रोहित शर्मा और एमएस धोनी का हाल ही में एक वीडियो वायरस हुआ है जिसमें दोनों पतंग उड़ा रहे हैं। धोनी ने इस दोरान रोहित के साथ मिलकर काम के टिप्स दिए हैं ...और पढ़ें

एमएस धोनी और रोहित शर्मा का वीडियो वायरल
रोहित शर्मा को हाल ही में भारत की वनडे टीम की कप्तानी से हटाया गया है। उनकी जगह शुभमन गिल को कप्तानी सौंपी गई है। तब से ही टीम इंडिया के अंदर का माहौल ठीक नहीं बताया जा रहा है। कई मीडिया रिपोर्ट्स में ये दावा किया गया है कि रोहित और चीफ सेलेक्टर अजीत अगरकर के संबंध ठीक नहीं है और गंभीर के साथ ही रोहित की ज्यादा बन नहीं रही है। इस बीच रोहित का एमएस धोनी के साथ एक वीडियो सामने आया है जिसमें वह एक सीख दे रहे हैं।
एमएस धोनी भारत के सबसे सफल कप्तान माने जाते हैं। उनकी कप्तानी में भारत ने तीन आईसीसी ट्ऱॉफी अपने नाम की हैं। धोनी की कप्तानी में भारत ने साल 2007 में टी20 वर्ल्ड कप, 2011 में वनडे वर्ल्ड कप और 2013 में चैंपियंस ट्रॉफी जीती थी। उनके बाद रोहित का नंबर आता है जिनकी कप्तानी में भारत ने टी20 वर्ल्ड कप-2024 और चैंपियंस ट्रॉफी-2025 जीती थी।
धोनी ने दी सीख
इस समय सोशल मीडिया पर रोहित और धोनी का एक वीडियो वायरल है। इस वीडियो में रोहित पतंग उड़ा रहे हैं और धोनी चकरी पकड़े हैं। धोनी इस वीडियो में रोहित को पतंग उड़ाने सिखा रहे हैं और उनके कहने के मुताबिक पतंग उड़ाते हुए रोहित ने एक पतंग काट भी दी होती है। तभी पड़ोसी धोनी से कहते हैं, "पतंगबाजी में क्या पकड़ है आपकी।"
तभी धोनी कहते हैं, "गेम कोई भी हो पकड़ मजबूत होनी चाहिए।"
दरअसल, ये एक सरिए का विज्ञापन है जिसमें रोहित और धोनी दोनों दिखाई दे रहे हैं।
रोहित का शानदार फॉर्म
रोहित अब सिर्फ वनडे फॉर्मेट ही खेलते हैं। पिछले साल उन्होंने टी20 से संन्यास ले लिया था। वहीं टेस्ट में भी उन्होंने इसी साल मई में संन्यास का एलान कर दिया था। रोहित वनडे वर्ल्ड कप पर नजरें जमाए हुए हैं और इस समय दमदार फॉर्म में हैं। ऑस्ट्रलिया दौरे पर भी उनके बल्ले से शतक निकला था। हाल ही में साउथ अफ्रीका के खिलाफ खेली गई वनडे सीरीज में भी रोहित का बल्ला चला था। उनके बल्ले से दो अर्धशतक जमाए थे।
No comments:
Post a Comment