Aamir Khan की इस हीरोइन ने 24 साल की उम्र में किया निकाह, इस्लाम के लिए छोड़ा था बॉलीवुड - KRANTIKARI SAMVAD

Breaking

Post Top Ad

Saturday, October 18, 2025

Aamir Khan की इस हीरोइन ने 24 साल की उम्र में किया निकाह, इस्लाम के लिए छोड़ा था बॉलीवुड

 Aamir Khan की इस हीरोइन ने 24 साल की उम्र में किया निकाह, इस्लाम के लिए छोड़ा था बॉलीवुड



आमिर खान की फिल्म दंगल और सीक्रेट सुपरस्टार जैसी फिल्म में नजर आईं एक्ट्रेस जायरा वसीम ग्लैमर इंडस्ट्री से भले ही दूर हो चुकी हैं, लेकिन सोशल मीडिया पर वह लगातार एक्टिव हैं। हाल ही में पूर्व एक्ट्रेस जायरा वसीम ने अपनी शादी की गुड न्यूज फैंस के साथ सोशल मीडिया पर शेयर की है और अपने निकाह की 2 बेहद ही प्यारी तस्वीरें पोस्ट की हैं।




सीक्रेट सुपरस्टार एक्ट्रेस जायरा वसीम ने किया निकाह/ फोटो- Instagram

 साल 2016 में आमिर खान की फिल्म 'दंगल' में छोटी जीता का किरदार निभाकर फैंस की फेवरेट बनी जायरा वसीम ने 3 फिल्में करने के बाद ग्लैमर इंडस्ट्री को अलविदा कह दिया था। उन्होंने जब सीक्रेट सुपरस्टार और स्काई इज पिंक जैसी फिल्मों के बाद बॉलीवुड छोड़ा तो फैंस पूरी तरह से हैरान रह गए थे। हालांकि, फिल्में छोड़ने के बाद भी जायरा सोशल मीडिया पर लगातार एक्टिव रहीं।


हाल ही में जायरा वसीम ने अपने सोशल मीडिया पर ही 2 खूबसूरत तस्वीरों को शेयर करते हुए अपने निकाह की जानकारी दी है। 24 साल की एक्ट्रेस की इन तस्वीरों को देखने के बाद फैंस उन्हें बधाई दे रहे हैं।



लाल जोड़े में अपने शौहर संग दिखीं जायरा वसीम

जायरा वसीम ने अपने आधिकारिक इंस्टाग्राम पर अपने निकाह की तस्वीरें शेयर की हैं। पहली फोटो में पूर्व एक्ट्रेस निकाहनामा साइन कर रही हैंअ और उनके हाथों में शौहर के नाम की मेहंदी रची हुई है। इसके साथ ही उन्होंने हाथों में खूबसूरत सी पन्ने से जड़ी हुई अंगूठी पहनी हुई है।


वहीं दूसरी फोटो में जायरा और उनके शौहर खड़े हुए हैं और दोनों बेहद ही खूबसूरत चांद को निहार रहे हैं। इस फोटो में सिर पर दुपट्टा रखे जायरा लाल सुर्ख जोड़े में बेहद ही खूबसूरत लग रही हैं। उनके लाल जोड़े पर गोल्डन रंग का वर्क हो रखा है और उनके दूल्हे क्रीम रंग की शेरवानी में नजर आ रहे हैं। दोनों एकटक चांद को निहार रहे हैं। फोटो को शेयर करते हुए जायरा वसीम ने कैप्शन में लिखा, "कबूल है X3"।



फैंस ने सोशल मीडिया पर जायरा को दी बधाई

जायरा वसीम की निकाह की तस्वीरों पर फैंस खूब प्यार लुटाते हुए बधाई दे रहे हैं। एक यूजर ने लिखा, "आप सबसे क्यूट ब्राइड हो, माशाअल्लाह"। दूसरे यूजर ने लिखा, "माशाअल्लाह निकाह मुबारक हो आपको जायरा वसीम"। एक और अन्य यूजर ने लिखा, "मेरी क्रश की शादी हो गई..माशाअल्लाह"।



आपको बता दें कि लगातार तीन सफल फिल्में देने वालीं जायरा वसीम ने उस वक्त बॉलीवुड को छोड़ा था, जिस समय पर उनका करियर पीक पर था। उन्होंने खुद इंस्टाग्राम पर पोस्ट शेयर करते हुए बताया था कि वह धर्म के रास्ते पर चलना चाहती हैं, इसलिए बॉलीवुड को अलविदा कह रही हैं।

No comments:

Post a Comment

Post Bottom Ad

Responsive Ads Here

Pages