50 रुपए के New नोट जारी करेगा रिजर्व बैंक आॅफ इंडिया, पुराने भी चलते रहेंगे - KRANTIKARI SAMVAD

Breaking

Post Top Ad

Saturday, August 19, 2017

50 रुपए के New नोट जारी करेगा रिजर्व बैंक आॅफ इंडिया, पुराने भी चलते रहेंगे

मुंबई। दो हजार और पांच सौ के नए नोट जारी करने के बाद अब 50 रुपए के नोटों में बदलाव होने वाला है। रिजर्व बैंक आॅफ इंडिया जल्द ही महात्मा गांधी (न्यू) सीरीज में 50 रुपए के नए नोट जारी करने जा रहा है। नए नोट के पिछले हिस्से पर हम्पी रथ की आकृति होगी, जो देश की सांस्कृतिक विरासत को प्रदर्शित करेगी। नोट पर आरबीआई गवर्नर उर्जित पटेल के हस्ताक्षर होंगे।



आरबीआई ने स्पष्ट किया है कि इससे पहले जारी सभी सीरीज के 50 रुपए के पुराने नोट चलते रहेंगे। ऋ’४ङ्म१ी२ूील्ल३ इ’४ी कलर के नए नोट पर राष्ट्रपिता महात्मा गांधी की तस्वीर है और इसका साइज पुराने 50 के नोट के जितना है। केंद्रीय बैंक 200 रुपये के नोट भी छाप रहा है।

क्या है हम्पी

कर्नाटक स्थित हम्पी यूनेस्को द्वारा घोषित वर्ल्ड हेरिटेज साइट है। हम्पी कर्नाटक की तुंगभद्रा नदी के किनारे स्थित एक प्राचीन गौरवशाली साम्राज्य विजयनगर का अवशेष है। इतिहास और पुरातत्व के लिहाज से हम्पी एक अत्यंत महत्वपूर्ण स्थान है।

खास बातें
(सामने का हिस्सा)
नोट पर अंकों में 50 लिखा होगा।
देवनागरी में भी 50 (५०) अंकित होगा।
बीच में महात्मा गांधी की तस्वीर।
बहुत महीन अक्षरों में फइक, भारत, कठऊकअ और 50 लिखा होगा।
सुरक्षा धागे पर भारत और फइक अंकित होगा।
महात्मा गांधी की तस्वीर और ‘50’ का वॉटरमार्क।


पिछला हिस्सा

नोट के बाएं हिस्से पर नोट प्रिंटिंग का साल।
स्वच्छ भारत का लोगो और नारा।
लैंग्वेज पैनल।
रथ के साथ हम्पी।
देवनागरी लिपी में 50 (५०) लिखा होगा।
नोट का साइज 66 ७ 135 होगा।

No comments:

Post a Comment

Post Bottom Ad

Responsive Ads Here

Pages