Hyundai Venue की नई जेनरेशन कितनी होगी सुरक्षित, लॉन्‍च से पहले मिल गई जानकारी - KRANTIKARI SAMVAD

Breaking

Post Top Ad

Monday, October 27, 2025

Hyundai Venue की नई जेनरेशन कितनी होगी सुरक्षित, लॉन्‍च से पहले मिल गई जानकारी

 Hyundai Venue की नई जेनरेशन कितनी होगी सुरक्षित, लॉन्‍च से पहले मिल गई जानकारी




हुंडई मोटर्स की ओर से भारतीय बाजार में नई जेनरेशन वेन्‍यू को लॉन्‍च करने की तैयारी की जा रही है। निर्माता की ओर एसयूवी के लॉन्‍च से पहले इसके सेफ्टी फीचर्स की जानकारी सार्वजनिक कर दी गई है। नई जेनरेशन वेन्‍यू को किस तरह के सेफ्टी फीचर्स के साथ लॉन्‍च किया जाएगा। आइए जानते हैं।




नई जेनरेशन हुंडई वेन्‍यू में मिलेंगे कैसे सेफ्टी फीचर्स, जानें डिटेल।


 हुंडई की ओर से भारतीय बाजार में कई सेगमेंट में वाहनों की बिक्री की जाती है। निर्माता की ओर से जल्‍द ही कॉम्‍पैक्‍ट एसयूवी सेगमेंट में नई जेनरेशन वेन्‍यू को लॉन्‍च कर दिया जाएगा। निर्माता की ओर से इस एसयूवी में किस तरह के सेफ्टी फीचर्स को दिया जाएगा। कब इसे भारत में लॉन्‍च किया जाएगा। इसकी कीमत क्‍या हो सकती है। हम आपको इस खबर में बता रहे हैं।

लॉन्‍च होगी नई जेनरेशन वेन्‍यू

हुंडई की ओर से कॉम्‍पैक्‍ट एसयूवी सेगमेंट में ऑफर की जाने वाली वेन्‍यू की नई जेनरेशन को भारतीय बाजार में लॉन्‍च करने की तैयारी की जा रही है। निर्माता की ओर से इस एसयूवी को लॉन्‍च करने से पहले कई फीचर्स की जानकारी दी गई है। अब इसके सेफ्टी फीचर्स की जानकारी को भी सार्वजनिक कर दिया गया है।



मिलेंगे ये सेफ्टी फीचर्स

हुंडई से मिली जानकारी के मुताबिक एसयूवी में कई बेहतरीन सेफ्टी फीचर्स को दिया जाएगा। इस एसयूवी में Level-2 ADAS, उच्‍च ग्रेड स्‍टील, छह एयरबैग, ईएससी, एचएसी, इलेक्‍ट्रिक पार्किंग ब्रेक, एसवीएम, चारों पहियों में डिस्‍क ब्रेक, टीपीएमएस, ईएसएम, थ्री पाइंट सीट बेल्‍ट, रोल ओवर सेंसर जैसे 33 स्‍टैंडर्ड सेफ्टी फीचर्स के साथ ही 65 से ज्‍यादा सेफ्टी फीचर्स ऑफर किए जाएंगे।

फीचर्स की मिल चुकी है जानकारी

निर्माता की ओर से सेफ्टी फीचर्स की जानकारी सार्वजनिक करने से पहले इसके अन्‍य फीचर्स की जानकारी को भी दिया जा चुका है। जिसमें 12.3 इंच की दो स्‍क्रीन, वेंटिलेटिड सीट्स, वायरलेस एंड्राइड ऑटो, एपल कार प्‍ले, सनरूफ, ओटीए अपडेट, एलईडी डीआरएल, एलईडी लाइट्स, कनेक्‍टिड टेल लाइट्स जैसे फीचर्स शामिल हैं।

कब होगी लॉन्‍च

निर्माता ने जानकारी दी है कि नई जेनरेशन वेन्‍यू को भारत में औपचारिक तौर पर चार नवंबर को लॉन्‍च कर दिया जाएगा। इस एसयूवी की कीमत में भी मामूली बदलाव किया जाएगा।
किनसे होगा मुकाबला

हुंडई की ओर से इस एसयूवी को कॉम्‍पैक्‍ट एसयूवी सेगमेंट में ऑफर किया जाता है। इस सेगमेंट में इसका सीधा मुकाबला Maruti Brezza, Kia Sonet, Mahindra XUV 3XO, Kia Syros, Tata Nexon जैसी एसयूवी के साथ होगा।

No comments:

Post a Comment

Post Bottom Ad

Responsive Ads Here

Pages