बेंगलुरु में सनसनीखेज वारदात, एग्जाम देने जा रही छात्रा की गला रेतकर हत्या - KRANTIKARI SAMVAD

Breaking

Post Top Ad

Friday, October 17, 2025

बेंगलुरु में सनसनीखेज वारदात, एग्जाम देने जा रही छात्रा की गला रेतकर हत्या

 बेंगलुरु में सनसनीखेज वारदात, एग्जाम देने जा रही छात्रा की गला रेतकर हत्या



बेंगलुरु में एक बेहदचौंकानेवाली घटना सामने आई है। यहां परीक्षा देने जा रही एक 21 वर्षीय कॉलेज छात्रा की दिनदहाड़े निर्मम हत्या कर दी गई। लड़की का शव श्रीरामपुरा रेलवे ट्रैक के पास मिला। पीड़िता की पहचान यामिनी प्रिया के रूप में हुई है, जो कर्नाटक की राजधानी के होसकेरेहल्ली क्षेत्र में स्थित एक कॉलेज में बी.फार्मा की छात्रा थी।




परीक्षा देने जा रही बेंगलुरु की छात्रा की हत्या, पीछे से काटा गला (फोटो- सोशल मीडिया)



बेंगलुरु में एक बेहद चौंकाने वाली घटना सामने आई है। यहां परीक्षा देने जा रही एक 21 वर्षीय कॉलेज छात्रा की दिनदहाड़े निर्मम हत्या कर दी गई। लड़की का शव श्रीरामपुरा रेलवे ट्रैक के पास मिला।

पीड़िता की पहचान यामिनी प्रिया के रूप में हुई है, जो कर्नाटक की राजधानी के होसकेरेहल्ली क्षेत्र में स्थित एक कॉलेज में बी.फार्मा की छात्रा थी।

परिजनों ने बताया कि वह सुबह 7 बजे घर से निकली थी और कहा था कि उसकी परीक्षा है और जब हमला हुआ तो वह घर वापस आ रही थीं।

बताया जा रहा है कि जब वह मंत्री मॉल इलाके के पास टहल रही थी, तभी एक युवक पीछे से उसके पास आया, उसका गला रेत दिया और मौके से फरार हो गया।

घटना के प्रत्यक्षदर्शी स्थानीय लोगों ने पुलिस को सूचना दी, जिसके बाद श्रीरामपुरा पुलिस मौके पर पहुंची और मुआयना किया और घटनास्थल से सबूत इकट्ठा किए। पुलिस ने आरोपियों की तलाश शुरू कर दी है और जांच जारी है।

No comments:

Post a Comment

Post Bottom Ad

Responsive Ads Here

Pages