टीचर की हैवानियत! छात्र की मां पर की आपत्तिजनक टिप्पणी, विरोध किया तो कॉलर से उठाकर पटका - KRANTIKARI SAMVAD

Breaking

Post Top Ad

Friday, December 13, 2024

टीचर की हैवानियत! छात्र की मां पर की आपत्तिजनक टिप्पणी, विरोध किया तो कॉलर से उठाकर पटका

 टीचर की हैवानियत! छात्र की मां पर की आपत्तिजनक टिप्पणी, विरोध किया तो कॉलर से उठाकर पटका


अमेरिका में एक स्कूल में छठवीं क्लास में पढ़ने वाले छात्र का विरोध एक टीचर का इतना नागवार गुजरा कि उसने छात्र को कॉलर से उठाकर जमीन पर पटक दिया। आरोप है कि टीचर ने छात्र की मां के खिलाफ कुछ आपत्तिजनक टिप्पणी कर दी थी जिसपर उसने नाराजगी जाहिर की थी। घटना का वीडियो वायरल होने के बाद टीचर ने इस्तीफा दे दिया।

विवाद के बाद टीचर ने स्कूल से इस्तीफा दे दिया है (फोटो: वीडियो ग्रैब)

 अमेरिका के जॉर्जिया प्रांत में एक टीचर ने छठवीं में पढ़ने वाले छात्र को कॉलर से उठाकर पटक दिया। घटना का वीडियो सामने आते ही बवाल मच गया।


विवाद बढ़ा, तो टीचर ने स्कूल से इस्तीफा दे दिया। हालांकि छात्र की मां इससे संतुष्ट नहीं है। उनका कहना है कि ऐसे टीचर की जगह जेल में होनी चाहिए। इस मामले में अभी तक कोई केस नहीं दर्ज कराया गया है।


टीचर ने की थी आपत्तिजनक टिप्पणीआरोप है कि जॉर्जिया के डी-रेने मिडिल स्कूल में पदस्थ फुटबॉल कोच ने 11 साल के एक छात्र की मां पर कुछ आपत्तिजनक टिप्पणी की थी। इस पर छात्र ने आपत्ति जताई, तो टीचर उससे भिड़ गया।

दोनों में कुछ देर तक बहस होती रही। इसके बाद टीचर ने छात्र को भरी क्लास में कॉलर पकड़कर उठाया और उसे जमीन पर पटक दिया। क्लास में ही मौजूद किसी छात्र ने इसका वीडियो बना लिया, जो अब वायरल हो रहा है।


6 दिसंबर की है घटनायह घटना 6 दिसंबर की बताई जा रही है। छात्र की मां ने कहा, 'मैंने कभी अपने बेटे के साथ ऐसा व्यवहार नहीं किया। उसके पिता ने भी कभी ऐसा नहीं किया। उस टीचर ने मेरे बच्चे को चोट पहुंचाई है। उसकी जगह जेल में होनी चाहिए।'

सोशल मीडिया पर इस मुद्दे को लेकर दो वर्गों में राय बंटी हुई है। कुछ लोग इस घटना का निंदनीय बता रहे हैं और आरोपी के खिलाफ कार्रवाई की मांग कर रहे हैं। वहीं कुछ लोगों का कहना है कि आज कल के छात्र टीचर की इज्जत नहीं करते।

No comments:

Post a Comment

Post Bottom Ad

Responsive Ads Here

Pages