Apple को चुनौती देने के लिए Google की बड़ी प्लानिंग, अमेरिका के बाद अब भारत खोलेगा रिटेल स्टोर - KRANTIKARI SAMVAD

Breaking

Post Top Ad

Saturday, February 22, 2025

Apple को चुनौती देने के लिए Google की बड़ी प्लानिंग, अमेरिका के बाद अब भारत खोलेगा रिटेल स्टोर

 Apple को चुनौती देने के लिए Google की बड़ी प्लानिंग, अमेरिका के बाद अब भारत खोलेगा रिटेल स्टोर


Google भारत में रिटेल स्टोर खोलने की प्लानिंग कर रहा है। यह पहली बार होगा जब कंपनी अमेरिका से बाहर अपने रिटेल स्टोर खोलेगा। फिलहाल गूगल के पांच फिजिकल रिटेल स्टोर हैं। ये सभी अमेरिका में स्थित हैं। गूगल इन रिटेल स्टोर के जरिए प्रीमियम स्मार्टफोन मार्केट में एपल को चुनौती देना चाहता है। भारत के प्रीमियम फोन सेगमेंट में गूगल ही हिस्सेदारी करीब 2% है।

गूगल अमेरिका के बाद अब भारत में रिटेल स्टोर खोलेगा।

गूगल भारत में रिटेल स्टोर खोलने की प्लानिंग कर रहा है। यह पहली बार होगा कि गूगल अमेरिका से बाहर अपने रिटेल स्टोर खोल रहा है। रिपोर्ट्स की माने तो गूगल सबसे पहले नई दिल्ली और मुंबई में अपने स्टोर खोलेगा। इसके लिए जगह तलाशने के काम को अंतिम रूप दिया जा रहा है। गूगल के लिए भारत प्रमुख बाजारों में से एक मानता है। गूगल देश में $10 बिलियन (करीब 86,759 करोड़ रुपये) निवेश करने वाला है। फिलहाल गूगल के पांच फिजिकल रिटेल स्टोर हैं। ये सभी अमेरिका में स्थित हैं।


क्या है गूगल की प्लानिंग
भारत में अपने स्टोर खोलकर गूगल अपने Pixel स्मार्टफोन, वॉच और ईयरबड्स जैसे प्रोडक्ट की बिक्री को बढ़ाना चाहता है। कंपनी की प्लानिंग है कि वह एपल की तरह भारतीय ग्राहकों को अच्छा शॉपिंग एक्सपीरियंस ऑफर करवाना चाहता है। एपल के दुनियाभर में 500 से ज्यादा रिटेल स्टोर हैं। इन स्टोर के जरिए उसकी बिक्री में काफी बढ़ोत्तरी देखने को मिली है।


दिल्ली और मुंबई में खुलेंगे स्टोर

गूगल भारत में सबसे पहले दिल्ली और मुंबई में स्टोर खोलेगा। इन स्टोर का क्षेत्रफल 15,000 वर्ग फुट होने की उम्मीद है। इन स्टोर को खुलने में 6 महीने तक का समय लग सकता है। दिल्ली और मुंबई के साथ-साथ कंपनी बेंगलुरु में अपना स्टोर खोल सकता है। रिपोर्ट्स की माने तो कंपनी दिल्ली एनसीआर में गुरुग्राम स्टोर ओपन कर सकता है। यहां पहले से कई ग्लोबल कंपनियां जैसे Uber, Meta और Uniqlo के स्टोर मौजूद हैं।

एपल को मिलेगी टक्करभारत में रिटेल स्टोर खोलकर गूगल मुख्य रूप से प्रीमियम स्मार्टफोन सेगमेंट में एपल को चुनौती देना चाहता है। भारत में Pixel स्मार्टफोन की कीमत लगभग 30,000 रुपये से शुरू होकर 1.6 लाख रुपये तक है। दूसरी ओर, iPhone की कीमत लगभग 43,000 से शुरू होकर 1.75 लाख रुपये तक जाती है।

2024 में भारत के प्रीमियम स्मार्टफोन मार्केट में एपल की हिस्सेदारी 55% है, जबकि Pixel का मार्केट शेयर सिर्फ 2% था। तेजी से बढ़ते इस सेगमेंट में करीब 71.2 करोड़ स्मार्टफोन यूजर्स हैं। इसे गूगल बड़े अवसर के रूप में देख रहा है।

No comments:

Post a Comment

Post Bottom Ad

Responsive Ads Here

Pages