वॉशिंग मशीन में क्या होता है 'Kg' का मतलब? ज्यादातर लोग रहते हैं कन्फ्यूज!
वॉशिंग मशीन में 'KG' का मतलब मशीन का वजन नहीं, बल्कि सूखे कपड़े धोने की उसकी क्षमता है। यह दर्शाता है कि मशीन एक बार में कितने किलोग्राम सूखे कपड़े धो सकती है। क्षमता से अधिक कपड़े डालने से धुलाई खराब हो सकती है और मशीन की उम्र कम हो सकती है। लेख में परिवार के सदस्यों की संख्या के आधार पर सही KG क्षमता वाली मशीन चुनने की सलाह भी दी गई है, जैसे 2 लोगों के लिए 6-6.5 KG और 5 से अधिक लोगों के लिए 9-10 KG।

वॉशिंग मशीन में क्या होता है 'Kg' का मतलब?
क्या आप भी काफी टाइम से नई वॉशिंग मशीन खरीदने की सोच रहे हैं? या आपके पास पहले से कोई वॉशिंग मशीन है तो आपने भी ये जरूर सुना होगा कि यह वॉशिंग मशीन 7KG, 10KG या 12KG की है लेकिन क्या आपको मालूम है यहां KG का क्या मतलब है। अगर आप इस KG को वॉशिंग मशीन का वजन समझ रहे हैं तो आप गलत हैं। यहां KG का मतलब वॉशिंग मशीन का वजन नहीं बल्कि उसकी कैपेसिटी के लिए किया गया है। इस लेख में आज हम आपको इसी के बारे में विस्तार से बताएंगे। इस सवाल का जवाब जानना इसलिए भी जरूरी हो जाता है, ताकि आप अपनी जरूरत के हिसाब से सही वॉशिंग मशीन को सेलेक्ट कर सकें और बेवजह ज्यादा पैसा खर्च न करें। चलिए पहले जानें वॉशिंग मशीन में KG का मतलब क्या है...
वॉशिंग मशीन में 'Kg' का मतलब क्या?
दरअसल, वॉशिंग मशीन के साथ जो Kg शब्द का इस्तेमाल होता है, यह उस मशीन का वजन नहीं बल्कि मशीन की कपड़े धोने की कैपेसिटी है। यानी, मशीन एक बार में कितने किलोग्राम तक सूखे कपड़े वॉश कर सकती है। इसी को ही KG में दिखाया जाता है। आसान शब्दों में कहें तो अगर किसी वॉशिंग मशीन पर 7 Kg लिखा हुआ है, तो इसका मतलब है कि आप उस वॉशिंग मशीन में एक बार में 7 किलो तक के सूखे कपड़े आसानी से धो सकते हैं।
सूखे कपड़े या गीले कपड़े: किसका गिना जाता है वजन?
बहुत से लोग तो इस बात को लेकर भी कंफ्यूज रहते हैं कि 'Kg' में कौन-से कपड़ों यानी सूखे या गीले का वजन गिना जाता है? तो इसका सीधा जवाब है कि इसमें सूखे कपड़ों का वजन गिना जाता है। वॉशिंग मशीन की कैपेसिटी का कैलकुलेशन सूखे कपड़ों के वजन के बेस पर ही होता है। वहीं, अगर आप कैपेसिटी से ज्यादा कपड़े डाल देते हैं तो इससे धुलाई अच्छी नहीं होगी। कपड़ों पर दाग रह सकते हैं और तो और मशीन पर ज्यादा दबाव पड़ने की वजह से उसकी लाइफ भी कम हो सकती है।
किस परिवार के लिए कितने KG की मशीन बेस्ट?2 लोगों का छोटा परिवार है 6 से 6.5 Kg की वॉशिंग मशीन सही है।
3 से 5 लोगों के लिए 7 से 8 Kg की वॉशिंग मशीन सही है।
5 या उससे ज्यादा लोगों के लिए 9 से 10 Kg या उससे बड़ी मशीन सही है।
No comments:
Post a Comment