BLA के हमले से कांप उठा पाकिस्तान, आर्मी काफिले पर सुसाइड अटैक का वीडियो आया सामने; हुआ था जोरदार धमाका - KRANTIKARI SAMVAD

Breaking

Post Top Ad

Monday, March 17, 2025

BLA के हमले से कांप उठा पाकिस्तान, आर्मी काफिले पर सुसाइड अटैक का वीडियो आया सामने; हुआ था जोरदार धमाका

 BLA के हमले से कांप उठा पाकिस्तान, आर्मी काफिले पर सुसाइड अटैक का वीडियो आया सामने; हुआ था जोरदार धमाका


बलूचिस्तान लिबरेशन आर्मी ने पाकिस्तानी आर्मी के काफिले पर हमला किया था जिसका वीडियो बीएलए ने जारी किया है। इस हमले में दो नागरिक और तीन सैनिकों की मौत हो गई। पाकिस्तान के एक पुलिस अधिकारी ने बताया कि ये एक आत्मघाती हमला था। उन्होंने बताया कि जवाबी गोलीबारी में दो आतंकवादियों को भी मार गिराया गया है। बलूचिस्तान के नोशकी में एक हाइवे पर हुआ था हमला।

बलूचिस्तान लिबरेशन आर्मी ने हमले का वीडियो किया जारी (फोटो सोर्स- एएनआई)

। बलूच विद्रोहियों ने पाकिस्तान में पहले ट्रेन हाईजैक की घटना को अंजाम दिया था। फिर बलूच विद्रोहियों ने पाकिस्तानी आर्मी के काफिले पर हमला कर पांच लोगों को मार दिया था। इस हमले का वीडियो खुद बलूच विद्रोहियों ने जारी किया है।


बस को बनाया था निशाना

बलूच विद्रोहियों ने बलूचिस्तान के नोशकी में एक हाइवे पर इस हमले को अंजाम दिया था। बलूचिस्तान लिबरेशन आर्मी (BLA) ने हमले की जिम्मेदारी ली है और इसका वीडियो भी जारी किया है। वीडियो में देखा जा सकता है कि एक विस्फोट के बाद एक बस से धुएं का गुब्बार निकल रहा है।

पाकिस्तान के एक पुलिस अधिकारी ने हमले के बारे में बताया कि घटनास्थल से मिले सबूतों से पता चलता है कि आत्मघाती हमलावर ने विस्फोटकों से भरे वाहन को काफिले में घुसा दिया था।



न्यूज एजेंसी पीटीआई की रिपोर्ट के अनुसार पुलिस अधिकारी ने बताया, 'विस्फोट के बाद कुछ अन्य आतंकवादियों ने एफसी कर्मियों पर गोलियां चला दी थीं। लेकिन जवाबी गोलीबारी में दो आतंकवादी मारे गए। हमले में तीन सैनिक और दो नागरिक भी मारे गए हैं।'

36 घंटे तक ट्रेन को किया था हाईजैक

इस हमले से पहले बलूचिस्तान लिबरेशन आर्मी (बीएलए) ने क्वेटा में जाफर एक्सप्रेस ट्रेन को हाईजैक कर लिया था। आम लोगों के साथ-साथ आर्मी के जवानों को 36 घंटे तक बंधक बनाकर रखा गया था।



बता दें, बलूचिस्तान लिबरेशन आर्मी ईरान और अफगानिस्तान की सीमा से सटे बलूचिस्तान में सक्रिय सबसे मजबूत विद्रोही समूह है। बलूचिस्तान आजादी के लिए लड़ रहा है और यहां पर ऐसे ग्रुप सुरक्षा कर्मियों को निशाना बनाकर अक्सर हमले करते रहते हैं।

'बलूचिस्तान के प्राकृतिक संसाधन लूटे जा रहे हैं'

पिछले दिनों बलूचिस्तान लिबरेशन आर्मी ने एक बयान जारी कर कहा था, बलूचिस्तान के कीमती प्राकृतिक संसाधन बलूच राष्ट्र के हैं। लेकिन पाकिस्तानी सैन्य जनरल और उनके पंजाबी अभिजात वर्ग इन संसाधनों को अपने विलासिता के लिए लूट रहे हैं।

No comments:

Post a Comment

Post Bottom Ad

Responsive Ads Here

Pages