चर्चा हो रही थी संजू सैमसन की, Rahul Dravid ने राजस्थान रॉयल्स को कह दिया अलविदा - KRANTIKARI SAMVAD

Breaking

Post Top Ad

Saturday, August 30, 2025

चर्चा हो रही थी संजू सैमसन की, Rahul Dravid ने राजस्थान रॉयल्स को कह दिया अलविदा

 चर्चा हो रही थी संजू सैमसन की, Rahul Dravid ने राजस्थान रॉयल्स को कह दिया अलविदा


इंडियन प्रीमियर लीग 2026 से पहले राजस्थान रॉयल्स को बड़ा झटका लगा है। राहुल द्रविड़ ने हेड कोच के पद से इस्‍तीफा दे दिया है। फ्रेंचाइजी ने एक्‍स पर इस बात की जानकारी दी। राजस्‍थान रॉयल्‍स ने एक पर शेयर पोस्‍ट में द्रविड़ का आभार जताया। फ्रेंचाइजी ने पोस्‍ट के साथ कैप्‍शन में लिखा पिंक में आपकी उपस्थिति ने युवाओं और अनुभवी दोनों को प्रेरित किया। हमेशा रॉयल। हमेशा आभारी।

द्रविड़ ने छोड़ा राजस्‍थान का साथ। इमेज- आरआर


 इंडियन प्रीमियर लीग 2026 से पहले राजस्थान रॉयल्स को बड़ा झटका लगा है। हेड कोच राहुल द्रविड़ फ्रेंचाइजी से अलग हो गए हैं। हाल ही के दिनों में कप्‍तान संजू सैमसन के फ्रेंचाइजी छोड़ने की चर्चा चल रही थी। हालांकि, पद हेड कोच ने छोड़ दिया। वह पिछले सीजन ही राजस्‍थान रॉयल्‍स जुड़े थे।



द्रविड़ की कोचिंग ने राजस्‍थान ने आईपीएल का 18वां सीजन खेला। IPL 2025 में राजस्‍थान रॉयल्‍स का प्रदर्शन शर्मनाक रहा। 18वें सीजन में राजस्‍थान ने 14 मैच खेले और उन्‍हें 4 में ही जीत मिली। 10 में आरआर को हार का मुंह देखना पड़ा। 8 अंकों के साथ टीम प्‍वाइंट्स टेबल में 9वें पायदान पर रही थी। फ्रेंचाइजी ने एक्‍स पर इस बात की जानकारी दी। राजस्‍थान रॉयल्‍स ने एक पर शेयर पोस्‍ट में द्रविड़ का आभार जताया। फ्रेंचाइजी ने पोस्‍ट के साथ कैप्‍शन में लिखा, पिंक में आपकी उपस्थिति ने युवाओं और अनुभवी, दोनों को प्रेरित किया। हमेशा रॉयल। हमेशा आभारी।


भारतीय टीम ने राहुल द्रविड़ की कोचिंग में टी20 वर्ल्‍ड कप 2024 का खिताब जीता था। इसके बाद उनके बतौर हेड कोच कार्यकाल समाप्‍त हो गया था। 6 सितंबर 2024 को राजस्‍थान रॉयल्‍स ने उन्‍हें हेड कोच की जिम्‍मेदारी सौंपी थी। द्रविड़ राष्ट्रीय क्रिकेट अकादमी (एनसीए), भारतीय में अंडर-19 और भारतीय मेंस सीनियर टीम के साथ विभिन्न पदों पर रहे हैं।


बता दें कि राहुल द्रविड़ साल 2011 से 2013 तक एक खिलाड़ी के तौर पर राजस्‍थान रॉयल्‍स का हिस्सा थे। इसके बाद उन्‍होंने 2015 तक बतौर मेंटर फ्रेंचाइजी के साथ काम किया। RR ने एक्‍स पर शेयर एक पोस्‍ट में लिखा, "राजस्थान रॉयल्स आज एलान कर रही है कि आईपीएल 2026 से पहले हेड कोच राहुल द्रविड़ फ्रेंचाइजी के साथ अपना कार्यकाल समाप्‍त कर रहे हैं।"


आरआर ने लिखा, "वह कई सालों से रॉयल्स की जर्नी का केन्‍द्र रहे। उनकी लीडरशिप ने खिलाड़ियों की एक पीढ़ी को प्रभावित किया है, स्‍क्वॉड में स्‍ट्रॉन्‍ग वैल्‍यू का निर्माण किया है और फ्रेंचाइजी की संस्कृति पर एक छाप छोड़ी है। द्रविड़ को बड़े पद की पेशकश की गई थी, लेकिन उन्होंने इसे नहीं लेने का फैसला किया। फ्रेंचाइजी, इसके प्‍लेयर और फैंस द्रविड़ की सेवाओं के लिए उनका धन्‍यवाद देते हैं।"

No comments:

Post a Comment

Post Bottom Ad

Responsive Ads Here

Pages