खेल जगत की ये उपलब्धियां बड़े पर्दे पर छा गईं, ये 9 फिल्‍में जोश से करेंगी लबरेज - KRANTIKARI SAMVAD

Breaking

Post Top Ad

Friday, August 29, 2025

खेल जगत की ये उपलब्धियां बड़े पर्दे पर छा गईं, ये 9 फिल्‍में जोश से करेंगी लबरेज

खेल जगत की ये उपलब्धियां बड़े पर्दे पर छा गईं, ये 9 फिल्‍में जोश से करेंगी लबरेज

हॉकी के जादूगर कहे जाने वाले मेजर ध्यानचंद का जन्म प्रयागराज शहर में 29 अगस्त 1905 में हुआ था। हॉकी में उनके योगदान और उपलब्धियों के चलते भारत ने नेशल स्पोर्टस डे मनाया जाता। स्पोर्ट्स ने भी बॉलीवुड को जगमगाया है। स्पोर्ट्स पर्सन को लेकर कई यादगार फिल्में बनी हैं। जो एथलीटों के जीवन के बारे में बताती हैं।

स्पोर्ट्स डे पर देखें खेल से जुड़ी फिल्में।

 राष्ट्रीय खेल दिवस हॉकी के दिग्गज मेजर ध्यानचंद की जयंती के उपलक्ष्य में मनाया जाता है। यह दिन उन खिलाड़ियों के योगदान को याद करने के लिए समर्पित है जो लाखों लोगों को प्रेरित करते हैं।

इस उपलक्ष्य पर बॉलीवुड की कुछ बेहतरीन फिल्मों की एक सूची बनाई गई है जो न केवल रोमांचक मैच दिखाती हैं। बल्कि उन एथलीटों के व्यक्तिगत सफर को भी उजागर करती हैं, जिन्होंने भारत को गौरवान्वित किया है।


चक दे! इंडिया (2007)

शाहरुख खान ने कबीर खान की भूमिका निभाई है जो एक बदनाम हॉकी खिलाड़ी रहता है। फिर भारतीय महिला हॉकी टीम को कोचिंग देकर खुद के ऊपर लगे गद्दार के टैग को हटाता है। यह फिल्म एकता, धैर्य और दृढ़ संकल्प की एक प्रेरणादायक कहानी है।


भाग मिल्खा भाग (2013)

भारतीय एथलीट मिल्खा सिंह उर्फ 'फ्लाइंग सिख' के ऊपर बनी है। ओलंपियन, विश्व चैंपियन एवं भारत के सबसे प्रतिष्ठित एथलीटों में से एक बनने के लिए कई पीड़ादायक बाधाओं से निपटने की उनकी कहानी बयां करती है।



मैरी कॉम (2014)

प्रियंका चोपड़ा ओलंपिक मुक्केबाज एम मैरी कॉम का किरदार निभाते हुए दिखाई देती हैं। इस फिल्म में मैरी कॉम के पुरुष-प्रधान मुक्केबाजी की दुनिया में उनके संघर्ष, दृढ़ता और विजय को दिखाती है।
एमएस धोनी: द अनटोल्ड स्टोरी (2016)

सुशांत सिंह राजपूत ने महेंद्र सिंह धोनी के रूप में एक मार्मिक अभिनय किया है। एक छोटे शहर के लड़के से लेकर भारत के सबसे सफल क्रिकेट कप्तानों में से एक बनने तक की उनकी यात्रा को दर्शाया गया है।



दंगल (2016)

आमिर खान महावीर सिंह फोगट की भूमिका निभाई है। जो एक पूर्व पहलवान हैं और अपनी बेटियों गीता और बबीता को विश्वस्तरीय पहलवान बनने के लिए ट्रेनिंग देते हैं। यह फिल्म दृढ़ संकल्प और सीमाओं को तोड़ने की एक सशक्त कहानी है।

गोल्ड (2018)

1948 के समर ओलंपिक में एक स्वतंत्र राष्ट्र के रूप में हॉकी में भारत के पहले ओलंपिक गोल्ड मेडल जीतने की कहानी है। देशभक्ति और खेल की महिमा की इस प्रेरणादायक कहानी में अक्षय कुमार तपन दास की भूमिका में हैं।



सूरमा (2018)

हॉकी के दिग्गज खिलाड़ी संदीप के जीवन पर बनी यह फिल्म उनके संघर्ष को दिखाती है। गलती से गोली लगने और लकवाग्रस्त से वापस हॉकी मैदान पर लौटने की कहानी है। अपनी कड़ी मेहनत और वापसी से संदीप सिंह ने अपनी कप्तानी में भारत को 2009 के सुल्तान अजलान शाह कप दिलाया साथ ही 2012 ओलंपिक के लिए क्वालीफाई किया।

83 (2021)

यह प्रेरणादायक फिल्म कपिल देव के नेतृत्व में भारत की ऐतिहासिक 1983 क्रिकेट विश्व कप जीत पर आधारित है। रणवीर सिंह द्वारा कपिल देव का किरदार निभाना और फिल्म की बारीकियों पर ध्यान देना, इसे बॉलीवुड की सर्वश्रेष्ठ स्पोर्ट्स ड्रामा फिल्मों में से एक बनाता है।



साइना (2021)

यह बायोपिक बैडमिंटन चैंपियन साइना नेहवाल के जीवन पर आधारित है, जिसमें उनकी प्रसिद्धि और कोर्ट के अंदर और बाहर उनके सामने आई चुनौतियों को दर्शाया गया है।

No comments:

Post a Comment

Post Bottom Ad

Responsive Ads Here

Pages