खाना नहीं दिया, ठंड में मवेशियों की तरह फुटपाथ पर बिठाया... जॉर्जिया में 56 भारतीयों के साथ बदसलूकी - KRANTIKARI SAMVAD

Breaking

Post Top Ad

Wednesday, September 17, 2025

खाना नहीं दिया, ठंड में मवेशियों की तरह फुटपाथ पर बिठाया... जॉर्जिया में 56 भारतीयों के साथ बदसलूकी

 खाना नहीं दिया, ठंड में मवेशियों की तरह फुटपाथ पर बिठाया... जॉर्जिया में 56 भारतीयों के साथ बदसलूकी



जॉर्जिया बॉर्डर पर 56 भारतीय यात्रियों के साथ अमानवीय व्यवहार का मामला सामने आया है। एक महिला ने दावा किया कि वैध वीजा होने पर भी जॉर्जिया के अधिकारियों ने उन्हें घंटों ठंड में बिना खाना-पानी के इंतजार करवाया। यात्रियों के पासपोर्ट जब्त कर लिए गए और उन्हें फुटपाथ पर बैठने को मजबूर किया गया। महिला ने सरकार से इस मामले में सख्त रुख अपनाने की मांग की है।


इस घटना ने भारतीयों के साथ जॉर्जिया के व्यवहार पर गंभीर सवाल खड़े कर दिए हैं।


जॉर्जिया के बॉर्डर पर 56 भारतीय यात्रियों के साथ अमानवीय बर्ताव का दिल दहला देने वाला मामला सामने आया है। एक महिला ने दावा किया है कि वैध ई-वीजा और दस्तावेज होने के बावजूद, जॉर्जिया के अधिकारियों ने इन यात्रियों को ठंड में घंटों बिना खाना-पानी और शौचालय के इंतजार करने को मजबूर किया।


इस घटना ने भारतीयों के साथ जॉर्जिया के व्यवहार पर गंभीर सवाल खड़े कर दिए हैं। ध्रुवी पटेल नाम की इस महिला ने इंस्टाग्राम पर अपनी आपबीती साझा करते हुए बताया कि आर्मेनिया से जॉर्जिया की सदाखलो सीमा पर उनके समूह को 5 घंटे से ज़्यादा ठंड में खड़ा रखा गया। पासपोर्ट जब्त कर लिए गए, कोई जानकारी नहीं दी गई और उन्हें फुटपाथ पर बैठने को मजबूर किया गया। उन्होंने कहा कि उन्हें ऐसा लगा कि उनके साथ जानवरों जैसा सलूक किया जा रहा है।


'हमें अपराधी के तरह रखा गया...'

ध्रुवी पटेल ने आरोप लगाया कि अधिकारियों ने उनकी वीडियो बनाई, जैसे वे अपराधी हों, लेकिन जब यात्रियों ने वीडियो बनाने की कोशिश की तो उन्हें रोक दिया गया। हैरानी की बात यह कि अधिकारियों ने उनके दस्तावेज तक नहीं देखे और बस कह दिया कि उनके वीजा गलत हैं। पटेल ने इसे "शर्मनाक और अस्वीकार्य" बताया है।


उन्होंने अपने पोस्ट में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और विदेश मंत्री एस जयशंकर को टैग करते हुए भारत सरकार से इस मामले में सख्त रुख अपनाने की मांग की। यह घटना सदाखलो बॉर्डर पर हुई, जो आर्मेनिया और जॉर्जिया के बीच मुख्य जमीनी रास्ता है।

No comments:

Post a Comment

Post Bottom Ad

Responsive Ads Here

Pages