर सामने आई है। यहां पर 5 नकाबपोश बदमाशों ने बुजुर्ग दंपती को उनके ही घर में बंधक बनाकर लूट की घटना को अंजाम दिया। इस वारदात को उस वक्त अंजाम दिया गया, जब बुजुर्ग दंपती के पुत्र अपनी पत्नी के साथ एक शादी समारोह में शामिल होने के लिए उत्तर प्रदेश गए थे।

दरअसल, अलवर शहर के आर्य नगर निवासी नीरज गर्ग अपनी पत्नी और बच्चों के साथ एक शादी समारोह में शामिल होने उत्तर प्रदेश के बरेली गए थे। नीरज ने घर पर अपने बुजुर्ग माता पिता को छोड़ा था। इस दौरान मौका देख देर रात बदमाश घर में दाखिल हुए।

नगदी और जेवरात लेकर फरार हुए बदमाशदेर रात घर में दाखिल बदमाशों ने बुजुर्ग दंपती के साथ मारपीट भी की। घर पर रखे लाखों रुपये नगद एवं अन्य सोने-चांदी के जेवरात लेकर बदमाश फरार हो गए। ये पूरी घटना घर के बाहर लगे सीसीटीवी में रिकॉर्ड हो गई है। इन सीसीटीवी फुटेज की मदद से पुलिस पूरे मामले की जांच कर रही है।

बुजुर्ग दंपती के साथ बदमाशों ने की मारपीटइस पूरे मामले में पुलिस ने बताया कि देर रात ये बदमाश नकाब पहनकर सीए नीरज गर्ग के मकान में दाखिल हुए थे। इसके बाद बदमाशों ने नीरज गर्ग के पिता हरीश गर्ग और माता तारा गर्ग बुजुर्ग दंपती को बंधक बनाया और उनके साथ मारपीट की।

जांच में जुटे अधिकारी

इस पूरे मामले को लेकर डीएसपी आनंद शर्मा ने बताया कि सुबह करीब 5 बजे सूचना मिली की अलवर शहर के आर्य नगर में 5 नकाबपोश घर के अंदर दाखिल हुए थे। इन बदमाशों ने घर में सो रहे बुजुर्ग दंपती को करीब 1 घंटे तक बंधक बनाया और घर में रखे नगदी और अन्य सामान लेकर फरार हो गए। ममाले की जांच की जा रही है।

No comments:

Post a Comment

Post Bottom Ad

Responsive Ads Here

Pages