Dhanush-Nayanthara की जंग में कूद गईं Janhvi Kapoor, विवादों के बीच डॉक्युमेंट्री देख लिखी ये बात - KRANTIKARI SAMVAD

Breaking

Post Top Ad

Wednesday, November 20, 2024

Dhanush-Nayanthara की जंग में कूद गईं Janhvi Kapoor, विवादों के बीच डॉक्युमेंट्री देख लिखी ये बात

Dhanush-Nayanthara की जंग में कूद गईं Janhvi Kapoor, विवादों के बीच डॉक्युमेंट्री देख लिखी ये बात

डॉक्युमेंट्री नयनतारा बियॉन्ड द फेयरी टेल को लेकर साउथ सुपरस्टार धनुष और नयनतारा के बीच मामला काफी गर्माया हुआ है। दोनों एक दूसरे को लीगल तरीके से डील करने की कोशिश कर रहे हैं हालांकि एक्ट्रेस की डॉक्युमेंट्री नेटफ्लिक्स पर स्ट्रीम हो रही है। इस बीच बॉलीवुड एक्ट्रेस जान्हवी कपूर ने इस पर अपना रिएक्शन देते हुए पोस्ट शेयर किया है।

धनुष और नयनतारा के विवाद के बीच जान्हवी कपूर का रिएक्शन (Photo Credit- Instagram)

 नयनतारा इन दिनों अपनी हालिया रिलीज डॉक्युमेंट्री 'नयनतारा: बियॉन्ड द फेयरी टेल' को लेकर सुर्खियों में बनी हुई हैं। एक्ट्रेस को इसकी रिलीज से पहले कई तरह की मुश्किलों का सामना करना पड़ा। अब बॉलीवुड एक्ट्रेस जान्हवी कपूर (Janhvi kapoor) नयनतारा के सपोर्ट में उतरी हैं।

जान्हवी ने किया नयनतारा का समर्थन
हाल ही में जान्हवी कपूर ने अपने सोशल मीडिया अकाउंट पर स्टोरी शेयर करते हुए लिखा, 'एक मजबूत महिला को मजबूत महिला बनते देखने से ज्यादा इंस्पायरिंग और कुछ नहीं होता'। एक्ट्रेस के इन शब्दों से साफ जाहिर होता है कि वो नयनतारा का खुला सपोर्ट कर रही हैं। बता दें कि 'नयनतारा: बियॉन्ड द फेयरी टेल' 18 नवंबर को अभिनेत्री के जन्मदिन पर रिलीज की गई थी। इसमें नयनतारा के फिल्मी सफर से लेकर विग्नेश शिवन संग शादी के सफर को दिखाया गया है।




धनुष ने भेजा था 10 करोड़ की नोटिस

जान्हवी की ये स्टोरी नयनतारा और धनुष के बीच कई दिनों से चल रहे विवाद के दौरान आई है। 16 नवंबर को एक्ट्रेस ने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर एक लेटर शेयर किया था। लेटर में उन्होंने बताया था कि कैसे एक्टर की टीम ने उन्हें 3 सेकेंड की क्लिप के लिए 10 करोड़ का नोटिस भेजा है।



Photo Credit- Instagram

साथ ही उन्हें छोटे दिल वाला इंसान भी बताया था। वो लंबे वक्त से धनुष से 'नानुम राऊडी धान' के गानों और लीरिक्स के इस्तेमाल के लिए परमिशन मांग रही थीं लेकिन धनुष की टीम की तरफ से इसके लिए मना कर दिया गया।

क्या रही विवाद की वजह?दरअसल, सुपरस्टार धनुष ने फिल्म नानुम राउडी धान से 3-सेकंड की क्लिपिंग का इस्तेमाल करने के लिए नयनतारा: बियॉन्ड द फेयरी टेल के मेकर्स पर 10 करोड़ का कॉपीराइट केस दायर किया था। बता दें कि नयनतारा ने इसी बीच अपनी नई फिल्म का भी ऐलान कर दिया है। उनकी नई फिल्म का नाम रक्कायी है जिसका निर्देशन सेंटिल नल्लासामी ने किया है। वेदिक्करनपट्टी एस. शक्तिवेल और आदित्य पिट्टी मूवी को प्रोड्यूस कर रहे हैं।

No comments:

Post a Comment

Post Bottom Ad

Responsive Ads Here

Pages