Cocktail 2 से साफ हुआ Deepika Padukone और Saif का पत्ता, इस फ्रेश जोड़ी ने ली जगह - KRANTIKARI SAMVAD

Breaking

Post Top Ad

Thursday, December 19, 2024

Cocktail 2 से साफ हुआ Deepika Padukone और Saif का पत्ता, इस फ्रेश जोड़ी ने ली जगह

Cocktail 2 से साफ हुआ Deepika Padukone और Saif का पत्ता, इस फ्रेश जोड़ी ने ली जगह

काफी समय से ये बात चल रही थी कि रश्मिका मंदाना और शाहिद कपूर साथ में एक फिल्म में नजर आने वाले हैं। इस फिल्म को 2023 में रिलीज होना था लेकिन बाद में फिर इसको लेकर बात नहीं बनी और फैंस की तमन्ना अधूरी ही रह गई। हालांकि अब एक अपडेट सामने आया है जो फैंस की विश को पूरी कर सकता है।


कॉकटेल 2 में नजर आएंगे ये सितारे

साल 2012 में एक जबरदस्त फिल्म आई थी नाम था कॉकटेल। इस फिल्म में दीपिका पादुकोण, सैफ अली खान और डायना पेंटी लीड रोल में नजर आए थे। फैंस ने बेस्ड फ्रेंड के बीच गढ़ी गई इस फिल्म की कहानी को काफी पसंद किया था। दिनेश विजन की कॉकटेल दीपिका पादुकोण के करियर की गेम चेंजर भी साबित हुई थी।


लीड किरदार में नजर आएंगे ये सितारे
अब खबर है कि जल्द ही कॉकटेल 2 बनने वाली है। अबकी बार इस फिल्म में पूरी नई स्टारकास्ट नजर आएगी। खबर है कि इस फिल्म के लिए दिनेश विजन और लव रंजन साथ आ रहे हैं। फिलहाल शाहिद कपूर और कृति सेनन इसके लिए फाइनल हैं। वहीं अब तीसरी लीड एक्ट्रेस का नाम भी सामने आ रहा है। खबरों की मानें तो पुष्पा 2 एक्ट्रेस रश्मिका मंदाना को इसके लिए अप्रोच किया गया है। काफी समय से ये बात सामने आ रही थी कि रश्मिका मंदाना और शाहिद कपूर एक प्रोजेक्ट पर साथ में काम करने वाले हैं, अब लग रहा है कि कॉकटेल ही वो फिल्म होने वाली है।




पहली बार साथ काम करेंगे शाहिद - रश्मिकाइससे पहले ये अनीस बज्मी की एक कॉमेडी ड्रामा में साल 2023 में काम करने वाले थे लेकिन उस पर बात नहीं बनी। अब कॉकटेल 2 में दोनों की फ्रेश जोड़ी को देखना आनंदमय होगा। वहीं दूसरी तरफ कृति सेनन और शाहिद कपूर तेरी बातों में ऐसा उलझा जिया में एक साथ काम कर चुके हैं। फैंस को इनकी केमिस्ट्री काफी ज्यादा पसंद आई थी। हालांकि रश्मिका को लेकर अभी कोई ऑफिशियल जानकारी नहीं है।




लव रंजन ने लिखी है फिल्म की कहानीफिल्म को लव रंजन ने लिखा है जबकि इसका निर्देशन होमी अदजानिया करेंगे। कॉकटेल 2 की स्क्रिप्ट बनकर तैयार है। फिल्म में ह्यूमर के साथ फ्रेंडशिप की बेहतरीन कहानी दिखाई जाएगी। फिल्म में लव ट्रायंगल देखने को मिलेगा। स्टार कास्ट और रिलीज डेट को लेकर अभी कोई ऑफिशियल जानकारी नहीं है। इस पर जैसे ही और अपडेट आएगा हम आपको इसके बारे में जानकारी देते रहेंगे। फिलहाल इस तिकड़ी को पर्दे पर देखना दिलचस्प होगा।

No comments:

Post a Comment

Post Bottom Ad

Responsive Ads Here

Pages