दक्षिणपंथी नेताओं को निशाना बनाने वाले थे Terrorist, ISIS आतंकियों की चैट से हुआ खुलासा - KRANTIKARI SAMVAD

Breaking

Post Top Ad

Friday, September 12, 2025

दक्षिणपंथी नेताओं को निशाना बनाने वाले थे Terrorist, ISIS आतंकियों की चैट से हुआ खुलासा

 दक्षिणपंथी नेताओं को निशाना बनाने वाले थे Terrorist, ISIS आतंकियों की चैट से हुआ खुलासा



देशभर में 5 संदिग्ध आईएसआईएस आतंकवादियों की गिरफ्तारी के बाद खुलासा हुआ है कि वे दक्षिणपंथी नेताओं को निशाना बनाने की योजना बना रहे थे। दिल्ली मध्य प्रदेश झारखंड और तेलंगाना से गिरफ्तारियां हुईं। आरोपियों के पास से हथियार केमिकल और कारतूस बरामद किए गए हैं। मुख्य आरोपी अशहर दानिश इंग्लिश में पोस्ट ग्रेजुएट है।



मुख्य आरोपी अशहर दानिश को रांची से गिरफ्तार किया गया (फोटो: @uniindianews)

HIGHLIGHTS5 आतंकियों की हुई थी गिरफ्तारी
चैट से सामने आए कई राज
भारी मात्रा में हथियार भी बरामद


देशभर से हुई 5 संदिग्ध आईएसआईएस आतंकवादियों की गिरफ्तारी के बाद बड़ा खुलासा हुआ है। आतंकियों की चैट के जांच के बाद पता चला है कि वे सभी कुछ दक्षिणपंथी नेताओं को निशाना बनाने की योजना बना रहे थे।


ये गिरफ्तारियां दिल्ली, मध्य प्रदेश, झारखंड और तेलंगाना से हुईं। दो आरोपियों आफताब और अबू सूफियान को दिल्ली के निज़ामुद्दीन रेलवे स्टेशन से हथियारों के साथ गिरफ्तार किया गया। ये दोनों मुंबई जा रहे थे। वहीं मुख्य आरोपी अशहर दानिश को रांची से गिरफ्तार किया गया है।


बड़ी मात्रा में हथियार बरामद

एक अन्य आरोपी कामरान कुरैशी को मध्य प्रदेश के राजगढ़ से गिरफ्तार किया गया, वहीं हजैफ यमन को तेलंगाना से पकड़ा गया। अधिकारियों ने बताया कि इनके पास से बड़ी मात्रा में केमिकल, हथियार और कारतूस बरामद किए गए।


इसके अलावा एक पिस्तौल, एक लैपटॉप, मोबाइल फोन, वज़न मापने की मशीन, बीकर सेट, सुरक्षा दस्ताने, श्वसन मास्क, मदरबोर्ड वाला एक प्लास्टिक कंटेनर और तार भी जब्त किए गए हैं। बताया जा रहा है कि मॉड्यूल में करीब 40 सक्रिय सदस्य थे, जिसमें से केवल 5 इस आतंकी गतिविधि की जानकारी थी।



इंग्लिश में पोस्ट ग्रेजुएट है दानिश

कुछ आतंकवादी आत्मघाती जैकेट और आत्मघाती हमलावर भी तैयार कर रहे थे। मुख्य आरोपी दानिश इंग्लिश में पोस्ट ग्रेजुएट है। उसका कोड नेम गजवा था। वह खुद को एक छात्र के रूप में दिखाता था। एक बार आईईडी बनाते वक्त दानिश घायल भी हुआ था।


अधिकारियों के मुताबिक, आरोपी रासायनिक हथियार बनाने में माहिर थे और आईएसआईएस के स्लीपर मॉड्यूल का हिस्सा था। वे संगठन में युवाओं की भर्ती का काम कर रहे थे। उन्हें बम बनाने, हथियार खरीदने और संगठन की ताकत बढ़ाने का काम सौंपा गया था।

No comments:

Post a Comment

Post Bottom Ad

Responsive Ads Here

Pages