स्टारकिड के लिए बदले Kangana Ranaut के तेवर, आर्यन खान के डेब्यू पर दिया ऐसा बयान
कंगना रनौत इस वक्त फिल्म इंडस्ट्री से दूर राजनीति में अपने दांव पेंच खेल रही हैं लेकिन एक्ट्रेस को बॉलीवुड से जुड़ी खबरों को लेकर भी काफी एक्टिव रहती हैं। हाल ही में किंग खान के बेटे आर्यन खान को लेकर खबर आई कि वो अब इंडस्ट्री में डेब्यू करने जा रहे हैं। अब इसपर इमरजेंसी फेम अभिनेत्री ने अपने रिएक्शन देते हुए सोशल मीडिया पर स्टोरी शेयर की है।
आर्यन खान के लिए एक्ट्रेस ने लिखी ये बात (Photo Credit- Instagram)HIGHLIGHTSनेपोटिज्म के मुद्दे पर फिल बोलीं कंगना
इस बार किंग खान के बेटे पर दिया बयान
आर्यन खान के लिए एक्ट्रेस ने लिखी ये बात
फिल्म इंडस्ट्री के किंग खान के बच्चे भी अब इंडस्ट्री में अपना नाम बनाने की तैयारी में हैं। बीते साल शाह रुख खान की बेटी सुहाना खान ने जोया अख्तर की फिल्म 'द आर्चीज' से डेब्यू किया था। अब उनके बेटे आर्यन खान भी अपने करियर की शुरुआत कर रहे हैं। बीती रात मंगलवार (19 नवंबर) ने अपनी डेब्यू सीरीज का ऐलान किया। सीरीज को शाह रुख के प्रोडक्शन रेड चिलीज एंटरटेनमेंट के बैनर तले बनाया जा रहा है। स्टारकिड के इस ऐलान ने एक्टर और मंडी से सांसद कंगना रनौत को खुश कर दिया है।
कंगना रनौत ने की स्टारकिड की तारीफ
कंगना रनौत को अक्सर इंडस्ट्री में चल रहे नेपोटिज्म पर बेबाकी से अपनी राय रखते देखा जाता है। एक्ट्रेस नेपोकिड्स को आसानी से पर्दे पर पहुंचने के लिए कई बार लताड़ लगा चुकी हैं। लेकिन इस बार स्टारकिड को लेकर उनके तेवर कुछ बदले से दिख रहे हैं। दरअसल, कंगना ने आर्यन को आसान रास्ता न चुनकर मुश्किल रास्ते पर चलने के लिए उनकी तारीफ की। सोशल मीडिया पर उन्होंने लिखा,
'यह अच्छी बात है कि फिल्म इंडस्ट्री के बच्चे केवल मेकअप और वजन घटाकर एक्टिंग की आसान राह नहीं चुन रहे हैं। हमें एक साथ मिलकर भारतीय सिनेमा का लेवल को अप की जरूरत है। खासकर उनके ऊपर इसकी जिम्मेदारी ज्यादा है जिनके पास रिसोर्स हैं। आर्यन खान ने एक कठिन रास्ता चुना है इसके लिए वे तारीफ के हकदार हैं। मुझे उनकी सीरीज का बेसब्री से इंतजार रहेगा।'
बतौर डायरेक्टर डेब्यू करेंगे आर्यन खान
बता दें कि आर्यन खान अपनी सीरीज को हरी झंडी देते हुए इसकी शुरुआत कर दी है। सीरीज की कहानी आर्यन खुद लिख रहे हैं। माना जा रहा है कि सीरीज का नाम स्टारडम हो सकता है। इसमें फिल्मी जगत की चमक-धमक से लेकर पर्दे के पीछे तक की कहानी को दिखाया जा सकता है। वहीं बात करें इसकी कास्ट की तो फिलहाल इस पर कोई जानकारी सामने नहीं आई है।
.jpg)
अपने बेटे की सीरीज को अनाउंस करते हुए शाह रुख ने लिखा, ये एक बेहद खास दिन है, जब हम एक नई कहानी को दर्शकों के सामने ला रहे हैं। आज आर्यन खान अपनी स्पेशल जर्नी शुरू कर रहे हैं। सीरीज को नेटफ्लिक्स पर स्ट्रीम किया जाएगा।
अगले साल रिलीज होगी कंगना की इमरजेंसीइसके अलावा बात करें कंगना रनौत की तो उनकी फिल्म इमरजेंसी भी रिलीज कतार में है। कई बार कट लगने और विवादों से घिरने के बाद मूवी को फाइनली रिलीज डेट मिल गई है।
.jpg)
Photo Credit- Instagram
इसे अगले साल 17 जनवरी 2025 को सिनेमाघरों में रिलीज किया जाने वाला है। मणिकर्णिका फिल्म्स के बैनर तले इस फिल्म का डायरेक्शन उन्होंने खुद किया है।
No comments:
Post a Comment