यूक्रेन युद्ध बढ़ा तो पश्चिमी देशों पर हमला करेगा रूस, पूर्व रूसी राष्ट्रपति की धमकी से तीसरे विश्वयुद्ध की आहट - KRANTIKARI SAMVAD

Breaking

Post Top Ad

Friday, July 18, 2025

यूक्रेन युद्ध बढ़ा तो पश्चिमी देशों पर हमला करेगा रूस, पूर्व रूसी राष्ट्रपति की धमकी से तीसरे विश्वयुद्ध की आहट

 यूक्रेन युद्ध बढ़ा तो पश्चिमी देशों पर हमला करेगा रूस, पूर्व रूसी राष्ट्रपति की धमकी से तीसरे विश्वयुद्ध की आहट


रूस के पूर्व राष्ट्रपति और राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन के खास दिमित्री मेदवेदेव ने यूक्रेन युद्ध से जुड़े खतरे की ओर इशारा कर दिया है। कहा पश्चिमी देशों के दिए हथियारों के कारण यूक्रेन में तनाव बढ़ा और लड़ाई भीषण हुई तो पश्चिमी देशों को रूस के हमले झेलने के लिए तैयार रहना होगा। मेदवेदेव ने अमेरिका के नेतृत्व वाले सैन्य संगठन नाटो को बकवास बताया।

यूक्रेन युद्ध बढ़ा तो पश्चिमी देशों पर हमला करेगा रूस (फोटो- रॉयटर)


 रूस के पूर्व राष्ट्रपति और राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन के खास दिमित्री मेदवेदेव ने यूक्रेन युद्ध से जुड़े खतरे की ओर इशारा कर दिया है। कहा, पश्चिमी देशों के दिए हथियारों के कारण यूक्रेन में तनाव बढ़ा और लड़ाई भीषण हुई तो पश्चिमी देशों को रूस के हमले झेलने के लिए तैयार रहना होगा। मेदवेदेव ने अमेरिका के नेतृत्व वाले सैन्य संगठन नाटो को बकवास बताया।


अभी रूस की हमला करने की कोई योजना नहीं


वैसे यह भी कहा कि फिलहाल नाटो के सदस्य यूरोपीय देशों पर हमला करने की रूस की कोई योजना नहीं है। मेदवेदेव ने यह बात रूस की सरकारी न्यूज एजेंसी तास को दिए साक्षात्कार में कही है। रूस के बड़े नेता की ओर से यह बयान अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप की 50 दिन के भीतर यूक्रेन के साथ शांति समझौता करने की मांग के बीच आया है।


ट्रंप ने रूस पर कड़े प्रतिबंध लगाने की भी घोषणा की


ट्रंप ने यूक्रेन को बचाव वाले ही नहीं हमला करने वाले हथियार देने की घोषणा की है जबकि यूरोपीय देश इसके लिए अमेरिका को धन चुकाएंगे। ट्रंप ने 50 दिन के बाद रूस पर कड़े प्रतिबंध लगाने की भी घोषणा की है।

नाटो ने रूस को नुकसान पहुंचाने की कोशिश की- मेदवेदेव


मेदवेदेव ने साफ किया कि यदि नाटो ने रूस को नुकसान पहुंचाने की कोशिश की और स्थिति बिगड़ी तो रूस उन्हें पूरी ताकत से जवाब देगा। इस बारे में पश्चिमी देशों के नेताओं की जो सोच और बयान हैं वे मूर्खतापूर्ण हैं।


रूसी राष्ट्रपति के कार्यालय क्रेमलिन ने मेदवेदेव के बयान को उनकी (पूर्व राष्ट्रपति की) अभिव्यक्ति बताया है। कहा कि उन्होंने यूरोप के टकरावपूर्ण वातावरण को लेकर चिंता जताई है। विदित हो कि मेदवेदेव रूस में रणनीतिक फैसले लेने वाली सर्वोच्च सुरक्षा परिषद के उप प्रमुख हैं।

यूक्रेन को हथियारों की आपूर्ति की प्रक्रिया तेज


अमेरिका ने स्विट्जरलैंड को सूचित किया है कि आर्डर पर तैयार उसके पैट्रियट एयर डिफेंस सिस्टम को यूक्रेन को भेजा जा रहा है। ऐसा यूक्रेन को रूस के भीषण हवाई हमलों से बचाने के लिए किया जा रहा है। जबकि एक अन्य प्रक्रिया में अमेरिका यूक्रेन से उसके 1,300 किलोमीटर दूर जाकर मार करने वाले ड्रोन खरीदने पर विचार कर रहा है।



यूक्रेन को मिली नई प्रधानमंत्री


वह यह सौदा यूक्रेन को आपूर्ति किए जाने वाले हथियारों के बदले में करेगा। इस बीच यूक्रेन में राष्ट्रपति वोलोदिमीर जेलेंस्की ने यूलिया सेरिडेंको को प्रधानमंत्री नियुक्त किया है। यूलिया पूर्व में यूक्रेन की वित्त मंत्री रह चुकी हैं।

सैनिकों के शवों की अदलाबदली


अब वह खनिज समझौते और अन्य महत्वपूर्ण मसलों पर अमेरिका से वार्ता करेंगी। जबकि रूस और यूक्रेन ने इस्तांबुल में हुए समझौते के तहत गुरुवार को एक-दूसरे के युद्ध में मारे गए सैनिकों के शवों की अदलाबदली की है।

No comments:

Post a Comment

Post Bottom Ad

Responsive Ads Here

Pages