युवा कांग्रेस का प्रदर्शन : CM हाउस घेरने निकले कांग्रेसियों की पुलिस के साथ झड़प, पानी की बौछार कर रोका - KRANTIKARI SAMVAD

Breaking

Post Top Ad

Tuesday, December 24, 2024

युवा कांग्रेस का प्रदर्शन : CM हाउस घेरने निकले कांग्रेसियों की पुलिस के साथ झड़प, पानी की बौछार कर रोका

 युवा कांग्रेस का प्रदर्शन : CM हाउस घेरने निकले कांग्रेसियों की पुलिस के साथ झड़प, पानी की बौछार कर रोका



युवा कांग्रेस अपने दिगज्ज नेताओं की मौजूदगी में सीएम हाउस का घेराव करने जा रही है। जिसमें प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष दीपक बैज प्रदर्शन में और पूर्व सीएम भूपेश बघेल शामिल हुए।



 छत्तीसगढ़ में युवा कांग्रेस अपने दिगज्ज नेताओं की मौजूदगी में सीएम हाउस का घेराव करने जा रही है। जिसमें प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष दीपक बैज प्रदर्शन में और पूर्व सीएम भूपेश बघेल शामिल हुए। वहीं युवा कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष उदयभानु चिब दिल्ली से राजधानी रायपुर पहुंचे। प्रदेशभर से हजारों की संख्या में युवा कांग्रेसी सभा के बाद CM हाउस घेरने निकले हैं। युवा कांग्रेस कार्यकर्ता दो बैरिकेड को तोड़कर आगे बढ़ गए। जहां पुलिस के साथ उनकी जमकर झूमाझटकी जारी है। कांग्रेसियों को रोकने के लिए पुलिस ने वाटर कैनन का प्रयोग किया। युवा कांग्रेस राष्ट्रीय अध्यक्ष उदयभानु चिब के साथ पूर्व सीएम भूपेश बघेल

नौजवानों के भविष्य के साथ किया जा रहा खिलवाड़

पूर्व मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने कहा कि, पुलिस भर्ती पर सवाल उठाते हुए उन्होंने कहा कि, सरकार की नाकामी देखिए कि, एक आरक्षक को हाथ में सुसाइड नोट लिखकर खुदकुशी करनी पड़ी। नौजवान लोगों के भविष्य के साथ खिलवाड़ किया जा रहा है। छत्तीसगढ़ में इस समय अराजकता की स्थिति है। बीजेपी की सरकार डराने धमकाने का काम कर रही है। विधायक देवेंद्र यादव आज जेल में हैं, कई कार्यकर्ता जेल में हैं। BJP को लगता है कि, हम जेल जाने से डर जाएंगे।

महतारी वंदन योजना में हो रहा भ्रष्टाचार

उन्होंने आगे कहा कि, अब तो हद हो गई सनी लियोनी के खाते में पैसे डाल दिए। सतनामी समाज के तो पीछे ही पड़ गए हैं। वित्त मंत्री ओपी चौधरी सनी लियोनी के खाते में पैसा भेज रहे हैं। मृत महिलाओं के खाते में पैसे भेजे जा रहे हैं। छत्तीसगढ़ में विकास के कामों के लिए पैसा नहीं है। महतारी वंदन योजना में भारी भ्रष्टाचार हो रहा है।

No comments:

Post a Comment

Post Bottom Ad

Responsive Ads Here

Pages