लोगों को भड़काने के लिए विदेशी इन्फ्लुएंसर का इस्तेमाल...', बीजेपी का कांग्रेस पर बड़ा आरोप - KRANTIKARI SAMVAD

Breaking

Post Top Ad

Thursday, November 27, 2025

लोगों को भड़काने के लिए विदेशी इन्फ्लुएंसर का इस्तेमाल...', बीजेपी का कांग्रेस पर बड़ा आरोप

 लोगों को भड़काने के लिए विदेशी इन्फ्लुएंसर का इस्तेमाल...', बीजेपी का कांग्रेस पर बड़ा आरोप


भाजपा प्रवक्ता संबित पात्रा ने कांग्रेस पर विदेशी इन्फ्लुएंसर का इस्तेमाल कर देश के खिलाफ नैरेटिव बनाने का आरोप लगाया है। उन्होंने कहा कि एक्स (X) के लोकेशन फीचर से कई कांग्रेस नेताओं और समर्थित इन्फ्लुएंसर के अकाउंट भारत से बाहर पाए गए, जिसे बाद में बदल दिया गया। पात्रा ने राहुल गांधी पर भी विदेश में देश विरोधी बातें करने का आरोप लगाया।



BJP के प्रवक्ता संबित पात्रा।

 भारतीय जनता पार्टी (BJP) के प्रवक्ता संबित पात्रा ने गुरुवार को कांग्रेस पर जमकर हमला बोला है। पात्रा ने आरोप लगाया कि कांग्रेस नैरेटिव सेट करने और लोगों को देश के खिलाफ भड़काने के लिए विदेशी इन्फ्लुएंसर का इस्तेमाल कर रही है।

उन्होंने कहा कि X के नए लोकेशन फीचर ने कई कांग्रेस अकाउंट और ऐसे दूसरे पार्टी सपोर्टेड इन्फ्लुएंसर को सामने ला दिया है। पात्रा के मुताबिक, कई कांग्रेस नेता और पार्टी के स्टेट अकाउंट भारत के बाहर अपनी लोकेशन दिखा रहे थे।

हालांकि उन्होंने यह भी कहा कि कुछ समय बाद लोकेशन बदल दी गई। उन्होंने आरोप लगाया कि कई कांग्रेस सपोर्टेड इन्फ्लुएंसर जैसे- कारवां इंडिया मैगजीन, फैक्ट चेकर ऑल्ट न्यूज और न्यूज ऑर्गनाइजेश के अकाउंट X लोकेशन फीचर के जरिये भारत से बाहर दिखाए गये।

कांग्रेस पर विदेशी इन्फ्लुएंसर के इस्तेमाल का आरोप

पात्रा ने कहा, 'X पर ऑप्शन दिए जाने के बाद कई लोगों ने अपनी लोकेशन बदल दी। जब कई लोगों को पता चला कि उनकी लोकेशन बाहर दिखाई जा रही है, तो उन्होंने इसे बदल दिया। और कुछ लोगों ने इसे ऑप्शनल में डाल दिया।'

बीजेपी नेता के अनुसार, 'कांग्रेस नेता पवन खेड़ा के अकाउंट की लोकेशन अमेरिका दिखा रही थी। उन्होंने हिमाचल कांग्रेस अकाउंट के खिलाफ भी ऐसे ही आरोप लगाए।
एक्स लोकेशन फीचर से खुला राज

पात्रा ने कहा, 'पवन खेड़ा कांग्रेस के एक बड़े नेता हैं, लेकिन यह दिखाता है कि उनका अकाउंट यूनाइटेड स्टेट्स में है। यह हमारी पार्टी के एक सोर्स से आया है। एक और अकाउंट महाराष्ट्र कांग्रेस का है जो आयरलैंड में है। मैंने इससे ठीक पहले चेक किया था, उन्होंने इसे अब इंडिया में बदल दिया है। लेकिन उस समय जब यह मुद्दा उठाया गया था तब यह आयरलैंड में था, उनकी चोरी पकड़ी गई।'

पात्रा ने राहुल गांधी पर निशाना साधते हुए दावा किया कि दुनिया भर के पार्टी सपोर्टेड इन्फ्लुएंसर के बीच काम का बंटवारा हो रहा है। राहुल गांधी सिर्फ विदेश जाकर देश के खिलाफ बात नहीं कर रहे हैं। वह सिर्फ Gen-Z से मिलकर देश के खिलाफ माहौल नहीं बना रहे हैं, बल्कि प्लानिंग और डिजाइन के तहत कांग्रेस के अंदर काम का बंटवारा किया गया है। दुनिया भर के इन्फ्लुएंसर जो हमारे वोटर नहीं हैं। भारत में नैरेटिव सेट करने की कोशिश कर रहे हैं।'

इन अकाउंट की लोकेशन मिली बाहर

इसी तरह, उन्होंने आरोप लगाया कि फैक्ट चेकर ऑल्ट न्यूज का अकाउंट यूनाइटेड स्टेट्स में था और बाद में उसने इसे बदल दिया। कारवां इंडिया एक मंथली मैगजीन का अकाउंट भी कथित तौर पर भारत के बाहर का था। हिमाचल कांग्रेस का अकाउंट भी इंडिया में है लेकिन यह थाईलैंड से जुड़ा है।

निधि सिंह राठौर, अर्पित शर्मा ऑल्ट न्यूज के को-फाउंडर प्रतीक सिन्हा जैसे दूसरे इन्फ्लुएंसर के बारे में बात करते हुए पात्रा ने दावा किया कि वेस्ट कांग्रेस इन्फ्लुएंसर इंडिया में एक नैरेटिव सेट करने की कोशिश कर रहे हैं।

बता दें X ने हाल ही में एक नया लोकेशन फीचर लॉन्च किया है जिससे लोग देख सकते हैं कि अकाउंट किस लोकेशन पर है। हालांकि, X ने चेतावनी दी है कि इनमे से कुछ अकाउंट की बदलती लोकेशन या टेम्पररी रिलोकेशन के चलते सही नहीं हो सकती हैं।

No comments:

Post a Comment

Post Bottom Ad

Responsive Ads Here

Pages