दिन में कितने घंटे लगातार चला सकते हैं AC? छोटी-सी लापरवाही से हो सकता है हादसा! - KRANTIKARI SAMVAD

Post Top Ad

Monday, May 19, 2025

demo-image

दिन में कितने घंटे लगातार चला सकते हैं AC? छोटी-सी लापरवाही से हो सकता है हादसा!

 दिन में कितने घंटे लगातार चला सकते हैं AC? छोटी-सी लापरवाही से हो सकता है हादसा!


देश में गर्मी बढ़ने के साथ AC का इस्तेमाल बढ़ गया है। सवाल है कि क्या AC को पूरे दिन चलाना सही है? तकनीकी रूप से 24 घंटे AC चलाया जा सकता है पर एक्सपर्ट्स के अनुसार 8-10 घंटे AC चलाना बेहतर है। लगातार चलाने से बिजली बिल बढ़ सकता है और मशीन पर लोड पड़ता है। AC की सर्विसिंग समय पर कराएं और तापमान 24-26 डिग्री के बीच रखें।

19_05_2025-ac_use_tips_23941081दिन में कितने घंटे लगातार चला सकते हैं AC


देश के कई हिस्सों में एक बार फिर भयंकर गर्मी पड़ने लगी है। ऐसे में फिर से एयर कंडीशनर की डिमांड भी बढ़ गई है। घर को ठंडा रखने के लिए अब घंटों AC का इस्तेमाल होने लगा है, लेकिन सवाल ये है कि क्या AC को पूरे दिन लगातार चलाना सुरक्षित है? क्या आपके मन में भी इस तरह के सवाल चल रहे हैं? तो चलिए आज इसी के बारे में विस्तार से जानते हैं। साथ ही यह भी जानेंगे कि लगातार AC को चलाने से क्या नुकसान हो सकते हैं।


लगातार 24 घंटे AC कर सकते हैं इस्तेमाल?
टेक्निकल तौर पर देखें तो हां, आप इसे 24 घंटे इस्तेमाल कर सकते हैं। अगर आपके घर या ऑफिस में इलेक्ट्रिसिटी की सप्लाई ठीक है और AC की सर्विसिंग भी टाइम पर होती है, तो आप इसे 24 घंटे इस्तेमाल कर सकते हैं, लेकिन एक्सपर्ट्स कहते हैं कि AC को लगातार 24 घंटे इस्तेमाल करने से इसकी लाइफ और बिजली बिल दोनों पर असर पड़ेगा। तो फिर कितने घंटे लगातार AC चलाना सही रहेगा? आइये जानें...


कितने घंटे AC चलाना सही?रेगुलर अगर आप AC का इस्तेमाल कर रहे हैं तो 8 से 10 घंटे लगातार एयर कंडीशनर का इस्तेमाल सही माना जाता है। अगर जरूरत हो तो आप 12 से 15 घंटे भी इस्तेमाल कर सकते हैं लेकिन AC की देखभाल सही तरीके से होनी चाहिए। अगर आप AC बंद नहीं करना चाहते तो बीच-बीच में कुछ देर के लिए AC के तापमान को बढ़ाकर चलाना बेहतर रहेगा। हालांकि ज्यादा AC के इस्तेमाल और छोटी-सी लापरवाही से AC में ब्लास्ट भी हो सकता है।


19_07_2022-1.5_ton_ac_cover_image_22904980


लगातार चलाने से हो सकते हैं ये नुकसानअगर आप लगातार AC का इस्तेमाल करते हैं तो इससे बिजली का बिल बढ़ सकता है। इतना ही नहीं इससे मशीन पर भी लोड पड़ता है, जिससे उसका कंप्रेसर जल्दी खराब होने का खतरा बढ़ जाता है। AC ओवरहीटिंग की वजह से खराब भी हो सकता है। इससे फिल्टर भी जल्दी गंदा होगा, जिससे हवा की क्वालिटी घट जाती है।

इस तरह बचें नुकसान से

अगर आप चाहते हैं कि आपका AC सालों साल चले तो समय-समय पर इसकी सर्विस करवाएं। साथ ही रूम की एयर टाइटिंग ठीक रखें। वहीं टेम्परेचर को 24 से 26 डिग्री के बीच ही रखें। हो सके तो Inverter AC का यूज करें।

No comments:

Post a Comment

Post Bottom Ad

Pages