बांग्लादेश में फिर बवाल, BNP नेता को सिर में मारी गई गोली; हादी की मौत के बाद दूसरी घटना - KRANTIKARI SAMVAD

Breaking

Post Top Ad

Monday, December 22, 2025

बांग्लादेश में फिर बवाल, BNP नेता को सिर में मारी गई गोली; हादी की मौत के बाद दूसरी घटना

 बांग्लादेश में फिर बवाल, BNP नेता को सिर में मारी गई गोली; हादी की मौत के बाद दूसरी घटना



बांग्लादेश में फिर से बवाल हो गया है। इस बार BNP के एक नेता को सिर में गोली मारी गई है। यह घटना हादी की मौत के बाद हुई है, जिससे क्षेत्र में तनाव और ब ...और पढ़ें




बांग्लादेश में फिर बवाल। (फाइल फोटो)


 बांग्लादेश इस समय हिंसा की आग में झुलस रहा है। हाल में इंकलाब मंच के प्रवक्ता और कट्टरपंथी नेता उस्मान हादी की हत्या के बाद ढाका में हिंसा देखने को मिली। इस बीच बांग्लादेश में एक और हाई प्रोफाइल गोलीबारी की खबर सामने आई है।


दरअसल, कुछ अज्ञात बंदूकधारियों ने छात्र नेतृत्व वाली नेशनल सिटिजन पार्टी (NCP) के नेता पर हमला बोला है। बताया जा रहा है कि बीएनपी के खुलना डिविजनल हेड मोतालेब सिकदर को सोमवार को सिर में गोली लगी। बताया जा रहा है कि सिकदर के सिर के बाईं ओर गोली लगी है और उनका अस्पताल में इलाज चल रहा है।


हिंसा की आग में झुलस रहा पड़ोसी मुल्क

गौरतलब है कि पिछले हफ्ते कट्टरपंथी नेता शरीफ उस्मान हादी की मौत के बाद पूरे बांग्लादेश में हिंसक विरोध प्रदर्शन हुए। हादी भारत विरोध बयानबाजी के लिए जाना जाता था।। साल 2024 में बांग्लादेश में छात्र विद्रोह के दौरान वह चर्चा में आया।

No comments:

Post a Comment

Post Bottom Ad

Responsive Ads Here

Pages