दुबई की मुरीद हुई भारतीय महिला, आधी रात को सुनसान सड़क पर बनाया वीडियो; अब हो गई वायरल - KRANTIKARI SAMVAD

Breaking

Post Top Ad

Sunday, September 14, 2025

दुबई की मुरीद हुई भारतीय महिला, आधी रात को सुनसान सड़क पर बनाया वीडियो; अब हो गई वायरल

 दुबई की मुरीद हुई भारतीय महिला, आधी रात को सुनसान सड़क पर बनाया वीडियो; अब हो गई वायरल



Dubai Viral Video दुबई को महिलाओं के लिए सुरक्षित माना जाता है और यह फिर से साबित हो गया है। तृषा राज नामक एक भारतीय महिला ने एक वीडियो साझा किया जिसमें वह रात में दुबई की सड़कों पर घूम रहीं हैं। यह वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है जिसपर यूजर्स भी मजेदार रिएक्शन देते नजर आ रहे हैं।


भारतीय महिला ने की दुबई की तारीफ। फाइल फोटो


नई दिल्ली। दुबई को महिलाओं के लिए सबसे सुरक्षित शहरों में गिना जाता है और यह एक बार फिर साबित हो गया है। एक भारतीय महिला ने दुबई का वीडियो शेयर किया है, जिसमें वो आधी रात को लगभग 2:37 बजे दुबई की सड़कों पर घूमती नजर आ रही है।


बिना किसी डर के दुबई की सड़कों पर बेखौफ घूमने वाली महिला ने अपना अनुभव साझा किया है। महिला का नाम तृषा राज है, जिन्होंने सोशल मीडिया पर दुबई में महिला सुरक्षा की जमकर तारीफ की है।


सोशल मीडिया पर वीडियो वायरल

वीडियो में तृषा कहती हैं कि वो काफी सुरक्षित और आजाद महसूस कर रही हैं। इसी के साथ तृषा सभी से दुबई जाने की बात कह रही हैं। तृषा ने वीडियो में कहा-


मैं रात के 2:37 बजे अकेले घूम रही हूं। मैं अपने घर पर यह सोच भी नहीं सकती थी। आपको पता है? मुझे बिल्कुल डर नहीं लग रहा है। मुझे अपना सिर नीचे करके नहीं चलना पड़ रहा है। मैं सुरक्षित, कॉन्फीडेंट और आजाद महसूस कर रही हूं। मैंने कभी सोचा भी नहीं था कि मैं रात को कभी इस तरह से बेखौफ घूमूंगी। दुबई ने मुझे शानदार अनुभव दिया है।



इसी के साथ तृषा कहती हैं कि हबीबी दुबई जरूर आना। यहां महिलाओं बहुत सुरक्षित हैं।
लोगों ने दिए रिएक्शन

तृषा की वीडियो पर 8 लाख से भी ज्यादा व्यूज आ चुके हैं। वीडियो पर कमेंट करते हुए एक यूजर ने कहा, "मेरी 22 की बेटी कॉलेज के बाद 11 बजे तक घर लौटती है। मुझे उसकी चिंता होने लगती है, तो वो कहती है कि मां यह दुबई है। अब वो सुबह के 4 बजे अकेले जाती है, तो भी मुझे चिंता नहीं होती।"

वहीं, एक दूसरे यूजर ने कहा, "बहन कभी मुंबई आओ। यहां 3 बजे भी भीड़भाड़ रहती है। तुम यहां कभी अकेले या असुरक्षित महसूस नहीं करोगी। यह शहर रात में भी जागता है।" एक अन्य यूजर ने लिखा, "कई पश्चिमी देशों में भी मैं रात को घूमने का रिस्क नहीं ले सकता, लेकिन दुबई सबसे सुरक्षित है।"

No comments:

Post a Comment

Post Bottom Ad

Responsive Ads Here

Pages