Skoda Kushaq के बेस वेरिएंट को है घर लाना, दो लाख रुपये की Down Payment के बाद कितनी देनी होगी EMI, जानें डिटेल - KRANTIKARI SAMVAD

Breaking

Post Top Ad

Sunday, November 2, 2025

Skoda Kushaq के बेस वेरिएंट को है घर लाना, दो लाख रुपये की Down Payment के बाद कितनी देनी होगी EMI, जानें डिटेल

 Skoda Kushaq के बेस वेरिएंट को है घर लाना, दो लाख रुपये की Down Payment के बाद कितनी देनी होगी EMI, जानें डिटेल



स्कोडा कुशाक भारत में एक लोकप्रिय कॉम्पैक्ट एसयूवी है। इसके बेस वेरिएंट, क्लासिक की एक्स-शोरूम कीमत 10.61 लाख रुपये है। दो लाख रुपये की डाउन पेमेंट के बाद, 9% ब्याज दर पर सात साल के लिए लोन लेने पर हर महीने 16726 रुपये की ईएमआई देनी होगी। इस दौरान ब्याज के रूप में 3.65 लाख रुपये अतिरिक्त देने होंगे। स्कोडा कुशाक का मुकाबला मारुति ब्रेजा और टाटा नेक्सन जैसी कारों से है।





 भारतीय बाजार में स्‍कोडा की ओर से कई सेगमेंट में वाहनों की बिक्री की जाती है। निर्माता की ओर से कॉम्‍पैक्‍ट एसयूवी के तौर पर Skoda Kushaq को बिक्री के लिए उपलब्‍ध करवाया जाता है। निर्माता की ओर से ऑफर की जाने वाली इस एसयूवी के बेस वेरिएंट को खरीदने का मन बना रहे हैं तो दो लाख रुपये की Down Payment करने के बाद कितने रुपये की EMI पर इसे घर लाया जा सकता है। हम आपको इस खबर में बता रहे हैं।

Skoda Kushaq Price

स्‍कोडा की ओर से Kushaq को कॉम्‍पैक्‍ट एसयूवी के तौर पर भारतीय बाजार में बिक्री के लिए उपलब्‍ध करवाया जाता है। इस गाड़ी के बेस वेरिएंट के तौर पर Classic को लाया जाता है। जिसकी एक्‍स शोरूम (Skoda Kushaq Classic Price) कीमत 10.61 लाख रुपये है। इस गाड़ी को अगर दिल्‍ली में खरीदा जाता है तो करीब 1.12 लाख रुपये आरटीओ और करीब 55 हजार रुपये इंश्‍योरेंस के देने होंगे। इसके अलावा फास्‍टैग और टीसीएस चार्ज के तौर पर 11111 रुपये भी देने होंंगे। जिसके बाद Skoda Kushaq Classic on road price करीब 12.39 लाख रुपये के आस-पास हो जाती है।



दो लाख Down Payment के बाद कितनी EMI

अगर आप इस गाड़ी के बेस वेरिएंट Classic को खरीदते हैं, तो बैंक की ओर से एक्‍स शोरूम कीमत पर ही फाइनेंस किया जाएगा। ऐसे में दो लाख रुपये की डाउन पमेंट करने के बाद आपको करीब 10.39 लाख रुपये को बैंक से फाइनेंस करवाना होगा। बैंक की ओर से अगर आपको 9 फीसदी ब्‍याज के साथ सात साल के लिए 10.39 लाख रुपये दिए जाते हैं, तो हर महीने 16726 रुपये हर महीने की EMI आपको अगले सात साल के लिए देनी होगी।

कितनी महंगी पड़ेगी कार

अगर आप 9 फीसदी की ब्‍याज दर के साथ सात साल के लिए 12.39 लाख रुपये का बैंक से Car Loan लेते हैं, तो आपको सात साल तक 16726 रुपये की EMI हर महीने देनी होगी। ऐसे में सात साल में आप Skoda Kushaq के बेस वेरिएंट Classic के लिए करीब 3.65 लाख रुपये बतौर ब्‍याज देंगे। जिसके बाद आपकी कार की कुल कीमत एक्‍स शोरूम, ऑन रोड और ब्‍याज मिलाकर करीब 16.04 लाख रुपये हो जाएगी।

किनसे होता है मुकाबला

Skoda की ओर से Kushaq को कॉम्‍पैक्‍ट साइज एसयूवी के तौर पर ऑफर किया जाता है। कंपनी की ओर से इस गाड़ी का बाजार में सीधा मुकाबला Maruti Brezza, Tata Nexon, Hyundai Veune, Volkswagen Taigun, Kia Syros, Kis Sonet, Mahindra XUV 3XO जैसी एसयूवी के साथ होता है।

No comments:

Post a Comment

Post Bottom Ad

Responsive Ads Here

Pages