इस्तांबुल हवाई अड्डे पर फंसे सैकड़ों भारतीय, इंडिगो की फ्लाइट से आ रहे थे मुंबई; कुछ खाने तक को नहीं मिला - KRANTIKARI SAMVAD

Breaking

Post Top Ad

Friday, December 13, 2024

इस्तांबुल हवाई अड्डे पर फंसे सैकड़ों भारतीय, इंडिगो की फ्लाइट से आ रहे थे मुंबई; कुछ खाने तक को नहीं मिला

 इस्तांबुल हवाई अड्डे पर फंसे सैकड़ों भारतीय, इंडिगो की फ्लाइट से आ रहे थे मुंबई; कुछ खाने तक को नहीं मिला


तुर्किये से मुंबई की यात्रा करने वाले सैकड़ों विमान यात्री इस्तांबुल हवाई अड्डे पर फंस गए हैं। कई घंटों से फंसे यात्री परेशानी का सामना कर रहे हैं। करीब 400 इंडिगो यात्री कथित तौर पर 24 घंटे से फंसे हुए हैं। यात्रियों की शिकायत के जवाब में एयरलाइन ने कहा कि परिचालन कारणों से उड़ान में देरी हुई है और उसके लिए हम माफी मांगते हैं।

इस्तांबुल हवाई अड्डे पर कई घंटों से फंसे भारतीय। (फोटो- सोशल मीडिया)

Indigo flight News तुर्किये से मुंबई की यात्रा करने वाले सैकड़ों विमान यात्रियों को बीते दिन परेशानी का सामना करना पड़ा है। करीब 400 इंडिगो यात्री कथित तौर पर इस्तांबुल हवाई अड्डे पर 24 घंटे से फंसे हुए हैं। एक यात्री के जवाब में एयरलाइन ने कहा कि परिचालन कारणों से उड़ान में देरी हुई है।


सोशल मीडिया पर इंडिगो पर बरसे यात्री
कुछ इंडिगो यात्रियों ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स और लिंक्डइन पर दावा किया कि पहले फ्लाइट में देरी की बात कही गई और बाद में बिना सूचना के इसे रद्द कर दिया गया। यात्रियों में से एक अनुश्री भंसाली ने कहा कि उड़ान में दो बार एक घंटे की देरी हुई, फिर रद्द कर दिया गया और अंत में 12 घंटे बाद पुनर्निर्धारित किया गया।


भोजन तक की व्यवस्था नहींकुछ यात्रियों ने कहा कि फ्लाइट के देरी होने के बावजूद इंडिगो द्वारा कोई आवास, भोजन वाउचर नहीं दिया गया और यहां तक ​​कि हवाई अड्डे पर इंडिगो के प्रतिनिधि ने उनसे संपर्क भी नहीं किया।

एक अन्य यात्री रोहन राजा ने कहा कि दिल्ली से सुबह 6 बजकर 40 मिनट पर चलने वाली फ्लाइट रद्द होने के बाद, लोगों को काफी ठंड से झूझना पड़ा क्योंकि एयरलाइन ने कथित तौर पर जो आवास उन्हें दिए वहां तक कोई वाहन उपलब्ध नहीं कराया।

इंडियो ने नहीं दी सूचनामुंबई जाने का इंतजार कर रहे पार्श्व मेहता ने लिखा कि रात 8 बजे की फ्लाइट को रात 11 बजे तक टाल दिया गया और फिर अगले दिन सुबह 10 बजे तक टाल दिया गया। इसके अलावा, इंडिगो की ओर से कोई घोषणा न किए जाने और तुर्की एयरलाइंस के चालक दल से सूचना प्राप्त होने के कारण अव्यवस्था फैल गई।


इंडिगो ने मांगी माफी












यात्री की शिकायतों के जवाब में एयरलाइन ने कहा कि परिचालन कारणों से उड़ान में देरी हुई है और उसके लिए हम माफी मांगते हैं।

No comments:

Post a Comment

Post Bottom Ad

Responsive Ads Here

Pages