बॉलीवुड ही नहीं, Hollywood में भी चला Om Puri का जादू, कभी FTII में एडमिशन लेने के लिए नहीं थे 280 रुपये - KRANTIKARI SAMVAD

Breaking

Post Top Ad

Saturday, October 18, 2025

बॉलीवुड ही नहीं, Hollywood में भी चला Om Puri का जादू, कभी FTII में एडमिशन लेने के लिए नहीं थे 280 रुपये

 बॉलीवुड ही नहीं, Hollywood में भी चला Om Puri का जादू, कभी FTII में एडमिशन लेने के लिए नहीं थे 280 रुपये


ओम पुरी (Om Puri) हिंदी सिनेमा के एक महान और बहुमुखी अभिनेता थे, जिन्होंने लगभग चार दशकों तक 300 से अधिक फिल्मों में काम किया। उन्होंने नायक, खलनायक या सहायक कलाकार के रूप में हर किरदार में जान डाल दी। सिर्फ भारतीय सिनेमा ही नहीं, उन्होंने विदेशों में भी नाम रोशन किया है। जानिए उनके बारे में।



ओम पुरी ने सिनेमा को दिए 300 से ज्यादा बेहतरीन मूवी। फोटो क्रेडिट- इंस्टाग्राम

 Om Puri Best Movies: जब भी सिनेमा के उम्दा कलाकारों का जिक्र होगा, ओम पुरी (Om Puri) का नाम जरूर लिया जाएगा। करीब चार दशक तक उन्होंने सिनेमा को एक से बढ़कर एक फिल्मों से नवाजा। चाहे वह हीरो बने, सपोर्टिंग रोल करें, विलेन हों या फिर साइड एक्टर... ओम पुरी का जादू ऐसा था कि वह किसी भी किरदार से दर्शकों का ध्यान अपनी ओर खींच लेते थे। कोई भी उन्हें इग्नोर नहीं कर सकता था।


18 अक्टूबर 1950 को पंजाब में जन्मे ओम पुरी को हमेशा से ही अभिनय का शौक था। मगर उनका बचपन गरीबी में बीता था। कहते हैं कि जब ओम पुरी FTII में एडमिशन लेने गए थे, तब उनके पास 280 रुपये फीस देने के भी नहीं थे। हालांकि, कैसे भी करके उन्होंने एडमिशन लिया और आज वह बेहतरीन कलाकारों की लिस्ट में शुमार हैं।


300 से ज्यादा फिल्मों में किया अभिनय

ओम पुरी ने अपने करियर में 300 से भी ज्यादा अलग-अलग भाषाओं में काम किया। उनकी पहली फिल्म घासीराम कोतवाल (1976) थी। इसके बाद उन्होंने पीछे मुड़कर नहीं देखा और थिएटर के साथ-साथ कई फिल्मों में अपना अभिनय का जादू चलाया। उन्होंने कमर्शियल सिनेमा के साथ-साथ आर्ट मूवीज में भी काम किया है।


ओम पुरी की बेस्ट मूवीज की लिस्ट यहां देखिए...आक्रोश
आरोहण
अर्ध सत्य
जाने भी दो यारों
मिर्च मसाला
हेरा फेरी
मकबूल
मालामाल वीकली
बजरंगी भाईजान
ओम पुरी की हॉलीवुड मूवीज

ओम पुरी ने सिर्फ हिंदी सिनेमा में काम नहीं किया है, बल्कि वह इंटरनेशनल फिल्मों में भी धमाल मचा चुके हैं। उन्होंने पहली इंटरनेशनल मूवी साल 1982 में गांधी (Gandhi) की थी जो एक ब्रिटिश मूवी थी। फिल्म में उन्होंने नहारी का किरदार निभाया था।
गांधी (ब्रिटिश मूवी)
सिटी ऑफ जॉय (फ्रेंच ब्रिटिश)
वुल्फ (अमेरिकन)
द घोस्ट एंड द डार्कनेस (अमेरिकन)
ईस्ट इज ईस्ट (ब्रिटिश)
माय सन द फैनेटिक (ब्रिटिश)
चार्ली विल्सन्स वार (अमेरिकन)
वेस्ट इज वेस्ट (ब्रिटिश)
द रीलक्टेंट फंडामेंटलिस्ट (अमेरिकन)
द हंड्रेड फुट जर्नी (अमेरिकन)

फिल्मों के अलावा ओम पुरी ने टीवी शोज में भी अपना दम दिखाया। उन्होंने भारत एक खोज, खानदान, कथा सागर, किरदार, काकाजी कहिन, मिस्टर योगी और व्हाइट टीथ जैसे शोज में काम किया है।

ओम पुरी के अवॉर्ड्स

ब्रिटिश सिनेमा में अपने उम्दा काम के लिए ओम पुरी को ऑर्डर ऑफ द ब्रिटिश एम्पायर (OBE) से सम्मानित किया जा चुका है। इसके अलावा वह दो बार नेशनल अवॉर्ड (बेस्ट एक्टर) और पद्म श्री से सम्मानित हो चुके हैं।

No comments:

Post a Comment

Post Bottom Ad

Responsive Ads Here

Pages