पहले भर्ती पर लगाई रोक, अब 30 दिन में ट्रांसजेंडर सैनिकों की आर्मी से होगी छुट्टी; ट्रंप का एक और फरमान - KRANTIKARI SAMVAD

Breaking

Post Top Ad

Thursday, February 27, 2025

पहले भर्ती पर लगाई रोक, अब 30 दिन में ट्रांसजेंडर सैनिकों की आर्मी से होगी छुट्टी; ट्रंप का एक और फरमान

 पहले भर्ती पर लगाई रोक, अब 30 दिन में ट्रांसजेंडर सैनिकों की आर्मी से होगी छुट्टी; ट्रंप का एक और फरमान


Donald Trump order डोनाल्ड ट्रंप सरकार ट्रांसजेंडर सैनिकों को अब अमेरिकी सेना से हटाने जा रही है। ट्रांसजेंडर्स को पहले ही सेना में शामिल होने या सेवा करने से प्रतिबंधित कर दिया गया है। राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने पिछले महीने एक कार्यकारी आदेश पर हस्ताक्षर किए थे जिसमें व्यक्तिगत रूप से ट्रांसजेंडर सैनिकों को निशाना बनाया गया था। अब तीस दिनों में उन्हें सेना से हटाया जाएगा।

Donald Trump order एक्शन मोड में ट्रंप। (फाइल फोटो)

HIGHLIGHTSट्रांसजेंडर अमेरिकी सेवा सदस्यों को सेना से अलग किया जाएगा।
ट्रांसजेंडरों के खिलाफ लगातार कड़े फैसले ले रही ट्रंप सरकार।

Donald Trump order अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप जब से सत्ता में आए हैं वो ट्रांसजेंडरों के खिलाफ कई कड़े फैसले ले रहे हैं। अब अदालत में दी गई जानकारी के अनुसार, ट्रंप सरकार ट्रांसजेंडर सैनिकों को अमेरिकी सेना से हटाने जा रही है।


ट्रांसजेंडर्स को पहले ही सेना में शामिल होने या सेवा करने से प्रतिबंधित कर दिया गया है। राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने पिछले महीने एक कार्यकारी आदेश पर हस्ताक्षर किए थे, जिसमें व्यक्तिगत रूप से ट्रांसजेंडर सैनिकों को निशाना बनाया गया था।


ट्रांसजेंडर पर क्या बोले ट्रंप?ट्रंप ने कहा कि एक पुरुष जो खुद को महिला के रूप में पहचानता है, वह एक सैनिक नहीं बन सकता है। इस महीने, पेंटागन ने कहा था कि अमेरिकी सेना अब ट्रांसजेंडर व्यक्तियों को शामिल होने की अनुमति नहीं देगी और सेवा सदस्यों के लिए लिंग परिवर्तन से जुड़ी प्रक्रियाओं को सुविधाजनक बनाना बंद कर देगी।

ट्रांसजेंडर्स को 30 दिनों में बाहर किया जाएगा

ट्रंप सरकार ने कोर्ट में कहा कि हम 30 दिनों के भीतर ट्रांसजेंडर सैनिकों की पहचान करने के लिए एक प्रक्रिया बनाएंगे और फिर उसके 30 दिनों के भीतर उन्हें सेना से अलग करेंगे। पेंटागन द्वारा ये भी कहा गया है,

अमेरिकी सरकार की नीति है कि सैनिक की तत्परता, घातकता, सामंजस्य, ईमानदारी, विनम्रता, एकरूपता और अखंडता के लिए उच्च मानक स्थापित किए जाएं।

15000 से ज्यादा है ट्रांसजेंडर सैनिकों की संख्या

अमेरिकी रक्षा विभाग के आंकड़ों के अनुसार, सेना में लगभग 13 लाख सक्रिय सैनिक हैं। हालांकि, ट्रांसजेंडर अधिकार अधिवक्ताओं का कहना है कि 15,000 से अधिक ट्रांसजेंडर इसमें सेवा देते हैं।

No comments:

Post a Comment

Post Bottom Ad

Responsive Ads Here

Pages