गुजरात की भूपेंद्र सरकार में डिप्टी सीएम बने हर्ष सांघवी, देखें मंत्रियों की लिस्ट - KRANTIKARI SAMVAD

Breaking

Post Top Ad

Friday, October 17, 2025

गुजरात की भूपेंद्र सरकार में डिप्टी सीएम बने हर्ष सांघवी, देखें मंत्रियों की लिस्ट

 गुजरात की भूपेंद्र सरकार में डिप्टी सीएम बने हर्ष सांघवी, देखें मंत्रियों की लिस्ट



शुक्रवार को गुजरात में मुख्यमंत्री भूपेंद्र पटेल की कैबिनेट का विस्तार हुआ। साल 2027 में होने वाले विधानसभा चुनाव से पहले ये विस्तार काफी अहम माना जा रहा है। इससे पहले गुरुवार को गुजरात में सीएम को छोड़कर सभी मंत्रियों ने अपने पद से इस्तीफा दे दिया था। अब नई कैबिनेट का गठन हुआ है। इस कैबिनेट विस्तार में हर्ष सांघवी ने डिप्टी सीएम पद की शपथ ली है।




गुजरात की भूपेंद्र सरकार में डिप्टी सीएम बने हर्ष सांघवी (फोटो- एएनआई)

गुजरात में शुक्रवार को सीएम भूपेंद्र पटेल की कैबिनेट का विस्तार हुआ। भूपेंद्र पटेल की कैबिनेट में कुल 26 नए सदस्यों ने शपथ ली। गुरुवार को गुजरात में सीएम को छोड़कर सभी मंत्रियों ने अपने पद से इस्तीफा दे दिया था। इस कैबिनेट विस्तार में हर्ष सांघवी ने डिप्टी सीएम पद की शपथ ली है।


दरअसल, साल 2027 में होने वाले विधानसभा चुनाव से पहले गुजरात सरकार की कैबिनेट में हुई इस फेरबदल को अहम माना जा रहा है। शुक्रवार को सीएम भूपेंद्र पटेल ने गुजरात के राज्यपाल आचार्य देवव्रत से मुलाकात की।
डिप्टी सीएम बने हर्ष सांघवी

गुजरात सरकार के इस मंत्रिमंडल विस्तार में हर्ष संघवी को बड़ी जिम्मेदारी मिली है। उन्हें राज्य का डिप्टी सीएम बनाया गया है। राज्यपाल आचार्य देवव्रत ने उन्हें शपथ दिलाई है। आइए आपको बताते हैं कि नई कैबिनेट में और किसे जगह मिली है?


जानिए सौराष्ट्र-कच्छ से कितने मंत्री बनेंगे

सौराष्ट्र क्षेत्र से मंत्री बनने वालों में पोरबंदर से आने वाले अर्जुन मोढवाडिया, कोडिनार से घंटानाद, मोरबी से कांति अमृतिया, अमरेली से कौशिश वेकारिया, जामनगर उत्तर से रिवाबा जडेजा, भावनगर पश्चिम से जीतू वघानी और अंजार से त्रिकामा छंगा शामिल हैं।

दक्षिण गुजरात क्षेत्र से मंत्री बनने वाले सदस्य

इसी कड़ी में दक्षिण गुजरात क्षेत्र से जो विधायक मंत्री बनने जा रहे हैं, उनमें वराछा से कुमार कनानी, गणेश से नरेश पटेल, नाइजर से जयराम गामित, अंकलेश्वर से ईश्वर पटेल शामिल हैं।

उत्तर गुजरात क्षेत्र से मंत्री बनने वालों में कौन शामिल?

बता दें कि उत्तर गुजरात क्षेत्र से भी कई सदस्य भूपेंद्र कैबिनेट का हिस्सा होंगे, इसमें भिलोदा से पीसी बरामदा, दीसा से प्रवीण मारी और स्वरूजी ठाकोर शामिल हैं।
मध्य गुजरात से इन लोगों को मिली कैबिनेट में जगह

दर्शना वाघेला, रमेश कटारा, मनीषा वकील, कमलेश पटेल, संजय सिंह महिदा, रमन सोलंकी, जो मध्य गुजरात से आते हैं उन्हें भी इस कैबिनेट में जगह मिली है।

No comments:

Post a Comment

Post Bottom Ad

Responsive Ads Here

Pages