Kal Ho Naa Ho की छोटी सी 'जिया' अब बन गईं परम सुंदरी, 22 साल बाद एक्ट्रेस का ट्रांसफॉर्मेशन देख लगेगा झटका - KRANTIKARI SAMVAD

Breaking

Post Top Ad

Monday, November 3, 2025

Kal Ho Naa Ho की छोटी सी 'जिया' अब बन गईं परम सुंदरी, 22 साल बाद एक्ट्रेस का ट्रांसफॉर्मेशन देख लगेगा झटका

 Kal Ho Naa Ho की छोटी सी 'जिया' अब बन गईं परम सुंदरी, 22 साल बाद एक्ट्रेस का ट्रांसफॉर्मेशन देख लगेगा झटका




सुपरस्टार शाह रुख खान की कल्ट फिल्म कल हो ना हो (Kal Ho Naa Ho) में एक छोटी सी बच्ची जिया कपूर का किरदार काफी पॉपुलर हुआ था। आज हम आपको उन्हीं के बारे में बताने जा रहे हैं कि मौजूदा समय में कल हो ना हो की जिया कैसी दिखती हैं।






इतना बदला कल हो ना हो की जिया का लुक (फोटो क्रेडिट- एक्स)


 निर्देशक निखिल आडवाणी की फिल्म कल हो ना हो की कहानी और किरदार आज भी कल्ट माने जाते हैं। शाह रुख खान (Shah Rukh Khan), सैफ अली खान और प्रीति जिंटा के अलावा इस मूवी में कई अन्य कैरेक्टर ऐसे रहे, जिन्होंने अहम भूमिकाओं का निभाया था। उनमें से एक छोटी बच्ची जिया कपूर (Kal Ho Naa Ho Gia) का रोल भी शामिल रहा।


आज बात उसी जिया के बारे में की जाएगी, जिनका लुक 22 साल बाद पूरी तरह से बदल गया है। इस किरदार को किस अभिनेत्री ने निभाया था और आज के दौर में वह क्या कर रही है, आइए इस लेख में विस्तार से जानते हैं-


इतना बदला कल हो ना हो की जिया का लुक

2003 में फिल्म कल हो ना हो को सिनेमाघरों में रिलीज किया गया था। दिल को छू जाने वाली कहानी के दम पर ये मूवी आज हर किसी की फेवरेट मानी जाती है। कल हो ना हो में जिया का किरदार काफी पसंद किया गया था। जिसे अभिनेत्री झनक शुक्ला ने अदा किया था।





क्यूट फेस वाली झनक का लुक अब दो दशक बाद पूरी तरह से बदल गया है। इसका अंदाजा आप उनकी लेटेस्ट फोटो को देखकर आसानी से लगाया जा सकता है। दरअसल झनक टीवी और फिल्मों की मशहूर एक्ट्रेस सुप्रिया शुक्ला की बेटी हैं। कल हो ना हो से रातोंरात फेम हासिल करने वालीं झनक ने अब एक्टिंग लाइन से नाता तोड़ लिया है।




सालों पहले वह आखिरी बार बतौर एक्ट्रेस टीवी सीरियल गुमराह में नजर आई थीं। तब से लेकर अब तक उन्होंने सिनेमा जगत से दूरी बना ली है।



गौर किया जाए झनक शुक्ला की निजी जिंदगी की तरफ तो बीते साल उन्होंने अपने लॉन्ग टाइम ब्वॉयफ्रेंड स्वप्निल सूर्यवंशी संग शादी रचाई।



29 वर्षीय झनक शुक्ला की फिटनेस अब उनके लिए बड़ा कन्सर्न है। क्योंकि पहले की तुलना में देखा जाए तो अब उनका वजन काफी बढ़ गया है। हालांकि, उनकी क्यूटेनस में अभी भी कोई कमी नहीं आई है।
झनक का एक्टिंग करियर

बतौर बाल कलाकार झनक शुक्ला ने 2000 में मशहूर टीवी सीरियल सोनपरी से अपने एक्टिंग करियर का आगाज किया। इसके बाद वह कई टीवी शोज और फिल्मों में नजर आईं, जिनके नाम इस प्रकार हैं-

करिश्मा का करिश्मा- टीवी शो


हातिम- टीवी शो


गुमराह- टीवी शो


कल हो ना हो- फिल्म


डेडलाइन- सिर्फ 24 घंटे- फिल्म


वन नाइट विद द किंग- फिल्म

No comments:

Post a Comment

Post Bottom Ad

Responsive Ads Here

Pages