अब समंदर भी बन गया वॉर जोन, रूस के नौसैनिक जहाज पर किया ड्रोन अटैक; बीच मझधार में डूब गई शिप - KRANTIKARI SAMVAD

Breaking

Post Top Ad

Friday, August 29, 2025

अब समंदर भी बन गया वॉर जोन, रूस के नौसैनिक जहाज पर किया ड्रोन अटैक; बीच मझधार में डूब गई शिप

 अब समंदर भी बन गया वॉर जोन, रूस के नौसैनिक जहाज पर किया ड्रोन अटैक; बीच मझधार में डूब गई शिप


रूस ने यूक्रेनी नौसेना के टोही जहाज सिम्फेरोपोल पर ड्रोन से हमला किया जिसके कारण वह डूब गया। रूसी रक्षा मंत्रालय के अनुसार यह हमला डेन्यूब नदी के डेल्टा में हुआ। यूक्रेन के अधिकारियों ने हमले की पुष्टि की है जिसमें एक चालक दल सदस्य की मौत हो गई और कई घायल हो गए। सिम्फेरोपोल को 2019 में लॉन्च किया गया था।

रूस के नौसनिक जहाज पर किया ड्रोन अटैक। (फोटो- रॉयटर्स)


 रूस ने यूक्रेनी नौसेना का टोही जहाज सिम्फेरोपोल पर ड्रोन से हमला किया। इस बड़े हमले के कारण यूक्रेनी नौसेना का यह विशालकाय जहाज डूब गया। एक दशक से भी अधिक समय में यूक्रेन द्वारा कमीशन किया गया सबसे बड़ा जहाज था। रूसी रक्षा मंत्रालय ने दावा किया है।


दरअसल, रूस के रक्षा मंत्रालय द्वारा एक बयान में जारी किया। इस संबंध में कहा गया कि रेडियो, इलेक्ट्रॉनिक, रडार और ऑप्टिकल टोही के लिए डिजाइन किया गया लगुना-श्रेणी का मध्यम आकार का जहाज, डेन्यूब नदी के डेल्टा में मारा गया, जिसका एक हिस्सा यूक्रेन के ओडेसा क्षेत्र में स्थित है।


रूस ने यूक्रेनी जहाज पर किया बड़ा हमला

बताया जा रहा है कि यूक्रेनी नौसेना के जहाज को मार गिराने के लिए समुद्री ड्रोन का यह पहला सफल प्रयोग था। वहीं, यूक्रेनी अधिकारियों ने पुष्टि की है कि जहाज पर हमला हुआ है।

हमले में एक की मौत

इस हमले को लेकर बताया जा रहा है कि इस हमले में एक चालक दल के सदस्य की मौत हो गई और कई अन्य घायल हो गए। यूक्रेन के एक प्रवक्ता ने बताया कि हमले के बाद की स्थिति से निपटने के प्रयास जारी हैं। अधिकांश चालक दल सुरक्षित हैं और कई लापता नाविकों की तलाश जारी है। बता दें कि सिम्फरोपोल को 2019 में लॉन्च किया गया था और दो साल बाद यह यूक्रेनी नौसेना में शामिल हो गया।

No comments:

Post a Comment

Post Bottom Ad

Responsive Ads Here

Pages