मानसून में Cooler नहीं दे रहा कूलिंग? चिपचिपी गर्मी ने कर दिया परेशान तो इन सिंपल हैक्स से पाएं ठंडक - KRANTIKARI SAMVAD

Breaking

Post Top Ad

Wednesday, June 25, 2025

मानसून में Cooler नहीं दे रहा कूलिंग? चिपचिपी गर्मी ने कर दिया परेशान तो इन सिंपल हैक्स से पाएं ठंडक

 मानसून में Cooler नहीं दे रहा कूलिंग? चिपचिपी गर्मी ने कर दिया परेशान तो इन सिंपल हैक्स से पाएं ठंडक


मानसून में कूलर से बढ़ने वाली उमस से निपटने के लिए यह लेख कुछ आसान उपाय बताता है। उमस कम करने के लिए कूलर को कमरे से बाहर या खिड़की के पास रखें। यदि कूलर कमरे के अंदर है, तो पानी वाला पंप बंद कर दें और उसे केवल पंखे के रूप में उपयोग करें। साथ ही, कूलर के साथ छत का पंखा चलाएं और खिड़कियां खुली रखें। इन तरीकों से कमरे में चिपचिपी गर्मी और उमस को नियंत्रित किया जा सकता है, जिससे बेहतर ठंडक और आराम मिलेगा।



मानसून में Cooler नहीं दे रहा कूलिंग?

मानसून की शुरुआत हो चुकी है और अब कभी बरसात तो कभी गर्मी ने हालत खराब कर रखी है। हालात ऐसी हो चुकी है कि अब कूलर भी ठंडी हवा तो दे रहा है लेकिन साथ ही यह उमस को भी बढ़ा रहा है। इस चिपचिपी गर्मी में घर से बाहर निकलने का भी मन नहीं करता है। वहीं, रूम में पूरी दिन कूलर के आगे लेटे रहना भी काफी ज्यादा मुश्किल लगता है, क्योंकि कूलर बरसात के बाद से ही कमरे में उमस बढ़ा रहा है।


ज्यादा उमस के कारण शरीर चिपचिपा महसूस होता है और रूम में रहने का भी मन नहीं होता। ऐसे में अगर आप भी ऐसी किसी समस्या से परेशान हो गए हैं तो टेंशन न लें। आज के इस लेख में हम आपको कुछ ऐसी टिप्स बताएंगे जिसे फॉलो करके आप कूलर से कमरे में होने वाली उमस को कंट्रोल कर सकते हैं।


पहले कूलर को रखें सही जगह

सबसे पहले तरीके की बात करें तो उमस कम करने के लिए सबसे पहले तो आप कूलर को रूम से बाहर रखें। या तो कूलर को खिड़की से बाहर रखें या फिर इसे दरवाजे के बिलकुल पास में रखें। इससे कूलर की वजह से हो रही उमस थोड़ी कम हो जाएगी। दरअसल, रूम के अंदर कूलर रखने से कमरे की गर्म हवा बस बंद कमरे में ही घूमती रहती है जिसकी वजह से कूलर में चल रहा पानी हवा के अंदर नमी को बढ़ा देता है। इसी की वजह से आपको रूम में बहुत ज्यादा चिपचिपा महसूस होता है।

पानी वाला पंप कर दें बंद

अगर आप कूलर को रूम से बाहर नहीं रख सकते तो कूलर में पानी वाला पंप ऑफ कर दें। यानी आपको कूलर का इस्तेमाल सिर्फ फैन के साथ करना है। कूलर में चल रहा पानी ही कमरे में सबसे ज्यादा उमस को बढ़ा देता है। अगर आपके रूम में कोई विंडो नहीं है और रूम पूरी तरह से बंद है तो आपको कूलर पानी बंद करके हे ही चलाना चाहिए। इससे आप उमस को कंट्रोल कर सकते हैं।

कूलर के साथ चलाएं पंखा

बहुत से लोग कूलर का इस्तेमाल करते वक्त पंखा बंद कर देते हैं लेकिन आपको ऐसा बिलकुल भी नहीं करना है। ऐसा करने से भी कमरे में उमस बढ़ जाएगी। रूम में उमस कंट्रोल करने के लिए कूलर के साथ फैन जरूर चलाएं और हो सके तो खिड़की भी ओपन रखें। इससे आप बेहतर ठंडी हवा का मजा ले पाएंगे और उमस भी कम होगी। दरअसल कूलर के साथ सीलिंग फैन का इस्तेमाल करने से कूलर की पानी वाली हवा रूम में हर तरफ फैल जाती है।

No comments:

Post a Comment

Post Bottom Ad

Responsive Ads Here

Pages