बिरयानी ऑनलाइन फूड ऑर्डर करने वालों की पहली पसंद, डोसा की भी रही धूम - KRANTIKARI SAMVAD

Breaking

Post Top Ad

Thursday, December 26, 2024

बिरयानी ऑनलाइन फूड ऑर्डर करने वालों की पहली पसंद, डोसा की भी रही धूम

बिरयानी ऑनलाइन फूड ऑर्डर करने वालों की पहली पसंद, डोसा की भी रही धूम

83 मिलियन बिरयानी ऑर्डर्स के साथ बिरयानी 9वीं बार भारत की फेवरेट डिश बनी। हर सेकंड दो बिरयानी ऑर्डर हुईं जिससे यह साल का सबसे बड़ा फूड स्टार बन गया। डोसा ने 23 मिलियन ऑर्डर्स के साथ सबको चौंका दिया। स्टार्टअप हब बेंगलुरु ने 2.5 मिलियन मसाला डोसा ऑर्डर किए। वहीं दिल्ली और चंडीगढ़ वालों छोले और परांठे को खूब ऑर्डर किया। आइए जानते हैं पूरी डिटेल।


मुंबई के कपिल पांडे ने कुल 10,703 ऑर्डर्स डिलीवर करके रिकॉर्ड बनाया।

 साल 2024 में भी ऑनलाइन फूड करने वालों की बिरयानी पहली पसंद रही। खासकर, रात में खाना ऑर्डर करने वालों की। नाश्ते में सबसे अधिक लोगों ने डोसा पसंद किया। स्विगी ने अपने प्लेटफॉर्म पर सबसे ऑर्डर किए जाने वाले फूड का डेटा साझा किया है।


बिरयानी का जलवा
83 मिलियन बिरयानी ऑर्डर्स के साथ बिरयानी 9वीं बार भारत की फेवरेट डिश बनी। हर सेकंड दो बिरयानी ऑर्डर हुईं, जिससे यह साल का सबसे बड़ा फूड स्टार बन गया। यह लगातार कई साल से भारतीयों की पसंद डिश रही है।


डोसा की भी धूमडोसा ने 23 मिलियन ऑर्डर्स के साथ सबको चौंका दिया। स्टार्टअप हब बेंगलुरु ने 2.5 मिलियन मसाला डोसा ऑर्डर किए। वहीं, दिल्ली और चंडीगढ़ वालों छोले और परांठे को खूब ऑर्डर किया।

स्नैक्स और मिडनाइट क्रेविंग्स

चिकन रोल 2.48 मिलियन ऑर्डर्स के साथ सबसे पसंदीदा स्नैक बना। वहीं, रात 12 से 2 बजे के बीच चिकन बर्गर ने सबसे ज्यादा ऑर्डर्स हासिल किए। मिठास की बात करें, तो डेजर्ट लवर्स के लिए रस मलाई और सीताफल आइस्क्रीम जैसे स्वीट ट्रीट्स हिट रहे।




फेस्टिव और ट्रेंडिंग फीचर्स

इन्कॉग्निटो मोड: 3.5 लाख सीक्रेट ऑर्डर्स हुए।

ग्रुप ऑर्डर्स: बेंगलुरु ने 7,031 ग्रुप ऑर्डर्स किए, जिनमें 23,000 रुपये का एक ऑर्डर शामिल था।

आईआरसीटीसी ऑर्डर्स: ट्रेनों में बिरयानी, मसाला डोसा और थाली फेवरेट बने।


फास्ट डिलीवरी से बढ़ी स्विगी की पहुंचस्विग्गी के नए फीचर "बोल्ट" ने 10 मिनट में फूड डिलीवरी की, जिसे ग्राहकों ने काफी पसंद किया। सबसे तेज 3 मिनट में बेंगलुरु, हैदराबाद और मुंबई में आइस्क्रीम और केक जैसे डिलीशियस ऑर्डर्स डिलीवर हुए।


डिलीवरी पार्टनर्स की मेहनतइस सफर में स्विगी के डिलीवरी पार्टनर्स ने भी रिकॉर्ड बनाए। उन्होंने कुल 1.96 बिलियन किलोमीटर का सफर तय किया। मुंबई के कपिल पांडे ने 10,703 ऑर्डर्स डिलीवर करके रिकॉर्ड बनाया। स्विगी का दावा है कि स्विगी डाइनआउट के जरिए 22 मिलियन लोगों ने 533 करोड़ रुपये की बचत की। दिल्ली और बेंगलुरु ने सबसे ज्यादा टेबल बुकिंग और बचत की।

स्विगी का आईपीओनवंबर 2024 में स्विगी अपना आईपीओ लाकर शेयर मार्केट में लिस्ट हो गई। इसके आईपीओ को काफी अच्छा रिस्पॉन्स मिला था। इसने लिस्टिंग के बाद एक महीने में 30 फीसदी से अधिक का रिटर्न दिया है। स्विगी का मार्केट कैप 1.27 लाख करोड़ रुपये का है। इसके शेयर मंगलवार को 564 रुपये पर बंद हुए थे। घरेलू ब्रोकरेज हाउस एक्सिस कैपिटल ने स्विगी के शेयरों के लिए बाय रेटिंग के साथ 640 रुपये का टारगेट प्राइस दिया है।

No comments:

Post a Comment

Post Bottom Ad

Responsive Ads Here

Pages