इस साल हाउसिंग मार्केट में हुए कई बदलाव, जानें क्या है दिग्गजों का अनुभव - KRANTIKARI SAMVAD

Breaking

Post Top Ad

Sunday, December 22, 2024

इस साल हाउसिंग मार्केट में हुए कई बदलाव, जानें क्या है दिग्गजों का अनुभव

इस साल हाउसिंग मार्केट में हुए कई बदलाव, जानें क्या है दिग्गजों का अनुभव

इस साल रियस एस्टेट सेक्टर में भी कई बदलाव देखने को मिले हैं। हाउसिंग प्रोजेक्ट में भी काफी रुझान देखा है। इन प्रोजेक्ट के कारण रेजिडेंशियल कमर्शियल और मनोरंजक स्थानों की डिमांड में तेजी देखने को मिली है। हाउसिंग मार्केट में जारी विकास भारत के रियल एस्टेट बाजार को और भी मजबूत बना रहा है और निवेशकों के लिए एक बेहतरीन विकल्प बन रहा है।

Real Estate Performance in 2024: यहां जानें डिटेल्स में

साल 2024 अपने अंत पर आ गया है और साल 2025 के शुरू होने में कुछ दिन बचे हैं। इस साल भारतीय हाउसिंग मार्केट के लिए बदलाव का साल रहा। इसमें कई प्रमुख रुझान सामने आए हैं। इस साल लग्जरी हाउसिंग सेगमेंट ने प्रमुख शहरों में शानदार बढ़त दिखी। हालांकि, प्रीमियम घरों की मांग में बढ़ोतरी के बावजूद, अफोर्डेबल हाउसिंग के दामों में गिरावट आई, खासकर भारत के शीर्ष सात शहरों में। बड़े घरों की प्राथमिकता, मजबूत इन्फ्रास्ट्रक्चर डेवलपमेंट, बढ़ती आर्थिक स्थिति और सक्षम ग्राहकों की संख्या ने इस बदलाव में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई।


भारत में इन्फ्रास्ट्रक्चर के विकास ने हाउसिंग डिमांड को और बढ़ाया। नोएडा के जेवर हवाई अड्डे जैसे प्रोजेक्ट्स ने एनसीआर को अंतरराष्ट्रीय ध्यान का केंद्र बना दिया, जिससे घरेलू खरीदार और निवेशक समान रूप से आकर्षित हुए। एक्सप्रेसवे, मेट्रो नेटवर्क का विस्तार और हाई-स्पीड रेल कनेक्टिविटी ने आवासीय परियोजनाओं को और बढ़ावा दिया। द्वारका एक्सप्रेसवे के एलिवेटेड सेक्शन का उद्घाटन ने गुरुग्राम को लक्जरी आवास के प्रमुख केंद्र के रूप में मजबूत किया। यह विकास भारत के रियल एस्टेट बाजार को और भी मजबूत बना रहा है, और निवेशकों के लिए एक बेहतरीन विकल्प बन रहा है।

रियल एस्टेट इंडस्ट्री के अनुभवप्रदीप अग्रवाल, फाउंडर और चेयरमैन, सिग्नेचर ग्लोबल (इंडिया) लिमिटेड ने कहा कि 2024 में भारतीय रियल एस्टेट सेक्टर ने तेजी से तरक्की की। इसका कारण शहरीकरण का बढ़ना, लोगों की बदलती जीवनशैली और किफायती, मिड-इनकम और लग्ज़री घरों की बढ़ती मांग है।

रियल एस्टेट सेक्टर भारत के ‘विकसित भारत’ विज़न में अहम भूमिका निभाएगा। अनुमान है कि 2034 तक यह सेक्टर 1.3 ट्रिलियन डॉलर का हो सकता है। 2030 तक हाउसिंग की मांग करीब 70 मिलियन यूनिट तक पहुंच सकती है, क्योंकि शहरों में नई योजनाएं बन रही हैं, नीतियां अनुकूल हैं और अर्थव्यवस्था मज़बूत हो रही है।
अमित मोदी, डायरेक्टर काउंटी ग्रुप

संजय शर्मा, डायरेक्टर एसकेए ग्रुप के अनुसार 2024 में हम ग्रीन बिल्डिंग्स और स्मार्ट होम्स की दिशा में कई महत्वपूर्ण कदम उठा चुके हैं। यह न केवल पर्यावरण को ध्यान में रखते हुए किया गया है, बल्कि यह ग्राहकों की बदलती आवश्यकताओं को भी पूरा करने का प्रयास है।

