Honda Elevate के नए एडिशन को लॉन्‍च करने की हो रही तैयारी, सोशल मीडिया पर जारी हुआ टीजर - KRANTIKARI SAMVAD

Breaking

Post Top Ad

Sunday, November 2, 2025

Honda Elevate के नए एडिशन को लॉन्‍च करने की हो रही तैयारी, सोशल मीडिया पर जारी हुआ टीजर

 Honda Elevate के नए एडिशन को लॉन्‍च करने की हो रही तैयारी, सोशल मीडिया पर जारी हुआ टीजर




होंडा जल्द ही एलिवेट एसयूवी का नया एडिशन लॉन्च करने जा रही है। निर्माता ने सोशल मीडिया पर टीजर जारी किया है, जिससे बोल्ड डिजाइन और एक्सप्लोरर एडिशन नाम से लॉन्च होने की उम्मीद है। कीमत सामान्य मॉडल से थोड़ी ज्यादा हो सकती है। इसका मुकाबला क्रेटा और हैरियर जैसी एसयूवी से होगा।





 भारतीय बाजार में होंडा की ओर से सेडान से लेकर एसयूवी सेगमेंट के वाहनों की‍ बिक्री की जाती है। निर्माता की ओर से जल्‍द ही अपनी मिड साइज एसयूवी के तौर पर ऑफर की जाने वाली Honda Elevate के नए एडिशन को लॉन्‍च किया जा सकता है। निर्माता की ओर से सोशल मीडिया पर इसकी जानकारी दी गई है। निर्माता की ओर से सोशल मीडिया पर एसयूवी के नए एडिशन को लेकर क्‍या जानकारी दी गई है। हम आपको इस खबर में बता रहे हैं।

लॉन्‍च होगा नया एडिशन

होंडा की ओर से मिड साइज एसयूवी सेगमेंट में Honda Elevate को ऑफर किया जाता है। निर्माता की ओर से जल्‍द ही इस एसयूवी के नए एडिशन को भारतीय बाजार में लॉन्‍च करने की तैयारी की जा रही है। इसके पहले निर्माता की ओर से इस एसयूवी के नए एडिशन का टीजर सोशल मीडिया पर जारी किया गया है।



क्‍या मिली जानकारी

सोशल मीडिया पर होंडा की ओर से एलीवेट एसयूवी के नए एडिशन का नया टीजर जारी किया गया है। जिसमें बोल्‍ड और एक्‍सप्‍लोरर जैसे शब्‍दों का उपयोग किया गया है। जिससे यह पता चलता है कि नए एडिशन को बोल्‍ड डिजाइन के साथ एक्‍सप्‍लोरर एडिशन नाम से ऑफर किया जा सकता है। टीजर में दिखाई दे रही यूनिट भूरे रंग के साथ हो सकती है जिसमें लाल रंग के इंसर्ट्स को दिया जा सकता है। इसके साथ ही उम्‍मीद की जा रही है कि इसी तरह के डिजाइन को इंटीरियर में भी रखा जा सकता है।

कब होगी लॉन्‍च

निर्माता की ओर से अभी इस बारे में कोई जानकारी नहीं दी गई है। लेकिन उम्‍मीद की जा रही है कि इसे इसी महीने में भारतीय बाजार में लॉन्‍च किया जा सकता है। जिसके बाद यह Apex एडिशन के बाद दूसरा एडिशन होगा जो इस एसयूवी में ऑफर किया जाएगा।

कीमत में हो सकती है बढ़ोतरी

लॉन्‍च के समय ही निर्माता की ओर से इसकी कीमत की जानकारी भी दी जाएगी। लेकिन उम्‍मीद है कि इस नए एडिशन की कीमत सामान्‍य एसयूवी की कीमत के मुकाबले कुछ हजार रुपये ज्‍यादा हो सकती है।

किनसे है मुकाबला

होंडा की ओर से एलीवेट को मिड साइज एसयूवी के तौर पर ऑफर किया जाता है। इस सेगमेंट में Hyundai Creta, Tata Harrier, Maruti Grand Vitara, Kia Seltos, Toyota Urban Cruiser Hyryder जैसी एसयूवी के साथ इसका मुकाबला होता है।

No comments:

Post a Comment

Post Bottom Ad

Responsive Ads Here

Pages