मेरा सच सामने न आ...', Gaurav Khanna की बर्थडे पार्टी में न जाने पर Tanya Mittal ने तोड़ी चुप्पी - KRANTIKARI SAMVAD

Breaking

Post Top Ad

Friday, December 12, 2025

मेरा सच सामने न आ...', Gaurav Khanna की बर्थडे पार्टी में न जाने पर Tanya Mittal ने तोड़ी चुप्पी

 मेरा सच सामने न आ...', Gaurav Khanna की बर्थडे पार्टी में न जाने पर Tanya Mittal ने तोड़ी चुप्पी



बीती शाम को बिग बॉस 19 के विनर गौरव खन्ना (Gaurav Khanna) की बर्थडे पार्टी में शो के सभी कंटेस्टेंट्स शामिल हुए थे, लेकिन तान्या मित्तल (Tanya Mittal) ...और पढ़ें




गौरव खन्ना की पार्टी में न जाने की तान्या मित्तल ने बताई वजह। फोटो क्रेडिट- इंस्टाग्राम


 बिग बॉस 19 खत्म होने के बाद भी कंटेस्टेंट्स काफी सुर्खियां बटोर रहे हैं। किसी के बीच दोस्ती हो गई तो वहीं कुछ कंटेस्टेंट्स के बीच दुश्मनी देखने को मिल रही है। बिग बॉस की थर्ड रनर-अप रहीं तान्या मित्तल (Tanya Mittal) ने शो से निकलते ही सभी घरवालों से दूरी बना ली है।


11 दिसंबर की शाम को बिग बॉस 19 के विनर गौरव खन्ना ने एक शानदार बर्थडे पार्टी होस्ट की थी। इस बर्थडे पार्टी में शो के लगभग सभी कंटेस्टेंट्स शामिल हुए थे, लेकिन तान्या मित्तल नहीं आई थीं। तान्या ने बताया कि आखिर मुंबई में रहकर वह क्यों गौरव की पार्टी में शामिल नहीं हुईं।


गौरव की पार्टी में क्यों नहीं गईं तान्या मित्तल?

बिग बॉस 19 के घर में तान्या मित्तल के खिलाफ सभी कंटेस्टेंट्स जा चुके हैं। किसी ने उनके परिवार पर कमेंट किया तो किसी ने उन्हें फेक बताया। अब तान्या उन लोगों से नहीं मिलना चाहती हैं जिन्होंने उनके साथ बुरा बर्ताव किया। फिल्मीज्ञान को दिए इंटरव्यू में तान्या ने गौरव की पार्टी में न जाने की वजह बताते हुए कहा-



मैं नहीं जाऊंगी। मैंने क्लियर कर दिया है कि जिन भी लोगों ने मेरी बेइज्जती की है और जीके सर ने तो ये भी बोला है कि मैं अपना परिवार छुपा रही हूं ताकि मेरा सच सामने न आ जाए। तो जब मेरे परिवार पर ही भरोसा नहीं तो मैं वहां जाकर उन्हें किस बात का यकीन दिलाऊं।






मृदुल तिवारी को तान्या ने दिखाया एटीट्यूड

यही नहीं, बिग बॉस 19 के ग्रैंड फिनाले में ही मृदुल तिवारी ने तान्या मित्तल से गौरव की पार्टी में आने का न्योता दिया था, लेकिन उन्होंने जाने से इनकार कर दिया था। इसके बाद मृदुल ने इंटरव्यू में कहा कि वह उन्हें एटीट्यूड दिखा रही थीं। तान्या ने इसका भी जिक्र किया था।

ये कंटेस्टेंट्स भी पार्टी से रहे गायब

बता दें कि तान्या मित्तल के अलावा गौरव खन्ना की बर्थडे पार्टी में बिग बॉस 19 की फर्स्ट रनर-अप रहीं फरहाना भट्ट भी नहीं गई थीं। उनके अलावा मालती चाहर और बसीर अली भी पार्टी से गायब दिखे।

No comments:

Post a Comment

Post Bottom Ad

Responsive Ads Here

Pages