बॉलीवुड सिंगर Shankar Mahadevan ने खरीदी MG M9 लग्‍जरी एमपीवी, लंबी रेंज के साथ मिलते हैं बेहतरीन फीचर्स - KRANTIKARI SAMVAD

Breaking

Post Top Ad

Monday, October 27, 2025

बॉलीवुड सिंगर Shankar Mahadevan ने खरीदी MG M9 लग्‍जरी एमपीवी, लंबी रेंज के साथ मिलते हैं बेहतरीन फीचर्स

 बॉलीवुड सिंगर Shankar Mahadevan ने खरीदी MG M9 लग्‍जरी एमपीवी, लंबी रेंज के साथ मिलते हैं बेहतरीन फीचर्स




बॉलीवुड सिंगल शंकर महादेवन ने हाल में ही लग्‍जरी एमपीवी MG M9 को खरीदा है। सोशल मीडिया पर इसकी फोटो वायरल हो रही है। एमजी की इस एमपीवी में किस तरह के फीचर्स दिए जाते हैं। किस कीमत पर इसे ऑफर किया जाता है। आइए जानते हैं।




शंकर महादेवन ने खरीदी MG M9 एमपीवी।


 वाहन निर्माता एमजी की ओर से कई सेगमेंट में वाहनों की बिक्री की जाती है। लेकिन निर्माता की ओर से प्रीमियम सेगमेंट में ऑफर की जाने वाली MG M9 एमपीवी क्रिकेटर्स और बॉलीवुड स्‍टार्स की पसंदीदा गाड़ी बन रही है। हाल में ही इस एमपीवी को सिंगर शंकर महादेवन ने खरीदा है। इस एमपीवी में किस तरह के फीचर्स मिलते हैं, कितनी रेंज मिलती है। किस कीमत पर इसे ऑफर किया जाता है। हम आपको इस खबर में बता रहे हैं।

शंकर महादेवन ने खरीदी MG M9

बॉलीवुड सिंगर शंकर महादेवन ने हाल में ही MG M9 लग्‍जरी एमपीवी को खरीदा है। एमपीवी की डिलीवरी लेते हुए शंकर महादेवन की फोटो सोशल मीडिया पर वायरल भी हो रही हैं।
कैसे हैं फीचर्स

एमजी की ओर से एम9 को लग्‍जरी इलेक्‍ट्रिक एमपीवी के तौर पर ऑफर किया जाता है। इस गाड़ी को कई बेहतरीन फीचर्स के साथ ऑफर किया जाता है। इसमें 16 वे एडजस्‍टमेंट आठ मसाज के विकल्‍प, वेंटिलेटिड और हीटेड, इंटेलीजेंट आर्म रेस्‍ट जैसे फीचर्स को सीट्स में दिया गया है। इसके साथ ही इसमें ब्राउन-सिल्‍वर-ब्‍लैक रंग की थीम का इंटीरियर दिया गया है। इसके साथ ही इसमें सॉफ्ट टच डैशबोर्ड, अलग अलग डिजिटल इंस्‍ट्रूमेंट क्‍लस्‍टर और इंफोटेनमेंट सिस्‍टम, एंबिएंट लाइट्स, लेदरेट सीट्स, क्‍लाइमेट कंट्रोल, दो सिंगल पेन सनरूफ और पैनोरमिक सनरूफ के विकल्‍प, सेकेंड रो में दो इंफोटेनमेंट स्‍क्रीन को दिया गया है। इसके अलावा इसके एक्‍सटीरियर में इलेक्‍ट्रिक स्‍लाइडिंग डोर, एलईडी डीआरएल, एलईडी हेडलाइट्स, ट्रेपेजोडियल मैश फ्रंट ग्रिल, एलईडी टेल लाइट्स, 19 इंच अलॉय व्‍हील्‍स जैसे फीचर्स को दिया गया है।


कितनी है रेंज

निर्माता की ओर से MG M9 में 90 kWh की क्षमता की बैटरी को दिया गया है। जिसे सिंगल चार्ज करने के बाद 548 किलोमीटर तक की रेंज मिलेगी। इसमें लगी मोटर से इसे 245 पीएस की पावर और 350 न्‍यूटन मीटर का टॉर्क मिलेगा। इसकी बैटरी को 30 मिनट में 30 से 80 फीसदी तक चार्ज किया जा सकता है।

कितनी है कीमत

MG M9 को भारतीय बाजार में 69.90 लाख रुपये की एक्‍स शोरूम कीमत पर ऑफर किया जाता है।

No comments:

Post a Comment

Post Bottom Ad

Responsive Ads Here

Pages