उल्टी और लो बल्ड प्रेशर... ब्राजील के पूर्व राष्ट्रपति बोल्सोनारो की हाउस अरेस्ट में बिगड़ी तबीयत - KRANTIKARI SAMVAD

Breaking

Post Top Ad

Wednesday, September 17, 2025

उल्टी और लो बल्ड प्रेशर... ब्राजील के पूर्व राष्ट्रपति बोल्सोनारो की हाउस अरेस्ट में बिगड़ी तबीयत

 उल्टी और लो बल्ड प्रेशर... ब्राजील के पूर्व राष्ट्रपति बोल्सोनारो की हाउस अरेस्ट में बिगड़ी तबीयत


ब्राजील के पूर्व राष्ट्रपति जेयर बोल्सोनारो को जेल में बीमार होने के बाद अस्पताल ले जाया गया। उनके बेटे फ्लेवियो ने बताया कि उन्हें हिचकी उल्टी और लो ब्लडप्रेशर की शिकायत थी। बोल्सोनारो को 2022 के चुनाव में हार के बाद तख्तापलट की साजिश रचने के आरोप में 27 साल की जेल हुई है। उनके वकीलों ने अपील करने की बात कही है।


तख्तापलट की साजिश रचने के आरोप में 27 साल जेल की सजा सुनाई गई थी।


 ब्राजील के पूर्व राष्ट्रपति जेयर बोल्सोनारो को जेल के दौरान बीमार पड़ने के बाद एक पुलिस गार्ड के साथ अस्पताल ले जाया गया। उनके बेटे फ्लेवियो ने मंगलवार को यह जानकारी दी।

फ्लेवियो ने 'एक्स' पर लिखा कि उनके पिता को हिचकी, उल्टी और लो ब्लडप्रेशर की शिकायत थी। इसे इमरजेंसी बताते हुए उन्होंने कहा, "मैं दुआ करता हूं कि यह कोई गंभीर बात न हो।"
कमजोर हो गए बोल्सोनारो?

बोल्सोनारो को पिछले हफ्ते 2022 के चुनाव में लुईज इनासियो लूला दा सिल्वा से हार के बाद तख्तापलट की साजिश रचने के आरोप में 27 साल जेल की सजा सुनाई गई थी। उनके वकीलों ने कहा है कि वे अपील करेंगे।


रविवार को बायोप्सी के लिए उनकी त्वचा के आठ जख्म के टुकड़े निकाले गए थे। उनके डॉक्टर क्लाउडियो बिरोलिनी ने कहा कि बोल्सोनारो काफी कमजोर हो गए हैं और उन्हें एनीमिया हो गया था। डॉक्टर ने बताया है कि पिछले महीने खराब खानपान की वजह से बोल्सोनारो एकदम कमजोर हो चुके हैं।

No comments:

Post a Comment

Post Bottom Ad

Responsive Ads Here

Pages