सरकार द्वारा लागू की गई नीतियों और सुधारों ने रियल एस्टेट बाजार में स्थिरता का माहौल तैयार किया है, जिससे ग्राहकों का विश्वास भी काफी मजबूत हुआ है। इन सुधारों के परिणामस्वरूप बाजार में पारदर्शिता और सुरक्षा बढ़ी है, जिससे निवेशकों और खरीदारों का भरोसा दोगुना हुआ है। इस स्थिरता के साथ, हम पूरी उम्मीद रखते हैं कि 2025 में रियल एस्टेट क्षेत्र में और भी तेजी से वृद्धि होगी।
उद्धव पोद्दार, सीएमडी, भूमिका ग्रुपरहेजा डेवलपर्स के नयन रहेजा के मुताबिक 2025 में रियल एस्टेट सेक्टर में महत्वपूर्ण बदलाव देखने को मिला जिसमें प्रीमियम और मिड-सेगमेंट घरों की बढ़ती मांग के कारण आवासीय बाजार में 15-20 फीसदी की वृद्धि थी। बेहतर कनेक्टिविटी और औद्योगिक विकास से लाभान्वित फरीदाबाद एक प्रमुख वाणिज्यिक गंतव्य के रूप में उभरा है।

2024 लग्जरी घरों के लिए शानदार साल रहा। लोगों की हाई-एंड घरों में दिलचस्पी बढ़ी है, जहां स्टेटस, आधुनिक सुविधाएं और टिकाऊ मूल्य सब एक साथ मिलते हैं। बड़े शहरों में कम सप्लाई के कारण ऐसी प्रॉपर्टीज की मांग और बढ़ गई है।
डॉ. गौतम कनोडिया, फाउंडर क्रीवा और कनोडिया ग्रुप

विवेक सिन्हा, सेल्स एंड मार्केटिंग डायरेक्टर केडीएमजी ग्रुप ने कहा कि 2024 रियल एस्टेट सेक्टर के लिए लग्जरी हाउसिंग का साल रहा। दिल्ली-एनसीआर के प्रमुख इलाकों, जैसे गोल्फ कोर्स रोड, एसपीआर, द्वारका एक्सप्रेसवे और सेक्टर-46 गुरुग्राम ने HNIs और NRIs से जबरदस्त प्रतिक्रिया पाई। बेहतर कनेक्टिविटी और इंफ्रास्ट्रक्चर में सुधार ने इन इलाकों को खरीदारों के लिए और आकर्षक बना दिया।

2024 रियल एस्टेट सेक्टर के लिए एकअच्छा वर्ष रहा है, जिसमें रेजिडेंशियल , कमर्शियल और इंफ्रास्ट्रक्टरल डेवलपमेंट में उल्लेखनीय प्रगति हुई है। सस्टेनेबल प्रैक्टिस को अपनाना, टेक्नोलॉजी इंटीग्रेशन और लक्री लिविंग पर जोर ने कंज्यूमर एक्सपेक्टेशन को नया आकार दिया है।
अंकित कंसल, एमडी 360 रियलटर्सगुरपाल सिंह चावला, मैनेजिंग डायरेक्टर ट्रेवॉक के अनुसार वर्ष 2024 भारतीय रियल एस्टेट के लिए उल्लेखनीय रहा, जिसमें सभी प्रमुख श्रेणियों, प्रीमियम, मिड-इनकम और अफोर्डेबल में डिमांड बढ़ी। मार्केट की वृद्धि डिस्पोजेबल आय में वृद्धि, स्वस्थ रोजगार सृजन और संपत्ति की कीमतों में वृद्धि पर टिकी हुई है।

2024 में लग्जरी रियल एस्टेट सेक्टर ने असाधारण वृद्धि की है। इस साल खरीदारों ने लग्जरी होम्स को निवेश के रूप में देखना शुरू कर दिया है, इसे पूंजी वृद्धि और संपत्ति निर्माण का एक मजबूत तरीका माना जा रहा है। गुरुग्राम, दिल्ली और मुंबई जैसे प्रमुख बाजारों में लग्ज़री संपत्तियों की सीमित आपूर्ति ने इस प्रवृत्ति को और बढ़ावा दिया है, जिससे निवेशकों की मांग में तेजी आई है।
अशीष भूटानी, सीईओ भूटानी ग्रुपखुर्शीद अली, डायरेक्टर केवी प्रमोटर्स के अनुसार इस साल लक्जरी रियल एस्टेट के बाजार में जबरदस्त उछाल आया है। ऐसी रेजिडेंसेज़ जो लोगों की उपलब्धियों को दर्शाती हैं और अतुलनीय लक्जरी प्रदान करती हैं, उनमें खरीदारों ने काफी रुचि दिखाई है, चाहे वह शानदार पेंटहाउस हों या उच्चस्तरीय विला।

अंततः इस साल रियल एस्टेट मार्किट में अच्छा डेवलपमेंट देखा गया है। खरीदारों की ओर से ऐसे घरों की तलाश की गई है जिसके आस पास बेसिक सुविधा जैसे कनेक्टिविटी, मार्किट, हॉस्पिटल, एजुकेशनल इंस्टीटूट्स, मेट्रो आदि हों।

No comments:

Post a Comment

Post Bottom Ad

Responsive Ads Here

Pages