पाकिस्तान में जमीयत के हाई-प्रोफाइल नेता की हत्या, क्वेटा में मुफ्ती अब्दुल पर चली ताबड़तोड़ गोलियां - KRANTIKARI SAMVAD

Breaking

Post Top Ad

Monday, March 17, 2025

पाकिस्तान में जमीयत के हाई-प्रोफाइल नेता की हत्या, क्वेटा में मुफ्ती अब्दुल पर चली ताबड़तोड़ गोलियां

 पाकिस्तान में जमीयत के हाई-प्रोफाइल नेता की हत्या, क्वेटा में मुफ्ती अब्दुल पर चली ताबड़तोड़ गोलियां


जमीयत उलेमा-ए-इस्लाम (जेयूआई) के वरिष्ठ नेता मुफ्ती अब्दुल बाकी नूरजई की रविवार रात क्वेटा के एयरपोर्ट रोड पर हत्या कर दी गई। अज्ञात बंदूकधारियों ने उसपर गोलियां चलाई। पुलिस ने जानकारी दी कि हमले में वो बुरी तरह घायल हो गया था जिसके बाद उसे अस्पताल ले जाया गया। रविवार को क्वेटा में बलूचिस्तान लिबरेशन आर्मी के विद्रोहियों ने आतंकी हमले को अंजाम दिया है।

जमीयत उलेमा-ए-इस्लाम (जेयूआई) के वरिष्ठ नेता मुफ्ती अब्दुल बाकी नूरजई की पाकिस्तान में हत्या।(फोटो सोर्स: सोशल मीडिया)

 पाकिस्तान के आतंकी गतिविधियों से जुड़े लोगों को सफाया हो रहा है। जमीयत उलेमा-ए-इस्लाम (जेयूआई) के वरिष्ठ नेता मुफ्ती अब्दुल बाकी नूरजई की रविवार रात क्वेटा के एयरपोर्ट रोड पर हत्या कर दी गई। अज्ञात बंदूकधारियों ने उसपर गोलियां चलाई। पुलिस ने जानकारी दी कि हमले में वो बुरी तरह घायल हो गया था, जिसके बाद उसे अस्पताल ले जाया गया।


बलूच विद्रोहियों ने सेना पर किया हमला
बता दें कि रविवार को क्वेटा में बलूचिस्तान लिबरेशन आर्मी के विद्रोहियों ने आतंकी हमले को अंजाम दिया है। क्वेटा के ताफ्तान जा रहे सेना के काफिले पर आतंकी हमला हुआ। इस हमले में सात सैनिकों की मौत हो गई।

वहीं, 21 घायल हो गए। बलूच लिबरेशन आर्मी ने 90 पाकिस्तानी सैनिकों की मौत का दावा किया है। बलूच लिबरेशन आर्मी ने इस हमले की जिम्मेदारी भी ली है।





मारा गया हाफिज सईद का करीबीबताते चलें कि रविवार को पाकिस्तान में आतंकी संगठन लश्कर ए तैयबा के मोस्ट वांटेड आतंकी अबु कताल सिंघी की हत्या कर दी गई है। शनिवार रात 8 बजे अबु कताल को मौत के घाट उतार दिया गया। उसने भारत में भी कई बड़े हमलों को अंजाम दिया था। NIA ने उसे वांटेड घोषित कर रखा था। वो हाफिज सईद (Hafiz Saeed) का करीबी माना जाता रहा है।

No comments:

Post a Comment

Post Bottom Ad

Responsive Ads Here

Pages