Bigg Boss फेम एक्ट्रेस बनीं दुल्हन, मशहूर टीवी एक्टर के साथ शादी की तस्वीरें शेयर कर बटोरीं सुर्खियां? - KRANTIKARI SAMVAD

Breaking

Post Top Ad

Sunday, August 24, 2025

Bigg Boss फेम एक्ट्रेस बनीं दुल्हन, मशहूर टीवी एक्टर के साथ शादी की तस्वीरें शेयर कर बटोरीं सुर्खियां?

 Bigg Boss फेम एक्ट्रेस बनीं दुल्हन, मशहूर टीवी एक्टर के साथ शादी की तस्वीरें शेयर कर बटोरीं सुर्खियां?


बिग बॉस (Bigg Boss) के घर में नजर आ चुकी एक एक्ट्रेस ने सोशल मीडिया पर अपनी लेटेस्ट फोटोज शेयर की हैं जिसमें वह शादी के मंडप में बैठकर ब्याह रचाती नजर आ रही हैं। उनकी फोटोज सोशल मीडिया पर धड़ल्ले से वायरल हो गई हैं। जानिए उनके बारे में।

बिग बॉस फेम एक्ट्रेस पीच लहंगे में बनीं दुल्हन। फोटो क्रेडिट- इंस्टाग्राम


 विवादित रियलिटी शो बिग बॉस ने कई कंटेस्टेंट्स को लाइमलाइट दी है। इनमें एक एक्ट्रेस ऐसी भी थीं जो आज सोशल मीडिया पर सबसे मशहूर सेलेब्स में शामिल हैं। हाल ही में उन्होंने सोशल मीडिया पर अपनी वेडिंग फोटोज शेयर कर सभी को हैरान कर दिया है। वह पीच कलर के लहंगे में बहुत खूबसूरत लग रही थीं।



ये एक्ट्रेस कोई और नहीं बल्कि आयशा खान (Ayesha Khan) हैं। बाल कलाकार के रूप में बालवीर और कसौटी जिंदगी की जैसे शोज में काम कर चुकीं आयशा को फेम बिग बॉस सीजन 17 (Bigg Boss Season 17) से मिला था। भले ही उन्होंने इस शो में वाइल्ड कार्ड एंट्री की थी, लेकिन मुनव्वर फारुकी के साथ अपने रिश्ते को लेकर खूब चर्चा में रहीं।


दुल्हन बनीं आयशा

शो से बाहर आने के बाद अक्सर आयशा खान अपनी खूबसूरत फोटोज के चलते सोशल मीडिया पर राज करती दिखाई देती हैं। हाल ही में, उन्होंने अपने ब्राइडल लुक की झलक दिखाकर फैंस को मदहोश कर दिया। वह दुल्हन बनीं और एक टीवी एक्टर संग शादी रचाती हुई नजर आईं। यह टीवी एक्टर कोई और नहीं बल्कि करण वी ग्रोवर (Karan V Grover) हैं।



Photo Credit - Instagram
वेडिंग फोटोज वायरल

आयशा खान ने इंस्टाग्राम अकाउंट पर अपनी लेटेस्ट फोटोज शेयर की हैं, जिसमें वह पीच कलर के लहंगे में दुल्हन की तरह सजी हुई हैं। फोटोज में एक्ट्रेस ने लहंगे को हरी मोतियों वाले चोकर, कलीरे और न्यूड मेकअप लुक से स्टाइल किया। शादी के मंडप में बैठकर मुस्कुराती हुईं आयशा बहुत खूबसूरत लग रही हैं। वहीं करण ने भी उन्हें ट्विन किया है।


अगर आपको लग रहा है कि आयशा खान और करण वी ग्रोवर ने सच में शादी कर ली है तो ऐसा नहीं है। यह तस्वीरें उनके शो दिल को रफू कर ले (Dil Ko Rafu Karr Lei) से है। इस शो में आयशा और करण लीड रोल में हैं और ऑन-स्क्रीन पति-पत्नी का किरदार निभा रहे हैं। भले ही आयशा रियल लाइफ में दुल्हन न बनी हों, लेकिन कैप्शन के जरिए उन्होंने जाहिर किया है कि वह बिल्कुल ऐसा ही ब्राइडल लुक चाहती हैं।

No comments:

Post a Comment

Post Bottom Ad

Responsive Ads Here

Pages