अभिषेक शर्मा के एक शॉट से दहल गया UAE, रोहित शर्मा और संजू सैमसन जैसा कारनामा दोहराया - KRANTIKARI SAMVAD

Breaking

Post Top Ad

Thursday, September 11, 2025

अभिषेक शर्मा के एक शॉट से दहल गया UAE, रोहित शर्मा और संजू सैमसन जैसा कारनामा दोहराया

अभिषेक शर्मा के एक शॉट से दहल गया UAE, रोहित शर्मा और संजू सैमसन जैसा कारनामा दोहराया


भारतीय टीम ने एशिया कप 2025 की शानदार शुरुआत करते हुए यूएई को 9 विकेट से हरा दिया। भारतीय ओपनर अभिषेक शर्मा ने इस मुकाबले में तूफानी शुरुआत की और एक खास उपलब्धि हासिल की। शर्मा ने रोहित शर्मा और संजू सैमसन जैसा कारनामा दोहराया। अभिषेक शर्मा ने 16 गेंदों में दो चौके और तीन छक्‍के की मदद से 30 रन बनाए। अभिषेक ने जानें क्‍या कारनामा किया।



अभिषेक शर्मा ने पहली गेंद पर छक्‍का जड़कर इतिहास रचा


 भारतीय टीम के युवा ओपनर अभिषेक शर्मा ने बुधवार को एशिया कप 2025 के दूसरे मैच में यूएई के खिलाफ पारी की पहली गेंद पर छक्‍का जमाकर इतिहास रच दिया। अभिषेक लक्ष्‍य का पीछा करते हुए पहली गेंद पर सिक्‍स जड़ने वाले पहले भारतीय बल्‍लेबाज बन गए हैं।


वैसे, टी20 इंटरनेशनल मैच में पारी की पहली गेंद पर छक्‍का जमाने वाले अभिषेक शर्मा चौथे भारतीय बल्‍लेबाज बने। इससे पहले रोहित शर्मा, यशस्‍वी जायसवाल और संजू सैमसन यह कमाल कर चुके हैं। बता दें कि भारतीय टीम को यूएई के खिलाफ 58 रन का आसान लक्ष्‍य मिला था, जिसे ब्‍ल्‍यू ब्रिगेड ने केवल 27 गेंदों में एक विकेट खोकर हासिल किया।


अभिषेक ने पहली गेंद पर जड़ा छक्‍का

58 रन के लक्ष्‍य का पीछा करने उतरी भारतीय टीम को अभिषेक शर्मा ने तूफानी शुरुआत दिलाई। उन्‍होंने बाएं हाथ के स्पिनर हैदर अली की पहली गेंद पर लांग ऑफ की दिशा में 80 मीटर की दूरी का छक्‍का जड़ा और अपने नाम रिकॉर्ड दर्ज कराया। अगली ही गेंद पर शर्मा ने कवर्स की दिशा में तगड़ा चौका जमाया।


टी20 आई पारी में पहली गेंद पर छक्‍का जमाने वाले भारतीय बल्‍लेबाजरोहित शर्मा बनाम आदिल राशिद, अहमदाबाद, 2021
यशस्‍वी जायसवाल बनाम सिकंदर रजा, हरारे, 2024
संजू सैमसन बनाम जोफ्रा आर्चर, मुंबई, 2025
अभिषेक शर्मा बनाम यूएई, दुबई, 2025
शर्मा की तूफानी पारी

अभिषेक शर्मा ने यूएई के खिलाफ केवल 16 गेंदों में तूफानी 30 रन बनाए। उन्‍होंने अपनी पारी के दौरान दो चौके और तीन छक्‍के जड़े। अभिषेक शर्मा ने छोटी सी विस्‍फोटक पारी खेलकर मुकाबला एकतरफा बना दिया। उनके अलावा शुभमन गिल (20*) और कप्‍तान सूर्यकुमार यादव (7*) रन बनाकर नाबाद रहे।


भारतीय टीम ने इस जीत के साथ ही ग्रुप-बी में शीर्ष स्‍थान हासिल किया। उसे यूएई पर जीत दर्ज करने से दो अंक मिले। भारतीय टीम का अगला मुकाबला चिर-प्रतिद्वंद्वी पाकिस्‍तान से रविवार को होगा। बता दें कि सूर्यकुमार यादव के नेतृत्‍व में भारतीय टीम 9वीं बार एशिया कप खिताब जीतने के इरादे से खेल रही है।

No comments:

Post a Comment

Post Bottom Ad

Responsive Ads Here

Pages