सहयोग के नए रास्ते तलाशने का अवसर', जापान में ग्रैंड वेलकम के बाद बोले पीएम मोदी - KRANTIKARI SAMVAD

Breaking

Post Top Ad

Friday, August 29, 2025

सहयोग के नए रास्ते तलाशने का अवसर', जापान में ग्रैंड वेलकम के बाद बोले पीएम मोदी

 सहयोग के नए रास्ते तलाशने का अवसर', जापान में ग्रैंड वेलकम के बाद बोले पीएम मोदी


प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी दो दिवसीय जापान यात्रा पर हैं जहां वे 15वें भारत-जापान वार्षिक शिखर सम्मेलन में भाग लेंगे। टोक्यो में उनका भव्य स्वागत हुआ। पीएम मोदी जापानी प्रधानमंत्री शिगेरु इशिबा के निमंत्रण पर जापान पहुंचे हैं। वे व्यापारिक नेताओं से मिलेंगे और भारत-जापान व्यापार और निवेश संबंधों को मजबूत करने पर ध्यान केंद्रित करेंगे। यह यात्रा मौजूदा साझेदारियों को गहरा करने का अवसर प्रदान करेगी।


टोक्यो पहुंचे पीएम मोदी का भव्य स्वागत। (फोटो- पीटीआई)


 प्रधानमंत्री अपने दो दिवसीय जापान की यात्रा पर पहुंचे हैं। यहां पर वह 15वें भारत-जापान वार्षिक शिखर सम्मेलन में हिस्सा लेंगे। जापान के टोक्यों में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का भव्य तरीके से स्वागत किया गया।

दरअसल, जापान पहुंचने के साथ ही स्थानीय कलाकारों ने सांस्कृतिक प्रस्तुतियां देकर मंत्रमुग्ध कर दिया। बता दें कि पीएम मोदी जापानी प्रधानमंत्री शिगेरु इशिबा के निमंत्रण पर जापान पहुंचे हैं।


निवेश संबंधों को मजबूत करने पर होगी चर्चा

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने शुक्रवार को जापान में भारतीय समुदाय की सांस्कृतिक जड़ों को संरक्षित करने और जापानी समाज में सार्थक योगदान देने की प्रतिबद्धता की सराहना की।

अपने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर उन्होंने लिखा कि टोक्यो में भारतीय समुदाय के स्नेह और गर्मजोशी से अभिभूत हूं। जापानी समाज में सार्थक योगदान देते हुए हमारी सांस्कृतिक जड़ों को संरक्षित करने की उनकी प्रतिबद्धता वास्तव में सराहनीय है।


उन्होंने आगे लिखा कि अब से कुछ ही घंटों में, मैं भारत-जापान व्यापार और निवेश संबंधों को और मज़बूत बनाने पर ध्यान केंद्रित करते हुए व्यापारिक नेताओं के एक समूह के साथ बातचीत करूंगा। वहीं, प्रधानमंत्री मोदी ने कहा कि यह यात्रा मौजूदा साझेदारियों को और गहरा करने और सहयोग के नए रास्ते तलाशने का अवसर प्रदान करेगी।


दो दिवसीय जापान यात्रा पर पीएम मोदी

बता दें कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी दो दिनों की जापान यात्रा पर हैं। यहां पर वे 15वें भारत-जापान वार्षिक शिखर सम्मेलन में भाग लेंगे। पीएम के जापान आगमन पर उनका स्वागत भारत में जापान के राजदूत ओएनओ केइची, जापान में भारत के राजदूत सिबी जॉर्ज और अन्य वरिष्ठ अधिकारियों ने किया।



जापानी पीएम से होगी भेट

बता दें कि 29-30 अगस्त की अपनी यात्रा के दौरान प्रधानमंत्री मोदी जापानी प्रधानमंत्री शिगेरु इशिबा के साथ अपनी पहली औपचारिक द्विपक्षीय वार्ता करेंगे। माना जा रहा है कि दोनों नेताओं द्वारा भारत-जापान विशेष रणनीतिक और वैश्विक साझेदारी की उम्मीद है। इसमें रक्षा सुरक्षा, व्यापार और निवेश इत्यादि शामिल है। बता दें कि पीएम के रूप में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की ये 8वीं जापान यात्रा है।

No comments:

Post a Comment

Post Bottom Ad

Responsive Ads Here

Pages