शिकायत करने वाले को DMK नेता ने कार से कुचला, पुलिस ने किया गिरफ्तार - KRANTIKARI SAMVAD

Breaking

Post Top Ad

Friday, September 12, 2025

शिकायत करने वाले को DMK नेता ने कार से कुचला, पुलिस ने किया गिरफ्तार

शिकायत करने वाले को DMK नेता ने कार से कुचला, पुलिस ने किया गिरफ्तार


तमिलनाडु में डीएमके नेता विनयगम पलानीस्वामी को एक व्यक्ति को कार से कुचलने के आरोप में गिरफ्तार किया गया है। मृतक पलानीस्वामी ने पंचायत प्रमुख के साथ कुछ मुद्दे उठाए थे जिससे आरोपी नाराज था। पहले यह हिट एंड रन का मामला समझा गया लेकिन बाद में हत्या की जांच शुरू हुई।


शुरुआत में इसे हिट एंड रन का मामला माना जा रहा था (प्रतीकात्मक तस्वीर)

HIGHLIGHTSपरिवार को इसमें गड़बड़ी की आशंका हुई
मृतक के पंचायत प्रमुख के साथ कुछ मतभेद थे
अपनी कार से कुचलने के आरोप में गिरफ्तार


 तमिलनाडु में डीएमके के एक नेता को कथित तौर पर एक व्यक्ति को अपनी कार से कुचलने के आरोप में गिरफ्तार किया गया है। आरोपी का नाम विनयगम पलानीस्वामी बताया जा रहा है। वह तमिलनाडु के तिरुपुर जिले में पंचायत अध्यक्ष है।


पुलिस के अनुसार, मृतक का भी नाम पलानीस्वामी ही है। जब वह अपने दोपहिया वाहन से जा रहा था, तभी आरोपी ने उसे अपनी एसयूवी से कुचल दिया। शुरुआत में इसे हिट एंड रन का मामला माना जा रहा था, क्योंकि डीएमके नेता उस समय नशे में था।



मुद्दे उठाए जाने से नाराज था

बाद में मामले में कलई खुलती गई, जब पीड़ित परिवार को इसमें गड़बड़ी की आशंका हुई। बताया गया कि मृतक के पंचायत प्रमुख के साथ कुछ मतभेद थे। इसके बाद मामले को हत्या की जांच में बदला गया और पुलिस ने आरोपी पर शिकंजा कसना शुरू किया।


एक पुलिस अधिकारी के मुताबिक, मृतक ने एक निजी सड़क पंचायत को न सौंपे जाने की शिकायत की थी। इससे ही आरोपी भड़का हुआ था। पलानीस्वामी (मृतक) ने उसके सामने कई और मुद्दे भी उठाए थे। पुलिस अब पूरे मामले की जांच कर रही है।




पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है और अदालत ने उसे न्यायिक हिरासत में भेज दिया है। बीते कुछ वक्त से तमिलनाडु में विपक्ष डीएमके की सरकार पर अपराध बढ़ने और कानून-व्यवस्था में गिरावट का आरोप लगा रहा है। हालांकि डीएमके ने राज्य में सबसे कम अपराध का दावा किया है। 

No comments:

Post a Comment

Post Bottom Ad

Responsive Ads Here

Pages