जब सेट पर गाने की शूटिंग कर रहे थे Akshay Kumar, लड़कियों ने फेंके थे 100 अंडे - KRANTIKARI SAMVAD

Breaking

Post Top Ad

Monday, November 3, 2025

जब सेट पर गाने की शूटिंग कर रहे थे Akshay Kumar, लड़कियों ने फेंके थे 100 अंडे

 जब सेट पर गाने की शूटिंग कर रहे थे Akshay Kumar, लड़कियों ने फेंके थे 100 अंडे




किसी एक्टर पर अंडा फेंकना कोई आम बात नहीं है। एक बार बॉलीवुड एक्टर अक्षय कुमार पर एक-दो नहीं बल्कि 100 अंडे फेंके गए थे और वो भी ऐसा लड़कियों ने किया था। इस वाकये के बाद अभिनेता का क्या रिएक्शन था, यह देख कोरियोग्राफर भी दंग थे। चलिए आपको इससे जुड़ा किस्सा बताते हैं।




अक्षय कुमार पर फेंके गए थे 100 अंडे। फोटो क्रेडिट- इंस्टाग्राम


 अक्षय कुमार जब भी बड़े पर्दे पर आते हैं तो अपने अभिनय और एनर्जी से दर्शकों का दिल खुश कर देते हैं। 90 के दशक में उन्हें रोमांटिक और एक्शन हीरो के तौर पर जाना जाता था। 2000 के दशक में उन्होंने कॉमेडी के बलबूते दर्शकों का दिल चुराया।


जिसने भी अक्षय कुमार के साथ काम किया है, वो उनके पंक्चुअलिटी की खूब तारीफ करता है। जब भी वह कोई किरदार निभाते हैं तो वह उसमें अपना 100 प्रतिशत देते हैं। हाल ही में अक्षय के साथ काम कर चुके एक कोरियोग्राफर ने एक्टर संग काम करने का एक्सपीरियंस शेयर किया है। साथ ही अक्षय पर फेंके गए 100 अंडे का दिलचस्प किस्सा भी शेयर किया है।



जाने-माने बॉलीवुड कोरियोग्राफर चिन्नी प्रकाश (Chinni Prakash) ने फ्राइडे टॉकीज के साथ बातचीत में अक्षय कुमार के साथ काम करने का एक्सपीरिंयस शेयर किया है। चिन्नी ने बताया कि जब लड़कियों ने उन पर अंडा फेंका तो एक्टर के रिएक्शन ने उन्हें हैरान कर दिया था। खिलाड़ी मूवी के शूट के वक्त अक्षय पर अंडे फेंके गए थे।


अक्षय पर क्यों फेंके गए थे 100 अंडे?

चिन्नी प्रकाश ने कहा, "अक्षय बहुत मेहनती हैं और वह अपना 100 परसेंट देते हैं। मैंने उनके साथ जो 25-50 गाने शूट किए हैं, उनमें उन्होंने कभी कोई स्टेप बदलने के लिए नहीं कहा। खिलाड़ी फिल्म के एक गाने के एक सीन में अक्षय पर 100 अंडे फेंके गए थे। लड़कियों को अक्षय पर अंडे फेंकने थे और जब अंडा लगता है तो दर्द होता है, लेकिन उसके बाद बदबू और भी खराब होती है, वह लंबे समय तक नहीं जाती। इन सबके बावजूद अक्षय ने एक शब्द भी नहीं कहा। वह बहुत मेहनती हैं और उनमें कोई नखरे नहीं हैं। वह बहुत डाउन-टू-अर्थ हैं। मैंने उनसे ज्यादा मेहनती एक्टर कभी नहीं देखा और वह बहुत डेडिकेटेड हैं।"



तीन दिन में शूट हुआ था ये गाना

चिन्नी प्रकाश ने बताया कि 20 साल बाद भी अक्षय का रवैया बिल्कुल भी नहीं बदला है। वह कुछ भी करने के लिए तैयार रहते हैं। चाहे उनसे 10 फ्लोर से कूदने के लिए ही क्यों न कहा जाए। आगे कोरियोग्राफर ने मोहरा के गाने तू चीज बड़ी है मस्त मस्त का किस्सा बताया। उन्होंने कहा, "जब मैंने पहली बार यह गाना सुना तो मुझे लगा कि यह एक गजल है। यह इतना धीमा गाना है। अक्षय ने कहा कि यह हिट होगा। हमने वह गाना सिर्फ़ रात में शूट किया क्योंकि किसी भी एक्टर के पास डेट्स नहीं थीं। मेरे पास भी डेट्स नहीं थीं, न ही अक्षय और न ही रवीना के पास। हमने वह गाना 3 कैमरों से 3 रातों में शूट किया, और सब लोग आधी नींद में ही परफॉर्म करते थे।"

No comments:

Post a Comment

Post Bottom Ad

Responsive Ads Here

Pages