Samsung ने भारत में लॉन्च किया सस्ता स्मार्टफोन, 50MP कैमरे के साथ मिलेगा 5000mAh की बैटरी - KRANTIKARI SAMVAD

Breaking

Post Top Ad

Friday, August 29, 2025

Samsung ने भारत में लॉन्च किया सस्ता स्मार्टफोन, 50MP कैमरे के साथ मिलेगा 5000mAh की बैटरी

 


Samsung ने भारत में लॉन्च किया सस्ता स्मार्टफोन, 50MP कैमरे के साथ मिलेगा 5000mAh की बैटरी

Samsung Galaxy A17 स्मार्टफोन भारत में लॉन्च हो गया है। इस फोन में 6.7 इंच का सुपर एमोलेड डिस्प्ले और 50 मेगापिक्सल का ट्रिपल रियर कैमरा सेटअप है। यह फोन Exynos 1330 प्रोसेसर पर चलता है और 5000mAh की बैटरी के साथ आता है। Samsung Galaxy A17 को दो वेरिएंट में लॉन्च किया गया है जिनकी कीमत 18999 रुपये से शुरू होती है।


Samsung Galaxy A17 भारत में हुआ लॉन्च


 Samsung Galaxy A17 5G स्मार्टफोन भारत में लॉन्च हो गया है। यह सैमसंग की A-सीरीज लाइनअप का सबसे लेटेस्ट अफोर्डेबल स्मार्टफोन है। सैमसंग के लेटेस्ट Galaxy A17 5G स्मार्टफोन को AMOLED डिस्प्ले के साथ पेश किया गया है। इस फोन को कंपनी ने 5000 mAh बैटरी और 50 मेगापिक्सल ट्रिपल रियर कैमरा के साथ मार्केट में उतारा है। यहां हम आपको सैमसंग के एआई-पावर्ड से लैस स्मार्टफोन की कीमत और स्पेसिफिकेशन्स के बारे में डिटेल में जानकारी दे रहे हैं।


Samsung Galaxy A17 के स्पेसिफिकेशन्स

Samsung Galaxy A17 5G स्मार्टफोन में 6.7-इंच का Super AMOLED डिस्प्ले दिया गया है, जिसका रिफ्रेश रेट 90Hz है। इस फोन की डिस्प्ले Corning Gorilla Glass Victus प्रोटेक्शन सपोर्ट के साथ आती है।



कैमरा सिस्टम की बात करें तो सैमसंग के इस अफोर्डेबल फोन में ट्रिपल रियर कैमरा सेटअप दिया गया है। फोन का प्राइमरी कैमरा 50MP का है, जो ऑप्टिकल इमेज स्टेबलाइजेशन (OIS) सपोर्ट करता है। इसके साथ ही फोन में 5MP का अल्ट्रा वाइड लेंस और 2MP का मैक्रो कैमरा लेंस भी मिलता है। इस कैमरा सेटअप के साथ यूजर्स वाइड एंगल शॉट्स के साथ-साथ क्लोज-अप शॉट्स भी क्लिक कर सकते हैं। सैमसंग के इस फोन में सेल्फी और वीडियो कॉलिंग के लिए 13MP का फ्रंट कैमरा दिया गया है।

Samsung Galaxy A17 5G स्मार्टफोन कंपनी के इनहाउस Exynos 1330 प्रोसेसर पर रन करता है। यह फोन 6GB और 8GB रैम ऑप्शन में पेश किया गया है। इसमें 5,000mAh की बैटरी दी गई है, जो 25W फास्ट चार्जिंग सपोर्ट करता है।






सैमसंग का यह फोन IP54 रेटिंग के साथ आता है, जो इसे धूल और पानी से सुरक्षा प्रदान करता है। सैमसंग का कहना है कि इस फोन को छह साल तक सिक्योरिटी अपडेट और 6 साल तक एंड्रॉयड अपडेट मिलेगा।

Samsung Galaxy A17 5G की कीमत

Samsung Galaxy A17 5G स्मार्टफोन को भारत में दो वेरिएंट में लॉन्च किया गया है। इस फोन का बेस वेरिएंट 128GB स्टोरेज और 6GB रैम के साथ 18999 रुपये की कीमत में लॉन्च किया गया है। दूसरा वेरिएंट 128GB स्टोरेज 8GB रैम के साथ 20499 रुपये की कीमत में लाया गया है। यह फोन ग्रे, ब्लू और ब्लैक कलर ऑप्शन में बिक्री के लिए पेश किया गया है।

No comments:

Post a Comment

Post Bottom Ad

Responsive Ads Here

Pages